होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Kejriwal भी चले शिवराज सिंह की राह, 'लाड़ली' की तर्ज पर लाए ये योजना 

Kejriwal भी चले शिवराज सिंह की राह, 'लाड़ली' की तर्ज पर लाए ये योजना 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लेकर आए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा दांव चला है. केजरीवाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गेम चेंजर स्कीम 'लाड़ली बहना' की तर्क पर एक योजना लेकर आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली सरकार का 10वां बजट पेश करते हुए दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान' योजना का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 18 वर्ष से ऊपर की हर महिला को हर महीने 1 हजार रुपए दिए जाएंगे.

बड़े भाई की भूमिका
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने आज यानी सोमवार को 2024-25 का वार्षिक बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार 18 साल से अधिक उम्र की स्थानीय महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए प्रदान करेगी. इस योजना के लिए सरकार ने 2000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान' योजना के तहत 18 वर्ष से ऊपर की प्रत्येक महिला को हर महीने 1000 रुपए देगी, ताकि वे किताबें खरीदने जैसे छोटे-मोटे खर्चों को आसानी से पूरा कर सकें. आतिशी ने यह भी कहा कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़े भाई की भूमिका निभाते  करते इस योजना की शुरू करने का निर्णय लिया है. 

शिक्षा बजट में इजाफा
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि बजट राम राज्य पर आधारित है, जो शहर के लोगों के जीवन में सुधार करना चाहता है. केजरीवाल सरकार के हस्तक्षेप के कारण बजट का आकार 2014-15 में 30940 करोड़ से बढ़कर इस बार 76,000 करोड़ रुपए हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि साल 2014-15 में शिक्षा का बजट 6514 करोड़ रुपए था. जबकि 2024-25 के बजट में इसके लिए 16,396 करोड़ का प्रावधान किया है. क्योंकि मुख्यमंत्री हमेशा कहते हैं चाहे दो सड़क और फ्लाईओवर काम बन जाएं, लेकिन शिक्षा के लिए पैसा कम नहीं होना चाहिए.

नहीं मिली CM की कुर्सी 
शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की सत्ता में रहते हुए लाड़ली बहना योजना लॉन्च की थी. इस योजना के तहत पहले महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने की बात थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया. शिवराज सिंह ने तो पुन: सत्ता में वापसी पर 3 हजार रुपए प्रति महीना देने का ऐलान किया था. भाजपा सत्ता में लौटी भी, लेकिन शिवराज सिंह मुख्यमंत्री नहीं बन सके. इसलिए फिलहाल तीन हजार वाली बात हवा-हवाई हो गई है. 5 मार्च 2023 को शुरू हुई इस योजना पर सरकार को भारी-भरकम खर्चा करना पड़ रहा है. आर्थिक विशेषज्ञ इस योजना से सहमत नहीं हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago