होम / ऐसा भी होता है / Zepto ने भेजा एक्सपायरी डेट के पास का आटा, ग्राहक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला तो कंपनी ने मांगी माफी

Zepto ने भेजा एक्सपायरी डेट के पास का आटा, ग्राहक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला तो कंपनी ने मांगी माफी

भारत में एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट बेचने पर 6 महीने तक की कैद की सजा और जुर्माने का भी प्रावधान है. बावजूद Zepto ने एक ग्राहक को एक्सपायरी डेट के पास का फूड प्रोडक्ट डिलवर कर दिया.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नेक्स्ट डोर क्विक कॉमर्स ऐप जेप्टो (Zepto) ने वह भी तब जबकि भारत में खराब फूड प्रोडक्ट बेचना कानूनन जुर्म है और इसके लिए छह माह तक की जेल की सजा है। यही नहीं, ऐसा करने वाले पर 1,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. 

ग्राहक ने एक्स पर किया पोस्ट

जेप्टो ने हाल में दिल्ली निवासी ग्राहक गजेंद्र यादव को नियर टू एक्सपायर आटा बेच दिया. ग्राहक ने अपनी आपबीती एक्स प्लेटफार्म पर जेपटो को टैग करते हुए लिखा कि मैंने जेप्टो पर 10 किलो आटा का ऑर्डर किया, जो आटा आया, उसकी एक्सपायरी डेट आठ दिन बाद की है. 8 दिन में 10 किलो आटा कैसे खत्म करें? जेप्टो इधर आओ, मिल कर खत्म करते हैं. गजेंद्र यादव ने एक फोटो भी अटैच किया, जिसमें दिख रहा है कि इसकी एक्सपायरी डेट 25 मई 2024 है और ये आटा उन्हें 17 मई को प्राप्त हुआ. 

पोस्ट हुई वायरल
इस पोस्ट को काफी लोगों ने देखा और शेयर किया. यहां तक लोगों ने खूब मजेदार कमेंट भी किए. अनिल कुमार पांडेय नाम के एक यूजर ने लिखा भाई भंडारा करा दो और खाने वाले से कुछ चंदा ले लो, पुण्य भी मिल जाएगा और पैसे भी आ जाएंगे. वहीं कई लोगों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए. कई लोगों ने कहा कि उनके साथ भी ऐसा हुआ है.  

एक्सपायरी या खराब सामान भेजने की सजा
भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 273 के मुताबिक एक्सपायरी डेट या खराब फूड प्रोडक्ट बेचना कानूनन जुर्म है. इसके लिए 6 महीने तक कैद की सजा हो सकती है. यही नहीं, ऐसा करने वाले पर 1,000 रुपये तक का जुर्माना भी हो सकता है. इसके साथ ही पैकेज्ड कमोडिटीज रेगुलेशन आर्डर 1975 और फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट 2006 में भी एक्सपायर्ड सामान बेचने की मनाही है.

इसे भी पढ़ें-स्टूडेंट्स के लिए Samsung का शानदार ऑफर, इन गैजेट्स में मिलेगा बंपर डिस्काउंट

जेप्टो ने क्या दिया जवाब

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद जेप्टो ने जवाब दिया और ग्राहक से ऑर्डर का विवरण साझा करने के लिए कहा. कंपनी ने आगे लिखा कि उसकी टीम जल्द ही उनसे संपर्क करेगी. हालांकि स्थिति तब बिगड़ गई जब यादव को कस्टमर केयर से कॉल आया. यादव ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि लाइन के दूसरी ओर मौजूद महिला ने उससे कहा कि कुछ नहीं किया जा सकता और उसे सात दिनों में गेहूं का पैकेट खत्म कर देना चाहिए. 

रिफंड के लिए किया कॉल
इस कॉल के बाद ग्राहक ने एक बार फिर एक्स पर जेपटो के फाउंडर्स को टैग करते हुए लिखा कि प्रिय आदित पालीचा, कैवल्य वोहरा, आपको अपनी ग्राहक सेवा के लिए सामान्य ज्ञान और तर्क पर कुछ ट्रेनिंग सेशन जोड़ने की जरूरत है. अगर आप एक्सपायरी के करीब उत्पाद बेचकर अपना व्यवसाय चला रहे हैं तो कम से कम अपने ऐप पर एक्सपायरी डेट दिखाएं. यादव ने आगे कहा, ऐसे उत्पाद को बेचने का कोई मतलब नहीं है जो शीघ्र ही एक्सपायर होने वाला है. हम सभी जानते हैं कि विभिन्न प्लेटफार्मों पर नियर टू एक्सपायर सामानों पर विशेष छूट की पेशकश की जाती है. हमने तो आटे की पूरी कीमत चुकाई है और हमें नियर टू एक्सपायर सामान मिला है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago