होम / बिजनेस / Emirates Group ने इस साल 5.1 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड प्रॉफिट किया दर्ज 

Emirates Group ने इस साल 5.1 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड प्रॉफिट किया दर्ज 

एमिरेट्स ग्रुप ने अपनी साल 2023-24 वित्त वर्ष की रिपोर्ट जारी की है. इसमें एमिरेट्स और डीएनएटा दोनों के प्रॉफिट और रेवेन्यू में बढ़ोतरी देखी गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एमिरेट्स ग्रुप (Emirates Group) ने सोमवार यानी 13 मई को अपनी 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी का प्रोफिट, रेवेन्यू और कौश बैवेंस लेवल के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. ग्रुप के एमिरेट्स और दुबई नेशनल एयर ट्रैवल एजेंसी (Dnata) दोनों को ही अच्छा प्रॉफिट हुआ है. 

दुनियाभर में परिचालन का विस्तार
एमिरेट्स और डीएनएटा दोनों ने 2023-24 में महत्वपूर्ण प्रॉफिट और रेवेन्यू में वृद्धि देखी, क्योंकि समूह ने अपनी अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट और सर्विसिज के लिए ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए दुनिया भर में अपने परिचालन का विस्तार किया है.  

इतना बढ़ा प्रॉफिट
31 मार्च 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष (Financial Year) के लिए अमीरात ग्रुप ने AED 18.7 बिलियन (5.1 बिलियन डॉलर) का रिकॉर्ड प्रॉफिट दर्ज किया है. ये रिकॉर्ड पिछले वर्ष के AED 10.9 बिलियन (3.0 बिलियन डॉलर) प्रॉफिट की तुलना में 71 प्रतिशत अधिक है. वहीं, ग्रुप का रेवेन्यू AED 137.3 बिलियन (37.4 बिलियन डॉलर) रहा, जो पिछले वर्ष के परिणामों से 15 प्रतिशत अधिक है. ग्रुप का कैश बैलेंस AED 47.1 बिलियन (12.8 बिलियन डॉलर) है, जो पिछले वर्ष से 11 प्रतिशत अधिक है.

एमिरेट्स और डीएनएटीए का इतना हुआ प्रॉफिट
अगर सिर्फ एमिरेट्स की बात करें तो, इसने AED 17.2 बिलियन (4.7 बिलियन डॉलर) का नया रिकॉर्ड प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल AED 10.6 बिलियन (2.9 बिलियन डॉलर) से 63 प्रतिशत अधिक है. इसका रेवेन्यू 13 प्रतिशत बढ़कर एईडी 121.2 बिलियन (33.0 बिलियन डॉलर) हो गया, क्योंकि एयरलाइन ने अधिक क्षमता तैनात की और अपने वैश्विक नेटवर्क और साझेदारी को मजबूत करना जारी रखा. एयरलाइन की क्षमता 20 प्रतिशत बढ़कर 57.7 बिलियन एटीकेएम हो गई, जिससे महामारी से पहले के स्तर का अंतर कम हो गया. वहीं, डीएनएटा ने एईडी 1.4 बिलियन (0.4 बिलियन डॉलर) का लाभ दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष के एईडी 331 मिलियन (90 मिलियन डॉलर) के लाभ से काफी बेहतर है. इसमें रेवेन्यू 29 प्रतिशत बढ़कर एईडी 19.2 बिलियन (5.2 बिलियन डॉलर) के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है. 

प्रोडक्ट और सर्विसिज की गुणवत्ता से मिली ये उपलब्धि
एमिरेट्स एयरलाइन और ग्रुप के चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम (Sheikh Ahmed bin Saeed Al Maktoum) ने कहा है कि एमिरेट्स ग्रुप ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड प्रदर्शन करने का स्तर बढ़ाया है. दुनिया भर में हवाई परिवहन और यात्रा संबंधी सेवाओं की उच्च मांग देखी गई और उसी के अनुसार ग्रुप ने काम किया, ये प्रॉफिट उसी का रिजल्ट है. अपने प्रोडक्ट और सर्विसिज की गुणवत्ता से ये मुकाम हासिल किया है.
इसका श्रेय यूएई के दूरदर्शी लीडर्स विशेष रूप से यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को भी है. एमिरेट्स और डीएनएटा दोनों ने दुबई के अनूठे फायदों का लाभ उठाते हुए सफल बिजनेस मॉडल तैयार किए हैं, जिससे दुबई और दुनियाभर के ग्राहक आकर्षित हुए हैं. 

कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम
कंपनी कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है, जिनमें अरबों डॉलर का एयरक्राफ्ट फ्लीट एंड कैबिन रिन्यूएबल प्रोग्राम, नई खानपान, कार्गो और ग्राउंड हैंडलिंग क्षमताएं, समूह के संचालन का समर्थन करने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी, विस्तारित प्रशिक्षण और जन विकास कार्यक्रम और ग्रुप के सस्टेनेबिलिटी एजेंडे को आगे बढ़ाने की पहल आदि शामिल हैं. 2023-24 में, समूह ने अपनी विकास योजनाओं का समर्थन करने के लिए नए विमानों, सुविधाओं, उपकरणों, कंपनियों और नवीनतम तकनीकों में सामूहिक रूप से AED 8.8 बिलियन (2.4 बिलियन डॉलर) का निवेश किया.

टिकाऊ मिमानन ईंधन (SAF) की बढ़ावा देने के लिया तीन देशों में समझौता 

2023-24 में एमिरेट्स ने पहली बार अपने दुबई हब, एम्स्टर्डम और सिंगापुर में टिकाऊ विमानन ईंधन (Sustainable Aviation Fuel) को बढ़ावा देने के लिए नए आपूर्ति समझौतों पर हस्ताक्षर किए. एयरलाइन ने एक इंजन में 100 प्रतिशत SAF का उपयोग करके पहली A380 प्रदर्शन उड़ान संचालित की, भविष्य में 100 प्रतिशत SAF उड़ान को सक्षम करने के लिए उद्योग के प्रयासों का समर्थन करने के लिए डेटा एकत्र किया.

डीएनएटीए ने अपनी सर्विस में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन किए शामिल 
डीएनएटीए ने अपने ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट (जीएसई) के अपने ग्लोबल बेड़े में अधिक इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को शामिल किया है. अपने यूएसए परिचालन में नए बैगेज ट्रैक्टर, कार्गो लोडर और पुशबैक ट्रैक्टर जोड़े. इसने इटली में डीजल-संचालित जीएसई को हाइड्रोजनीकृत वनस्पति तेल और विद्युत शक्ति पर चलाने के लिए परिवर्तित और नवीनीकृत किया. डीएनएटा लॉजिस्टिक्स, अरेबियन एडवेंचर्स, अल्फा फ्लाइट सर्विसेज और सिटी साइटसीइंग वर्ल्डवाइड सहित डीएनएटा के यूएई व्यवसायों ने अपने वाहनों के लैंडसाइड बेड़े के लिए जैव ईंधन में परिवर्तन किया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

10 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago