होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही BJP, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका!

हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही BJP, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका!

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के रूझान से यह साफ हो गया है कि भाजपा यहां हैट्रिक लगाने जा रही है. वहीं, केजरीवाल की तमाम कोशिशों के बाद आप अपना खाता तक नहीं खोल पाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी जीत का परचम लहरा दिया है. इस बार के चुनावी परिणाम को देखकर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. वहीं, आप और जेजेपी की झोली में अब तक एक भी सीट नहीं आई. इसका मतलब साफ है कि भाजप हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचने जा रही है. अब तक के ताजा रुझानों की बात करें तो भाजपा को 48 और कांग्रेस को 36 सीटें मिलती दिख रही है.

भाजपा की झोली में आई जीत
90 सीटों के आए रुझानों के अनुसार भाजपा तीसरी बार सरकार बनाती दिखाई दे रही है, तो वहीं कांग्रेस अब पिछड़ गई है. एक समय 50 के आंकड़ा पार कर चुकी कांग्रेस जीत की दहलीज पर खड़ी दिखाई दे रही थी,लेकिन कुछ देर बाद ही बाजी पलटकर भाजपा के हाथ में आ गई. एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस को प्रदेश में 10 साल बाद सरकार बनाने का भरोसा था. हालांकि, असल नतीजे बिल्कुल उलट हैं.

लाडवा से सीएम नायब सिंह सैनी जीते

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा से चुनाव जीत लिया है. सैनी ने यहां कांग्रेस उम्मीदवार और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेवा सिंह को 16120 मतों के अंतर से हरा दिया. मतगणना के दौरान मुख्यमंत्री एक समय पीछे चल रहे थे, हालांकि, वोटिंग से पहले सैनी ने चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया था. परिणाम के रुझान देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फोन कर सीएम नायब सैनी को चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई दी है. वहीं, हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर चुनाव नतीजों को लेकर जानकारी दी. 

विनेश फोगाट ने जीता चुनाव
हरियाणा में कांग्रेस भले ही चुनाव हार गई, लेकिन जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली है. यहां से विनेश ने बीजेपी के योगेश कुमार को 6015 मतों के अंतर से हराया है. विनेश की जीत पर भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि वो जीत गई मगर कांग्रेस का सत्यानाश हो गया. उन्होंने कहा ये जीतने वाले पहलवान नायक नहीं खलनायक हैं.

आज के चुनाव से मिली सबसे बड़ी सीख : केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  चुनाव आने वाले हैं. किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज के चुनाव से सबसे बड़ी सीख यही है कि कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए. हर चुनाव, हर सीट मुश्किल होती है. हमें कड़ी मेहनत करनी होगी. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अंदरूनी लड़ाई नहीं होनी चाहिए... इस चुनाव में आपकी भूमिका सबसे अहम होगी, क्योंकि अब हम MCD (दिल्ली नगर निगम) में हैं. उन्होंने कहा कि जनता को साफ-सफाई जैसी बुनियादी चीजों की अपेक्षा होती है. केजरीवाल ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई बनी रहे. अगर ऐसा किया गया तो हम निश्चित रूप से चुनाव जीतेंगे...हमारा मुख्य लक्ष्य चुनाव जीतना होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें-Bank Of Baroda ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ की पार्टनरशिप, बनाया ब्रैंड एंबेसडर


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

50 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

59 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago