होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी सहित ये दिग्गज नेता करेंगे प्रचार

महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी सहित ये दिग्गज नेता करेंगे प्रचार

BJP ने शनिवार यानी 26 अक्टूबर को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और अमित शाह का नाम भी शामिल है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जैसे-जैसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही पार्टियों का सियासी पारा भी चढ़ने लगा है. शनिवार को जहां कांग्रेस ने अपने 23 प्रत्याशियों की घोषणा की. वहीं, इसके कुछ देर बाद ही भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं. यह सभी नेता विधानसभा चुनाव और नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे.

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान
महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होंगे. वहीं, 23 नवंबर को मतगणना होगी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है. इसमें शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल है. 

भाजपा ने 99 सीटों पर घोषित किए अपने प्रत्याशी 
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वर्तमान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति ने 278 सीटों पर बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है. जल्द ही भाजपा प्रत्याशियों की अगली सूची आएगी. भाजपा ने अभी तक कुल 99 और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 45 और राकांपा ने 38 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है.

आठ राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्री करेंगे प्रचार
भाजरा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आठ राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की पूरी फौज शामिल है. प्रधानमंत्री के अलावा इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, डॉ. प्रमोद सावंत, भूपेंद्र भाई पटेल, विष्णु देव साय, डॉ. मोहन यादव, भजनलाल शर्मा, नायब सिंह सैनी, हिमंत बिस्वा सरमा, शिवराज सिंह चौहान, देवेंद्र फडणवीस, चन्द्रशेखर बावनकुले, शिव प्रकाश, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, नारायण राणे, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रावसाहेब दानवे पाटिल, अशोक चव्हाण, उदयन राजे भोंसले, विनोद तावड़े, आशीष शेलार, पंकजा मुंडे, चंद्रकांत (दादा) पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, रवींद्र चव्हाण, स्मृति ईरानी, प्रवीण दारेकर, अमर साबले, मुरलीधर मोहोल, अशोक नेते, डॉ. संजय कुटे, नवनीत राणा शामिल हैं. 

इसे भी पढ़ें-अब YouTube शॉपिंग के साथ देगा कमाई का विकल्प, इन क्रिएटर्स को होगा फायदा!

पिछले दो विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन
पिछले दो विधानसभा चुनाव में भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महाराष्ट्र की 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, कांग्रेस को 44, शिवसेना को 56 और राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) को 54 सीटों पर जीत मिली थी. 2014 में भाजपा ने 122 सीटों पर चुनाव जीता था. वहीं, कांग्रेस के खाते में 42, शिवसेना को 63 सीटों और एनसीपी सबसे कम 41 सीटों पर सफलता मिली थी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

51 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago