होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने कही ये बातें

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने कही ये बातें

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मतदाताओं के साथ चुनाव और मतदान से संबंधी कुछ जरूरी बातें भी साझा की हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शनिवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. इसी के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मतदाताओं के साथ चुनाव और मतदान से संबंधी कुछ जरूरी बातें भी साझा की हैं. तो आईए हम आपको बताते हैं क्या है ये जरूरी बातें, जिनका आपको खास ध्यान रखना है -

वोटरों से की मतदान की अपील
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम वोटरों से अपील करते हैं कि वो वोट करें. क्योंकि ये आपका धर्म है. वोट करना एक जिम्मेदार नागरिक की पहचान है. हर मतदाता वोट जरूर करें. 

राजनीतिक दलों से कहा 
राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव अभियान में राजनीतिक दल निजी हमलों से बचें. दुश्मनी जमकर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों. चुनाव आयोग राजनीतिक दलों को रुपये-पैसे का हिसाब-किताब देने को कहा है. आयोग ने कहा है कि वह 2,100 ऑब्जरवर की नियुक्ति कर रहे हैं. निष्पक्ष चुनाव हो इस पर पर्यवेक्षक नजर रखेंगे. सुरक्षाबलों की सही तरीके से तैनाती हो इस पर भी नजर रहेगी. 

बुजुर्ग मतदाताओं को मिलेगी विशेष सुविधा
राजीव कुमार ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा. इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं. उन सबके पास फॉर्म पहुंचाए जाएंगे. अगर वो ये कहेंगे कि बूथ पर नहीं आएंगे, तो चुनाव आयोग उनके घर वोट लेने जाएंगे. पहाड़ के बर्फ से लेकर जंगल में भी जाएंगे. 
.  

पोलिंग बूथ पर ये सुविधा

चुनाव आयोग ने बताया कि पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के लिए कुछ जरूरी व्यवस्था भी की गई हैं. इसमें पीने का पानी, टॉयलेट्स, रैंप, व्हीलचेयर, हेल्प डेस्क, वोटर फैसिलिटेशन सेंटर, शेड्स और पर्याप्त रोशनी जैसी तमाम सुविधाएं दी जाएंगी.

नो योर कैंडिडेट 
राजीव कुमार ने मतदाताओं को बताया है कि नो योर कैंडिडेट एप्लीकेशन में आपको उम्मीदवार की समस्त जानकारी अपने मोबाइल पर मिलेगी. निर्वाचन आयोग की 'नो योर कैंडिडेट' (केवाईसी) नाम की मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए आम नागरिक उम्मीदवार के बारे में तमाम जानकारियां हासिल कर सकते हैं. उसमें आपको कैंडिडेट के क्रिमिनल रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी पता लग सकती है. ऐसे में आप जान पाएंगे कि आपके कैंडिडेट का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड है या नहीं और इस आधार पर आप अपने कैंडिडेट का चुनाव कर सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

47 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

55 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago