होम / रियल एस्टेट / ठप पड़े कुल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में से 35% सिर्फ Noida में, घर लेने से पहले पढ़ लें ये खबर!

ठप पड़े कुल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में से 35% सिर्फ Noida में, घर लेने से पहले पढ़ लें ये खबर!

कुल ठप पड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में से 1 लाख 65 हजार ऐसे हैं जो उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मौजूद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपना घर लेना हर किसी का सपना होता है और दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) में बहुत से लोग अपना घर लेने का सपना देखते हैं. अगर अप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं तो नोएडा में अपने घर का सपना देखने से पहले एक बार ये खबर जरूर पढ़ लें. देश के ठ़प पड़े कुल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में से 35% हाउसिंग प्रोजेक्ट्स केवल नोएडा में मौजूद हैं. हाल ही में नोएडा डायलॉग (Noida Dialogue) और नमो सेवा केंद्र (Namo Seva Kendra) नामक प्लेटफॉर्म्स द्वारा प्रकाशित की गई एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आ रही है. 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ठप पड़े प्रोजेक्ट्स
इन प्लेटफॉर्म्स द्वारा यह रिपोर्ट 26 नवंबर को जारी की गई थी और इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के कुल ठप पड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में से 1 लाख 65 हजार फ्लैट्स ऐसे हैं जो उत्तर प्रदेश के नोएडा (Property in Noida) और ग्रेटर नोएडा (Property in Greater Noida) इलाकों में मौजूद हैं और इन 1 लाख 65 हजार फ्लैट्स की कीमत लगभग 1.18 लाख करोड़ रुपए बताई जा रही है. लगभग 1 लाख लोग ऐसे हैं जो अभी भी अपने फ्लैट्स के रजिस्टर होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं 60,000 लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अपना घर मिलने की तारिख तो बहुत पहले ही जा चुकी, लेकिन अभी भी वह अपना घर मिलने की उम्मीद लगाये हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय वाईस प्रेसिडेंट गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने रविवार को इस रिपोर्ट का अनावरण किया था. 

850 से ज्यादा नए प्रोजेक्ट हुए घोषित
इस रिपोर्ट का अनावरण उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में एक आयोजित इक कार्यक्रम के दौरान किया गया था और इस कार्यक्रम में बहुत से पीड़ित निवेशक भी मौजूद थे. गोपाल कृष्ण ने घर खरीदने वाले लोगों के लंबित पड़े मामलों को सुलझाने की गुजारिश की है. रिलीज की गई रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में आवश्यक फैसला सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार का ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार का भी होगा. सिर्फ गौतम बुद्ध नगर में ही साल 2011 से लेकर अभी तक 850 से ज्यादा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की जा चुकी है और इनमें से लगभग 90% प्रोजेक्ट नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority), ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) और यमुना एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEDA) के न्यायक्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. 

तारिख पर तारिख
रियल एस्टेट के जाने-माने ग्रुप एनारॉक (Anarock) के अनुसार ठ़प पड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के अनुसार नोएडा (Noida) सबसे खराब शहरों में से एक है. देश के कुल ठप पड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में से 35% केवल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मौजूद हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ठप पड़े 1 लाख 65 हजार प्रोजेक्ट्स में से ज्यादातर अभी पूरे नहीं हुए हैं. इतना ही नहीं एक रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि उत्तर प्रदेश RERA के 50% प्रोजेक्ट ठप पड़े हैं और इन प्रोजेक्ट्स की प्रस्तावित तारीख पूरी हुए भी 3 सालों से ज्यादा समय पूरा हो चुका है.
 

यह भी पढ़ें:  RBI की कार्रवाई से चढ़ गया इस Bank का पारा, खटखटाएगा अदालत का दरवाजा!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago