✕

होम / खास खबर / जिन क्रिएटर्स के काम को PM से मिला सम्मान, उनकी कमाई जानते हैं आप? 

जिन क्रिएटर्स के काम को PM से मिला सम्मान, उनकी कमाई जानते हैं आप? 

'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के मौके पर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित किया. सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उन्हें नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से नवाजा गया. PM ने इन कंटेंट क्रिएटर्स को 'वोकल फॉर लोकल' इनोवेशन का ब्रैंड एम्बेसडर भी बताया. करीब 23 कैटेगरी में 200 से ज्‍यादा क्रिएटर्स को नॉमिनेट किया गया था. इनमें से कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्हें हर कोई बहुत अच्छे से जानते हैं. उदाहरण के लिए जया किशोरी और मैथिली ठाकुर. चलिए जानते हैं कि सम्मान पाए कुछ क्रिएटर्स कितनी कमाई कर लेते हैं.

जया किशोरी 
जया किशोरी को PM मोदी ने बेस्‍ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज अवॉर्ड से सम्‍मानित किया है. वह देश-विदेश में धार्मिक कथाओं का वाचन करती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी-चौड़ी फैन-फॉलोइंग है. कोलकाता की रहने वालीं जया किशोरी को बचपन से ही अध्‍यात्‍म में दिलचस्‍पी थी. आज उनकी कथा को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. वह कथा वाचन के लिए मोटी फीस लेती हैं, इसके अलावा, यूट्यूब से भी अच्छी-खासी कमाई करती हैं.  जया किशोरी के सोशल मीडिया से कमाई को लेकर को सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन अनुमान है कि वह सालाना मोटी रकम कमाती हैं. वह श्रीमद् भागवत कथा वाचन के लिए 9 लाख रुपए से ज्यादा फीस लेती हैं. उनकी नेटवर्थ 1.5 से 2 करोड़ रुपए के आसपास है.

मैथ‍िली ठाकुर 
बिहार के मधुबनी जिले की मैथ‍िली ठाकुर कुछ ही समय में बड़ा नाम बन गई हैं. महज 23 साल उम्र में उन्होंने अपने गीतों से करोड़ों देशवासियों का दिल जीत रखा है. ठाकुर को कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. मैथ‍िली ठाकुर के देश-विदेश में स्‍टेज शो होते रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मैथिली को यूट्यूब से ही सालाना 50 लाख रुपए तक कमाई होती है. उनकी दौलत करोड़ों रुपए में है. 

कविता सिंह
कविता सिंह को बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी में नेशनल क्रिएट अवॉर्ड मिला है. वह ‘Kabita’s Kitchen’ के नाम से अपना यू-ट्यूब चैनल चलाती हैं. वह यूट्यूब का जाना-माना चेहरा बन गई हैं. उनके करीब 1.3 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं. कविता ने अपने चैनल को साल 2014 में शुरू कर दिया था. उनके हर एक वीडियो पर सैकड़ों व्यूज आते हैं. Kabita Kitchen से कविता की कमाई की बात करें, तो एक रिपोर्ट के अनुसार वह हर महीने 3 से 4 लाख रुपए कमा लेती हैं.

Aiyyo...श्रद्धा जैन
Aiyyo Girl के नाम से फेमस श्रद्धा जैन को भी PM मोदी ने सम्मानित किया. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉमेडियन हैं. यूट्यूब और इंस्‍टाग्राम पर श्रद्धा के लाखों फॉलोअर्स हैं. उन्‍हें मोस्‍ट क्रिएटर फीमेल अवॉर्ड दिया गया है. श्रधा जैन को उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचाना जाता है. वह विभिन्न ब्रैंड के लिए एंडोर्समेंट करती हैं, जिससे उन्हें अच्छी-खासी रकम मिलती है. श्रद्धा YouTube और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाती हैं. इसके उन्हें विज्ञापन राजस्व प्राप्त होता है. साथ ही वह विभिन्न कार्यक्रमों में लाइव शो करती हैं, जहां से बतौर फीस अच्छी कमाई करती हैं. उनकी कमाई का कोई सटीक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन वह सालाना लाखों कमा लेती हैं.

कामिया जानी
कर्ली टेल्स कंपनी की फाउंडर और सीईओ कामिया जानी को फेवरेट ट्रैवल क्रिएटर अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया है. मशहूर फूड और ट्रैवल ब्लॉगर के रूप में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है. कर्ली टेल्स के फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ढेरों फॉलोअर्स हैं. कामिया जानी अपने फूड और ट्रैवल ब्लॉगिंग के लिए अब तक 40 के आसपास देश घूम चुकी हैं. कामिया की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स उनकी कंपनी कर्ली टेल्स ही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कामिया जानी के पास 5 से 7 करोड़ रुपए की संपत्ति है. यूट्यूब चैनल से के जरिए ही वह हर महीने लाखों में कमाई करती हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

7 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

7 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

10 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

12 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

12 hours ago