होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / कांग्रेस और BJP में किसे मिला ज़्यादा चंदा ? सामने आया ये चौंकाने वाला आंकड़ा

कांग्रेस और BJP में किसे मिला ज़्यादा चंदा ? सामने आया ये चौंकाने वाला आंकड़ा

2021-22 और 2022-23 के आंकड़ों को देखें तो बीजेपी और NPEP वो पार्टी है जिसके डोनेशन में इजाफा हुआ है जबकि बाकी सभी पार्टियों में कमी हुई है.

ललित नारायण कांडपाल 2 years ago

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड को लेकर जो अहम फैसला सुनाया है उससे राजनीतिक चंदे की पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. इस बीच एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट सामने आई है जो बताती है कि वित्‍तीय वर्ष 22-23 में सभी राजनीतिक दलों को 850.438 करोड़ रुपये का चंदा मिला है. इसमें सबसे ज्‍यादा चंदा सत्‍तासीन बीजेपी को मिला है. बीजेपी को जो चंदा मिला है वो कांग्रेस से कई गुना ज्‍यादा है. 

BJP को मिला 700 करोड़ से ज्‍यादा का चंदा 
एडीआर की रिपोर्ट 2022-23 में राजनीतिक दलों की ओर फाइल किए गए रिटर्न के आधार पर बनाई गई है. एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि सबसे ज्‍यादा 719.85 करोड़ का चंदा भारतीय जनता पार्टी को मिला है, ये चंदा पार्टी को 7945 डोनेशन के रूप में मिला है, इसी तरह से कांग्रेस को 79.92 करोड़ रुपये का चंदा मिला है जो उसे 894 डोनेशन के माध्‍यम से मिला है. ये आंकड़ा बता रहा है कि बीजेपी को कांग्रेस, आप, एनपीईपी और सीपीआई(एम) को मिले कुल चंदे से पांच गुना से ज्‍यादा चंदा मिला है. जबकि बीएसपी ने जानकारी दी है कि उसने 2022-23 में 20 हजार रुपये से ज्‍यादा का कोई भी चंदा नहीं दिया है. 

किस पार्टी को मिला कितना चंदा? 
ये रिपोर्ट बताती है कि 2022-23 में बीजेपी को जहां 719.85 करोड़, कांग्रेस को 79.92 करोड़, आम आदमी पार्टी को 37.10 करोड़, NPEP को 7.4 करोड़, CPIM को 6.07 करोड़ जबकि SP को कुछ नहीं मिला है. वहीं 21-22 से अगर इस डोनेशन की तुलना करें तो बीजेपी को छोड़ दें तो सभी के डोनेशन में कमी आई है. 21-22 में BJP को 614.62 करोड़, कांग्रेस को 95.45 करोड़, आप को 38.24 करोड़, सीपीआई एम को 10.05 करोड़, NPEP को 0.3 करोड़ और BSP को पिछली बार भी कुछ नहीं मिला. 21-22 में बीजेपी के डोनेशन में जहां 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ है वहीं कांग्रेस के डोनेशन में 16.27% की कमी आई है, इसी तरह आप के डोनेशन में 2.99% की कमी आई है. 

किस राज्‍य से मिला सबसे ज्‍यादा डोनेशन? 
ये रिपोर्ट बता रही है कि आखिर देश में राजनीतिक दलों को मिला 840 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का डोनेशन में किस राज्‍य से ज्‍यादा चंदा मिला. इनमें दिल्‍ली से 272.20 करोड़, गुजरात से 160.50 करोड़, कर्नाटक से 92.53 करोड़, महाराष्‍ट्र से 96.27 करोड़, पश्चिम बंगाल से 52.31 करोड़, और अन्‍य राज्‍यों से 150.14 करोड़ रुपये का डोनेशन मिला है. इसके अतिरिक्‍त विदेशों से राजनीतिक दलों को 0.10 करोड़ रुपये का चंदा मिला है. 

ये भी पढ़ें: अब इस टेक कंपनी ने ऑफिस आने को लेकर जारी किया फरमान, नहीं मानने पर होगी कार्रवाई
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

5 days ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

5 days ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

5 days ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 week ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

1 week ago


बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

4 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

3 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

7 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

4 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

6 hours ago