होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / बेटे के लिए कितनी दौलत छोड़ गए हैं बाबा सिद्दकी, क्या करता है जीशान?

बेटे के लिए कितनी दौलत छोड़ गए हैं बाबा सिद्दकी, क्या करता है जीशान?

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं. वह अक्सर अपनी हाई क्लास इप्तार पार्टियों के लिए चर्चा में रहते थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक हलचल मच गई. दरअसल, बिहार में जन्मे बाबा सिद्दीकी ने केवल मुंबई की राजनीति ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी अपना रुतबा बनाया था. बाबा सिद्दीकी बेहद लग्जरी लाइफ जीते थे. वह अक्सर अपनी हाई क्लास इफ्तार पार्टियों के लिए चर्चा में रहते थे. उनकी पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल होते थे. उनके परिवार में पत्नी शहनाज सिद्दीकी, बेटा जीशान सिद्दीकी और बेटी अर्थियासिद्दीकी हैं. उनके बेटे जीशान ब्रांद्रा पूर्वी सीट से विधायक हैं. पुलिस को संदेह है कि जीशन भी बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं. बाबा सिद्दीकी अब अपने पीछे एक लौते बेटे जीशान के लिए करोड़ों की संपत्ति  छोड़ गए हैं. 

बेटे के लिए छोड़ गए इतनी संपत्ति
बाबा सिद्दीकी का जन्म पटना में हुआ था और मुंबई में राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक उनका जलवा देखने को मिलता था. 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान इलेक्शन कमीशन को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार उनकी नेटवर्थ 76 करोड़ रुपये के आस-पास थी. हालांकि, माना जाता है कि  कि उनके पास इससे कहीं ज्यादा संपत्ति हैं. बता दें, साल 2018 में ईडी ने उनसे जुड़े सिद्दीकी ड़े सिद्दीकी और पिरामिड डेवलपर्स के 33 लग्जरी फ्लैट जब्त किए थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 462 करोड़ रुपये बताई जाती है.
 

बैंक डिपॉजिट, शेयरों और गहनों में भी निवेश

साल 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार बाबा सिद्दीकी के पास कैश, बैंक डिपोजिट, कंपनियों के शेयर समेत अन्य संपत्ति भी है. उनके और पत्नी व बच्चों के तमाम बैंक अकाउंट्स में करीब 3 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि बाबा सिद्दीकी और उनकी पत्नी शेहजीन सिद्दीकी द्वारा उस समय शेयरों में 45 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश किया गया था. इसके अलावा उनके नाम पर 72 लाख रुपये की एलआईसी पॉलिसी भी थीं.  

आलीशान घर, करोड़ों की ज्वैलरी और लग्जरी कारें
दिवंगत बाबा सिद्दीकी द्वारा दायर किए चुनावी हलफनामे से उनकी लग्जरी लाइफ का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने बताया था कि उनके नाम पर मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग है, जिसकी कीमत करीब 4 ब 4 करोड़ रुपये है. दो मकान भी उनके नाम पर थे, जिनकी कुल कीमत 18 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी. वहीं, पत्नी के नाम पर 1.91 करोड़ रुपये की कॉमर्शियल बिल्डिंग और 13.73 करोड़ रुपये की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज दर्ज हैं. उनके पास, पत्नी और बेटी समेत करीब 6 करोड़ रुपये के सोने चांदी के जेवर थे. वहीं, दो मर्सिडीज बेंज कारें शामिल थी, जिनकी कुल कीमत 1.15 करोड़ रुपये बताई गई थी.

विधायक बेटे के पास खुद इतनी संपत्ति
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा पूर्वी सीट से विधायक हैं. जीशान सिद्दीकी द्वारा 2019 में दायर चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 8 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि 76 लाख रुपये की उन पर देनदारियां भी है. बता दें, बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा करते हैं. तीसरा संदिग्ध अभी भी फरार है. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

50 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

59 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago