होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / सदन से निलंबित किए गए Derek ‘O’ Brien के बारे में कितना जानते हैं आप?

सदन से निलंबित किए गए Derek ‘O’ Brien के बारे में कितना जानते हैं आप?

डेरेक ओ ब्रायन, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी यानी BHU के पहले इसाई विभागाध्यक्ष भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कल अचानक तब हंगामा मच गया था जब देश की राजधानी में स्थित संसद में दो युवक दर्शकों के पैनल से सीधा सदन में कूद गए और एक स्प्रे की मदद से पूरे सदन को धुंआ-धुआं कर दिया. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया था. आज सुबह संसद में सदन की शुरुआत होते ही सांसदों ने कल के हंगामे को लेकर अपने विचार रखे और कुछ सांसदों ने इस घटना पर खेद भी जताया, लेकिन तभी तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन (Derek ‘O’ Brien) की बहस सदन के चेयरमैन से हो गई इसकी वजह से आज उन्हें सदन से निलंबित कर दिया गया. 

कौन हैं Derek ‘O’ Brien?
लेकिन ज्यादातर लोग डेरेक ओ ब्रायन (Derek ‘O’ Brien) को अच्छे से नहीं जानते और बहुत से लोगों को उनके बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं है. अगर आपको भी डेरेक के बारे में नहीं पता लेकिन आप जानना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं, क्योंकि हम आपके लिए डेरेक ओ ब्रायन से संबंधित विशेष जानकारी लेकर आये हैं. डेरेक सिर्फ एक राजनेता नहीं हैं, बल्कि वह TV पर्सनालिटी और क्विज मास्टर भी हैं. डेरेक आयरिश मूल के हैं और वह कोलकाता में रहते हैं. डेरेक बंगाली बोल सकते हैं, लिख सकते हैं और पढ़ भी सकते हैं. डेरेक ओ ब्रायन, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी यानी BHU के पहले इसाई विभागाध्यक्ष भी हैं. 

भारत के सबसे अमीर टीवी शो होस्ट
 डेरेक ओ ब्रायन (Derek ‘O’ Brien) ने सेंट जेवियर स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है और वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया के चेयरमैन के पद का कार्यभार भी संभाल चुके हैं. डेरेक ने अपनी पहली नौकरी की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी और उन्होंने स्पोर्ट्सवर्ल्ड नामक एक मैगजीन के लिए लिखना शुरू किया था. इसके बाद साल 1984 में Ogilvy नामक एक एडवरटाइजिंग एजेंसी में काम करना शुरू किया था और उसके बाद वह इस पत्रिका के क्रिएटिव हेड भी बन गए थे. इतना ही नहीं, डेरेक ने क्विज शो भी होस्ट किये हैं और डेरेक, भारत के सबसे अमीर टीवी शो होस्ट में से एक भी हैं. 

Derek ‘O’ Brien की नेटवर्थ
अगर डेरेक ओ ब्रायन (Derek ‘O’ Brien) की एक बेटी भी हैं जिनका नाम आन्या है और डेरेक की पत्नी का नाम तोनुका बासु है. अगर बात डेरेक ओ ब्रायन की नेटवर्थ की करें तो फोर्ब्स के अनुसार डेरेक ओ ब्रायन की नेटवर्थ इस वक्त लगभग 5 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 41 करोड़ रुपये है. आज संसद से निलंबित किये जाने के बाद डेरेक ओ ब्रायन ने संसद के बाहर मूक प्रदर्शन भी किया. संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर सभी पार्टियां इस वक्त एकजुट हैं और BJP पर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं. 
 

यह भी पढ़ें: Inox के IPO को सबस्क्राइब करने से पहले जान लें ये बातें, जानिये क्या है मार्केट का हाल?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago