होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / दिल्ली में AAP को केंद्र ने दिया झटका, MCD के चुनाव से पहले होगा ये काम

दिल्ली में AAP को केंद्र ने दिया झटका, MCD के चुनाव से पहले होगा ये काम

चार महीने पहले केंद्र सरकार ने दिल्ली के चुनाव आयुक्त एस के श्रीवास्तव को एमसीडी चुनाव टालने के लिए कहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः दिल्ली में जल्द से जल्द MCD के चुनाव कराने की अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) की मांग को दरकिनार करते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दे दिया है. चार महीने पहले केंद्र सरकार ने दिल्ली के चुनाव आयुक्त एस के श्रीवास्तव को एमसीडी चुनाव टालने के लिए कहा था, अब सरकार ने नए सिरे से दिल्ली के वार्डों का परिसीमन कराने के लिए एक तीन मेंबर कमेटी का गठन कर दिया है. इससे एमसीडी के चुनाव 2023 के मध्य से पहले नहीं हो पाएंगे.

8 जुलाई को दिया ये आदेश

ज्वाइंट सेक्रेटरी (यूटी) आशुतोष अग्निहोत्री द्वारा 8 जुलाई को दिए गए आदेश के अनुसार, एक तीन मेंबर कमेटी का गठन किया है, जिसमें एक चेयरमैन और दो सदस्य होंगे. इस कमेटी के चेयरमैन दिल्ली के चुनाव आयुक्त विजय देव और हाउसिंग व अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री में ज्वाइंट सेक्रेटरी पंकज कुमार सिंह और एमसीडी के अतिरिक्त कमिश्नर रणधीर सहाय होंगे.

चार महीने में देनी होगी रिपोर्ट

इस पैनल को अपनी रिपोर्ट चार महीने के अंदर में देनी होगी. वार्ड के अलावा विधानसभा क्षेत्रों का भी नए सिरे से परिसीमन किया जाएगा. एक्सपर्ट के मुताबिक इस तरह की कार्यवाही में कम से कम एक साल का समय लग सकता है. 9 मार्च को दिल्ली के तबके इलेक्शन कमीश्नर एस के श्रीवास्तव को आखिरी मिनटों में अपनी प्रेस कॉन्फेंस को रद्द करना पड़ा था, क्योंकि केंद्र सरकार ने एमसीडी चुनाव की तारीखों को टालने के लिए कहा था.

संभावित प्रत्याशियों ने कर ली थी चुनाव की तैयारी

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया जब संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव की तैयारी को पूरा कर लिया था और कई प्रत्याशी तो भंडारा करा चुके थे और शराब बांट रहे थे. इस कदम से भाजपा और आप के नेताओं के बीच कहासुनी भी शुरू हो गई थी. आप के नेताओं ने भाजपा पर हार के डर से ऐसी कार्रवाई करने का कारण बताया था.

तीनों एमसीडी का एक में विलय

अप्रैल में केंद्र सरकार ने डीएमसी एक्ट 1957 में संशोधन करने के बाद तीनों एमसीडी का विलय एक में कर दिया था. इसके साथ ही कुल वार्ड की संख्या को भी 250 तक सीमित कर दिया था. फिलहाल अभी सभी पार्षद का कार्यकाल खत्म हो चुका है और कोई चुनी हुई लोकल बॉडी दिल्ली में काम नहीं कर रही है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

1 day ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

2 days ago

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026


बड़ी खबरें

SME लिस्टिंग से लेकर AI तक SEBI का बड़ा प्लान, नियमों में होंगे कई बदलाव

छोटे और मध्यम उद्यमों की लिस्टिंग व्यवस्था में ट्रेडिंग, मार्केट मेकिंग और मेन बोर्ड में माइग्रेशन से जुड़े नियमों की होगी समीक्षा

1 hour ago

मोदी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर दांव: ₹13,041 करोड़ की रेल-हाईवे परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं पर ₹9,450 करोड़ और बिहार के 83 किलोमीटर फोरलेन हाईवे कॉरिडोर पर ₹3,591 करोड़ खर्च होंगे.

12 minutes ago

SBI ने बदले कैश निकासी के नियम, महीने में 4 बार के बाद हर निकासी पर लगेगा 15 रुपये चार्ज

नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल लेनदेन को लेकर है. पहले चार मुफ्त लेनदेन की सीमा में डिजिटल लेनदेन को शामिल नहीं किया जाता था. अब SBI ने यह सुविधा खत्म कर दी है.

1 hour ago

IDFC FIRST Bank ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड बाजार में उतारा कदम, 500 मिलियन डॉलर के बॉन्ड जारी

5.625% की फिक्स्ड कूपन दर वाले तीन साल के बॉन्ड 2029 में होंगे मैच्योर, वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने लिया हिस्सा

38 minutes ago

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

3 hours ago