✕

होम / बिजनेस / चुनावी मौसम में हिचकोले खा रहे बाजार में आज ये शेयर दे सकते हैं मुस्कुराने का मौका

चुनावी मौसम में हिचकोले खा रहे बाजार में आज ये शेयर दे सकते हैं मुस्कुराने का मौका

शेयर बाजार की तेजी पर बुधवार को ब्रेक लग गया. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावी मौसम में शेयर बाजार (Stock Market) लगातार हिचकोले खा रहा है. बुधवार को बाजार एक बार फिर डुबकी लगा गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में बिकवाली के दबाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के लगातार बिकवाल बने रहने से स्टॉक मार्केट में गिरावट आई. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 117.58 अंक गिरकर 72,987.03 पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 17.30 अंकों की कमजोरी के साथ 22,200.55 के लेवल पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर खबरों में रह सकते हैं.

इनमें मिले हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Symphony, BEML, Honeywell Automation, HG Infra Engineering और Happy Forgings में तेजी के संकेत दिए हैं. यानी कि इन शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है. जाहिर है यदि इन शेयरों के भाव उछलेंगे, तो इन पर दांव लगाने वाले मुनाफा कमाने की स्थिति में भी आ जाएंगे. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. Symphony के शेयर कल के गिरावट वाले बाजार में तेजी के साथ 995.05 रुपए पर बंद हुए थे.

इनमें आ सकती है गिरावट
MACD ने तेजी के साथ ही कुछ शेयरों में मंदी का भी संकेत दिया है. इस लिस्ट में Axis Bank, Carborundum Universal, Colgate-Palmolive (India) और Kirloskar Pneumatic Company का नाम शामिल है. इस संकेत का मतलब है कि आज इन स्टॉक में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. इन शेयरों के कल के प्रदर्शन की बात करें, तो प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक के शेयर कल तेजी के साथ 1,128 रुपए पर बंद हुए. इस शेयर की चाल खास अच्छी नहीं है. इस साल अब तक इसने महज 2.76% का ही रिटर्न दिया है. Carborundum Universal के शेयरों में कल 3 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया. 1,535.95 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर इस साल अब तक 37.53% का रिटर्न दे चुका है. वहीं, Colgate-Palmolive कल 5.21% के नुकसान में रहा. 

इनमें है मजबूत खरीदारी 
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Thermax, Siemens Ltd, Timken India, ABB Power, Linde India, CG Power और Vijaya Diagnostic का नाम शामिल है. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. Thermax Limited के शेयर बुधवार को 8 प्रतिशत से ज्यादा उछले 5,080 रुपए मूल्य का ये शेयर बीते पांच दिनों में 8.97% चढ़ा है. Siemens के लिए भी कल का गिरावट वाला बाजार अच्छा रहा. इस दौरान, कंपनी के शेयर साढ़े छह प्रतिशत की तेजी के साथ 7,082 रुपए पर पहुंच गए. इसका बीते 5 सत्रों का रिकॉर्ड भी अच्छा है. इसी तरह, ABB Power, Linde India, CG Power और Vijaya Diagnostic में भी तेजी देखने को मिली.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

3 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

3 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

4 hours ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

4 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

3 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

3 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

3 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

6 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

4 hours ago