होम / रियल एस्टेट / मुकेश अंबानी ने की बड़ी प्रॉपर्टी डील, बेच दिया अपना आलीशान मकान 

मुकेश अंबानी ने की बड़ी प्रॉपर्टी डील, बेच दिया अपना आलीशान मकान 

मुकेश अंबानी ने देश-विदेश में कई जगहों पर प्रॉपर्टी में निवेश कर रखा है. उन्होंने अपने न्यूयॉर्क वाले लग्जरी फ्लैट को बेच दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपनी एक आलीशान प्रॉपर्टी को बेच दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अंबानी ने न्यूयॉर्क के वेस्ट विलेज स्थित अपने लग्जरी फ्लैट को 9 मिलियन डॉलर (74.53 करोड़ रुपए) में बेच दिया है. रिलायंस के मुखिया का ये फ्लैट सुपीरियर इंक नाम की मशहूर इमारत की चौथी मंजिल पर था. 

इसलिए खास है ये फ्लैट
मुकेश अंबानी का ये फ्लैट 2,406 वर्ग फुट में फैला हुआ है. इसमें दो बेडरूम हैं, तीन बाथरूम और एक शेफ किचन सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं हैं. न्यूयॉक की जिस बिल्डिंग में अंबानी का ये फ्लैट था, वहां हिलेरी स्वैंक जैसी हस्तियां रहती हैं. हिलेरी अमेरिकी एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता हैं. अंबानी के इस फ्लैट से हडसन नदी का शानदार व्यू भी मिलता है. सुपीरियर इंक नामक यह इमारत 17 मंजिला है. सही मायनों में 2009 में बनाई गई इस बिल्डिंग में कई अरबपति कारोबारी भी रहते हैं. 

महल से कम नहीं घर
मुकेश अंबानी ने कुछ वक्त पहले दुबई में भी आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी थी. तब खबर सामने आई थी कि उन्होंने अपने बेटे के लिए इस प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट किया है. वैसे, अंबानी मुंबई के जिस घर में रहते हैं वो भी किसी महल से कम नहीं है. एंटीलिया को दुनिया के सबसे महंगी इमारतों में गिना जाता है. कुल 4,532 वर्ग मीटर में फैली इस इमारत में 27 मंजिल हैं और यहां दुनिया की तमाम सुविधाएं मौजूद हैं. बता दें कि मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं. वहीं, एशिया के सबसे रईस हैं. अंबानी की नेटवर्थ की बात करें तो 95 बिलियन डॉलर है.  

28 अगस्त है खास
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं वार्षिक आम सभा (AGM) 28 अगस्त को होने वाली है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं. साथ ही अंबानी यह भी बता सकते हैं कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर बाजार में कब लिस्ट होने वाली है. रिलायंस ने हाल में जून तिमाही का रिजल्ट घोषित किया था और इस दौरान प्रति शेयर नौ रुपए का डिविडेंड देने की घोषणा की गई थी. रिलायंस ने एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने के लिए 21 अगस्त रेकॉर्ड डेट फिक्स की है. बता दें कि रिलायंस की AGM का निवेशकों को इंतजार रहता है, क्योंकि अक्सर अंबानी इसमें कोई न कोई बड़ी घोषणा जरूर करते हैं. रिलायंस ने पिछले महीने ही अपने फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस का डीमर्जर पूरा किया था. इसके बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को सेंसेक्स और निफ्टी-50 में टेंपररी एंट्री दी गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago