होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / 60 साल के हुए गृह मंंत्री अमित शाह, जानिए कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर?

60 साल के हुए गृह मंंत्री अमित शाह, जानिए कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर?

गृह मंत्री अमित शाह 22 अक्टूबर 2024 को 60 वर्ष के हो गए है. शाह ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) जैसी प्रमुख पहलों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज यानी 22 अक्टूबर 2024 को 60 वर्ष के हो गए हैं. उन्होंने पिछले तीन दशकों में भारतीय राजनीति की दिशा को एक आकार दिया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उदय के पीछे एक प्रमुख रणनीतिकार, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के रूप में शाह का प्रभाव और कैबिनेट में उनकी वर्तमान भूमिका कई ऐतिहासिक नीतियों को चलाने में महत्वपूर्ण रही है. उन्हें राजनीति का गेमचेंजर भी कहा जाता है. तो आइए आज उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको उनकी राजनीतिक यात्रा से रूबरू कराते हैं. 

राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर इन पहलों को लागू कराने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

अपनी रणनीतियों और तेज राजनीतिक कौशल के लिए जाने जाने वाले अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ. शाह ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय सुरक्षा उपायों को मजबूत करने जैसी प्रमुख पहलों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. गृह मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी प्रयासों पर बड़े जोर के साथ कानून और व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया गया है.जैसे-जैसे शाह 60 के दशक में कदम रख रहे हैं, वह भारतीय राजनीति में एक कद्दावर नेता बनते जा रहे हैं, उनकी नजरें आगामी चुनावों में भाजपा की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर टिकी हैं. अपनी यात्रा पर विचार करते हुए शाह ने देश के विकास और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए अपने समर्थकों और पार्टी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है. 

पार्टी को मजबूत और देश की शासन प्रणाली को सशक्त बनाने पर कायम

अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के विभिन्न गढ़ों में सार्वजनिक उत्सव आयोजित किए गए, पार्टी कार्यकर्ताओं ने कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया. अपने हाई-प्रोफाइल करियर के बावजूद अमित शाह अपने शुरुआती दृष्टिकोण जैसे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना और देश की शासन प्रणाली को सशक्त बनाना पर कायम हैं.

प्रधानमंत्री ने अपने X हैंडल पर दी शुभकामनाएं 

राजनीति में लंबे समय से अमित शाह के सहयोगी रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए अपने एक्स हैंडल पर  लिखा है कि अमित शाह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं, वह एक मेहनती नेता हैं, जिन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया है. उन्होंने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं. 

अमित शाह के जनीतिक जीवन पर एक नजर
1. साल 1989 में अमित शाह भाजपा की अहमदाबाद इकाई के भाजपा सचिव बने. इसके बाद 1997 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया. उसी साल  सरखेज विधानसभा उपचुनाव में पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया और वे 25,000 मतों के अंतर से जीतकर पहली बार विधायक बने.
2. साल 1998 में वे गुजरात भाजपा के प्रदेश सचिव बने और एक साल के भीतर ही उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी गई. 3
3. साल 2002 में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया. साल 2010 तक वो गुजरात सरकार में मंत्री रहे.
4. बता दें कि साल 2009 में उन्हें श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गुजरात क्रिकेट संघ का उपाध्यक्ष बनने का भी अवसर मिला। वे अहमदाबाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे.
5. इसके बाद 2012 में वो नारनुपरा   से फिर से विधायक चुने गए. इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2013 में पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया.
6. वहीं, 9 जुलाई 2014 को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया.
7. साल  2016 में भाजपा ने उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. इसके बाद  साल 2017 में अमित शाह गुजरात से राज्यसभा सदस्य चुने गए.

8. 2019 के लोकसभा चुनावों में वह गांधी नगर से लोकसभा के सांसद चुने गए हैं और वर्तमान में गृह मंत्री भी हैं. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

कांग्रेस ने अंबानी के करीबी परिमल नथवानी को राज्यसभा का तख्त सौंपा

जब राहुल गांधी "मोदी के दो दोस्त" का राग अलाप रहे हैं, उसी समय झारखंड में उनके अपने महागठबंधन ने मुकेश अंबानी के करीबी ग्रुप प्रेसिडेंट परिमल नथवानी को राज्यसभा की सीट थाली में परोस दी.

1 day ago

देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं डीके शिवकुमार, जानिए कितनी है नेटवर्थ

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है.

29-May-2026

केरल में यूडीएफ सरकार की वापसी, वीडी सतीशन के नेतृत्व में 20 मंत्रियों ने ली शपथ

एक दशक बाद सत्ता में लौटा कांग्रेस गठबंधन, तिरुवनंतपुरम में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

18-May-2026

विवाद के बाद तमिलनाडु सरकार ने वापस लिया ज्योतिषी की नियुक्ति, CM विजय ने रद्द किया OSD पद का आदेश

निजी ज्योतिषी को सरकारी पद देने पर उठे सवाल, विपक्ष और सहयोगियों के दबाव में सरकार का यू-टर्न

13-May-2026

असम में फिर भाजपा सरकार, हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित देशभर के कई बड़े नेता शामिल हुए. 

12-May-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

7 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

8 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

11 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

8 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

10 hours ago