होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / चुनावी बांड के बदले कॉर्पोरेट समूहों को मिले प्रोजेक्ट्स, प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

चुनावी बांड के बदले कॉर्पोरेट समूहों को मिले प्रोजेक्ट्स, प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

चुनावी बांड योजना को चुनौती देने वाले एक्टिविस्ट्स ने दावा किया कि ईडी, सीबीआई और आईटी विभाग की जांच के दायरे में आने वाली 41 कंपनियों ने बीजेपी को हजारों करोड़ों रुपये का दान दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को चुनावी बांड मुद्दे पर बड़ा दावा किया है. वाड्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर (आईटी) विभाग द्वारा जांच की जा रही 41 कंपनियों ने चुनावी फंडिंग योजना के माध्यम से सत्तारूढ़ बीजेपी को 2,592 करोड़ रुपये का दान दिया है. वाड्रा ने यह आरोप सुप्रीम कोर्ट में चुनावी बांड योजना को चुनौती देने वाली सुनवाई के बाद लगाया है. शुक्रवार को चुनावी बांड योजना को चुनौती देने वाले एक्टिविस्ट्स ने दावा किया था कि ईडी, सीबीआई और आईटी विभाग की जांच के दायरे में आने वाली 41 कंपनियों ने चुनावी बांड के माध्यम से भाजपा को 2,471 करोड़ रुपये का दान दिया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि कंपनियों में छापेमारी के तुरंत बाद तीन महीने के अंदर 121 करोड़ रुपये दिये गये थे.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लगाए ये आरोप

प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से 38 कॉरपोरेट समूहों ने भाजपा को 2,004 करोड़ चंदा दिया, बदले में इन्हें भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों से 3.8 लाख करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स/प्रोजेक्ट मिले.  ईडी, सीबीआई और आईटी ने 41 कॉरपोरेट समूहों पर छापे मारे, जिससे बचने के लिए इन समूहों ने बीजेपी को 2,592 करोड़ रुपये का चंदा दिया. 16 शेल कंपनियों ने बीजेपी को 419 करोड़ रुपये का चंदा दिया. इनमें ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी कुल पूंजी से कई गुना ज्यादा चंदा दिया. उन्होंने यह भी पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे?

प्रशांत भूषण ने भी लगाए आरोप
सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने मीडिया को बताया कि कम से कम 30 शेल कंपनियों ने 143 करोड़ रुपये से अधिक के चुनावी बांड खरीदे. उनका यह आरोप चुनाव आयोग द्वारा चुनावी बांड पर डेटा का नया सेट सार्वजनिक करने के बाद आया है. भूषण ने कहा है कि भाजपा को 1,751 करोड़ रुपये के चुनावी बांड दान के बदले कंपनियों को परियोजनाओं और अनुबंधों में कुल 3.7 लाख करोड़ रुपये मिले हैं.

इसे भी पढ़ें-इस व्यहवार के आगे फीका पड़ा गेंदबाज का प्रदर्शन, लगा भारी जुर्माना

इन समूहों ने दिया इतना चंदा
उनका आरोप है कि कम से कम 49 मामलों में केंद्र या भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों द्वारा पोस्टपेड अनुबंध/परियोजना मंजूरी में 62,000 करोड़ रुपये दिए गए, जिसके लिए चुनावी बांड के रूप में भाजपा को 3 महीने में 580 करोड़ रुपये रिश्वत के रूप में दिए गए. कल्पतरु समूह (Kalpataru Group) ने 3 अगस्त, 2023 को इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद भाजपा को 5.5 करोड़, फ्यूचर गेमिंग ने 12 नवंबर, 2023 और 1 दिसंबर, 2021 को आईटी और ईडी छापे के बाद 60 करोड़, अरबिंदो फार्मा ने 10 नवंबर, 2022 को ईडी छापे के बाद भाजपा को 5 करोड़ रुपये दिए. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

51 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago