होम / खास खबर / Sudha Murthy का वो लेटर, जिसने महिलाओं के लिए खोल दिए थे TATA के दरवाजे  

Sudha Murthy का वो लेटर, जिसने महिलाओं के लिए खोल दिए थे TATA के दरवाजे  

सुधा मूर्ति अपना काफी समय समाजसेवा में बिताती हैं. वह मानती हैं कि समाज से उन्हें काफी कुछ मिला है, अब उसे लौटाने की बारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोशल वर्कर और इंफोसिस के फाउंडर एन नारायणमूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' पर नायब तोहफा मिला है. राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी दी है. सुधा मूर्ति की सादगी और बेवाक होकर अपनी बात रखने की कला सबका ध्यान आकर्षित कर लेती है. उन्होंने महिलाओं को बराबरी का दिलाने के लिए भी लंबी लड़ाई लड़ी है और इसी कड़ी में उनका सामना टाटा समूह से हो गया था.   

विज्ञापन देख हुईं आहत
पिछले साल सुधा मूर्ति ने एक कार्यक्रम में अपने जीवन से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए थे. इस दौरान उन्होंने बताया था कि कैसे उनकी एक आपति पर टाटा समूह में बदलाव हुआ था. दरअसल, सुधा मूर्ति इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद नौकरी की तलाश कर रही थीं. टाटा समूह की कंपनी टेल्को (TELCO) को उस समय इंजीनियर की जरूरत थी. कंपनी ने एक विज्ञापन निकाला था, जिसमें पद के लिए सिर्फ पुरुष उम्मीदवार से आवेदन मांगे गए थे. इस बात से सुधा मूर्ति इतनी ज्यादा आहत हुईं कि उन्होंने जेआरडी टाटा को पत्र लिख डाला.

ये भी पढ़ें - समाज के बाद अब देश की संसद में गूंजेगी सुधा मूर्ति की आवाज, ऐसे पहुंचेंगी पार्लियामेंट

बदलनी पड़ी नीति
विज्ञापन पढ़ने के बाद सुधा मूर्ति ने जेआरडी टाटा को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई. मूर्ति ने पत्र में लिखा - 'आपने देश के अलग-अलग क्षेत्र में बहुत बेहतरीन काम किया है, लेकिन मुझे यह जानकर बेहद हैरानी हुई कि टाटा जैसी कंपनी में लिंग के आधार पर भेदभाव हो रहा है. यदि महिलाओं को मौका नहीं मिलेगा तो एक देश के रूप में भारत प्रगति नहीं कर पाएगा'. सुधा मूर्ति के अनुसार, इस पत्र को भेजने के कुछ दिनों बाद टाटा की ओर से उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया. सुधा ने इंटरव्यू में पास हुईं और वे टाटा की पहली महिला इंजीनियर बनीं. सुधा मूर्ति के पत्र की वजह से ही टाटा समूह ने अपनी नीति बदल दी और महिलाओं के लिए दरवाजे खोल दिए गए.

इतनी है नेटवर्थ
सुधा मूर्ति अपना काफी समय समाजसेवा में बिताती हैं. वह मानती हैं कि समाज से उन्हें काफी कुछ मिला है, अब उसे लौटाने की बारी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुधा मूर्ति की नेटवर्थ करीब 775 करोड़ है. उनकी सालाना कमाई 300 करोड़ रुपए बताई जाती है. सुधा मूर्ति आरएच कुलकर्णी और उनकी पत्नी विमला कुलकर्णी की बेटी हैं. उन्हें 2006 में सामाजिक कार्यों के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. जबकि 2023 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago