होम / खास खबर / मोबाइल सिग्‍नल से ‘बिग बी’ भी हैं परेशान, उनकी भी नहीं सुन रही कंपनियां

मोबाइल सिग्‍नल से ‘बिग बी’ भी हैं परेशान, उनकी भी नहीं सुन रही कंपनियां

बीते कुछ समय में मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क के कारण कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब उस लिस्‍ट में बिग बी का भी नाम जुड़ गया है. 

ललित नारायण कांडपाल 2 years ago

बीते कुछ समय में मोबाइल सिग्‍नल की परेशानी इस कद्र बढ़ गई है कि हर कोई इससे जूझ रहा है. कंपनी से शिकायत करिए तो वो कहते तो हैं कि इसे दुरुस्‍त करेंगें लेकिन हालात जस के तस रहते हैं. क्‍या आप जानते हैं कि मोबाइल कंपनियों के इस घटिया सिग्‍नल से हम और आप ही नहीं बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन भी परेशान हैं. जैसे आप शिकायत करते हैं लेकिन कुछ नहीं होता वही हाल उनका भी है. अब आप कहेंगें आप ऐसा कह सकते हैं. जी हां हम ये बात इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि खुद अमिताभ बच्‍चन ने इसकी जानकारी प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर दी है. मोबाइल नेटवर्क की इस समस्‍या के कारण बिग बी अपने जन्‍मदिन पर संदेश नहीं भेज पाए. 

आखिर बिग ने बी कहा क्‍या है? 
दरअसल अमिताभ बच्‍चन ने प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक ट्वीट कर एक जानकारी साझा की है. इसमें अमिताभ बच्‍चन लिखते हैं कि ‘मेरे जन्मदिन पर बहुत से लोगों ने बधाई भेजी sms द्वारा, लेकिन आश्चर्य हुआ उन्हें कि मैंने उत्तर नहीं दिया, एक ऐसी मेरी आदत जिससे वो अवगत नहीं रहे हैं.  
मैं क्षमा प्रार्थी हूँ, पर मेरे मोबाइल पर कई वर्षों से, जिस कंपनी की सुविधा अनुसार, जिन्हें हम service provider कहते  हैं, signal ना तो सही आता है, और ना ही कोई सूचना मिलती है , complaint करने के बावजूद. तो उन सब को जिन्हें मेरा उत्तर नहीं मिला, मैं कहना चाहता हूँ  , मुझे माफ़ कर दीजिये  और :
 “आपका स्नेह भरा आशीर्वाद, मेरा सौभाग्य ?"
क्‍योंकि अमिताभ बच्‍चन को उनके कई चाहने वालों ने एसएमएस के जरिए जन्‍मदिन पर शुभकामनाएं भेजी. लेकिन सिग्‍नल न होने के कारण वो उन्‍हें जवाब नहीं दे पाए. इसके लिए उन्‍होंने जहां एक ओर मोबाइल कंपनियों के घटिया सिग्‍नल को दोषी बताया है वहीं दूसरी ओर उन्‍होंने अपने चाहने वालों से माफी भी मांगी है.  

लोगों ने क्‍या दी इस पर प्रतिक्रिया 
अमिताभ बच्‍चन के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और अलग-अलग बातें कहीं. उनके इस ट्वीट पर उनके एक चाहने वाले यश रावत लिखते हैं कि 
मुझे तो लगा कि ये service provider आम आदमी की नही सुनते लेकिन बड़े बड़े लोग भी इनसे परेशान हो गए हैं जिनके नेटवर्क ना होने से,और हम इसका इनको साल दर साल pay करते आये हैं लेकिन इनके ये कान में तेल डालकर बैठ गए हैं और सरकार भी.  

एक और यूजर  लिखते हैं 
पर ये मैसेज टाईप करने के लिए नेटवर्क कहाँ से आया आपके मोबाईल और सर्विस प्रोवाइडर के पास ??
या ये कहना चाहते हो कि आप इतने बड़े इंसान हैं कि सिर्फ बड़े हैंडल्स को ही रिप्लाई कर सकते हैं, चलो ये तो फिर भी ठीक है..
पर वर्षों से अगर मोबाइल नेटवर्क खराब है तो चेंज क्यों नहीं किया ?आपकी तो समस्या हर कंपनी सबसे पहले सुनेगी..
जी नहीं, सही  ये है कि आप जैसे वक्त पर सही का साथ नहीं देते, वैसे ही आप मोबाईल पर अपनी गलती का दोष दे रहे हैं।
क्यों सर, मै क्या सही हूँ, या क्या मैं सही हूँ.. ??

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago