✕

होम / बिजनेस / HDFC लाइफ इंश्योरेंस ने की बड़े बोनस की घोषणा, पॉलिसीहोल्डर्स का बन गया दिन   

HDFC लाइफ इंश्योरेंस ने की बड़े बोनस की घोषणा, पॉलिसीहोल्डर्स का बन गया दिन   

अपने अब तक के सबसे बड़े बोनस की घोषणा करते हुए कंपनी ने कहा है कि वो ग्राहकों के लिए बेस्ट उत्पाद बनाना जारी रखेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट सेक्टर की बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance) ने अपने पॉलिसीहोल्डर्स को अब तक का सबसे ज्यादा बोनस देने का ऐलान किया है. कंपनी पार्टिसिपेटिंग प्लान पर 3,722 करोड़ रुपए का बोनस देने जा रही है. इसका लाभ 22.23 लाख पॉलिसीधारकों को मिलेगा. मालूम हो कि पार्टिसिपेटिंग प्लान या पार प्लान एक स्पेशल जीवन बीमा पॉलिसी है, जो पॉलिसीधारकों को कंपनी के लाभ में साझेदारी की अनुमति देती है. 

इस तरह होगा डिस्ट्रीब्यूट
एचडीएफसी लाइफ के अनुसार, कुल बोनस राशि में से 2,798 करोड़ चालू वित्त वर्ष में पॉलिसीधारकों को मेच्योरिटी बोनस या नकद बोनस के रूप में वितरित किए जाएंगे. जबकि बाकी बोनस भविष्य में Policy Maturity, मृत्यु या पॉलिसी सरेंडर करने पर देय होगा. HDFC लाइफ की एमडी और सीईओ विभा पडलकर (Vibha Padalkar) ने कहा कि हमें इस वर्ष अपने पॉलिसीधारकों के लिए बोनस में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. जीवन बीमा पॉलिसी लंबी अवधि के लिए डिजाइन की जाती हैं और बोनस, पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारकों की लॉयल्टी के लिए एक रिवॉर्ड के तौर पर काम करता है. हम अपने पॉलिसीधारकों को सबसे अच्छे प्रोडक्ट और सर्विस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.  

99.7% क्लेम सेटलमेंट
2000 में स्थापित, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत में एक लीडिंग, सूचीबद्ध, दीर्घकालिक जीवन बीमा समाधान प्रदाता कंपनी है, जो व्यक्तिगत और समूह बीमा समाधानों की एक श्रृंखला पेश करती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में 80 से अधिक उत्पाद (व्यक्तिगत और समूह उत्पादों सहित) और ऑप्शनल राइडर्स हैं, जो ग्राहकों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करते हैं. वित्त वर्ष 2024 में, एचडीएफसी लाइफ का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.7% था और इस अवधि के दौरान कंपनी ने 66 मिलियन से अधिक लोगों को सुरक्षित किया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

17 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago