होम / बातें साहित्य की / Best Seller Book 'Happy Money' के लेखक Ken Honda का अगला प्रोजेक्ट 'Happy India'

Best Seller Book 'Happy Money' के लेखक Ken Honda का अगला प्रोजेक्ट 'Happy India'

Happy Money के लेखक ने कहा कि आप अपने कितने दोस्‍तों के साथ ज्‍वाइंट एकाउंट खोल सकते हैं, अगर कोई है तो सोचिए हैपीनेस आपके साथ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गुरुवार को राजधानी दिल्‍ली में BW IBLF  में बिजनेस वर्ल्‍ड ग्रुप के चेयरमैन&एडिटर- इन-चीफ और एक्‍सचेंज फॉर मीडिया के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा ने Happy Money बुक के लेखक Ken Honda के साथ बातचीत  में Ken ने कई अहम बातें कही. उन्‍होंने कहा कि वो अपने अगले प्रोजेक्‍ट के तहत अपनी भारत यात्रा में जो उन्‍हें अनुभव हुआ उसके बाद 'Happy India' पुस्‍तक लिखेंगे। उन्‍होने कहा कि ये उनका अगला प्रोजेक्‍ट होगा. 


मुझे गंगा में स्‍नान करने का मौका मिला 
Happy Money बुक के लेखक ken Honda ने कहा कि अपने इस भारत दौरे में मुझे गंगा में स्‍नान करने का मौका मिला. इंडिया में मैं अपने जिन दोस्‍तों से मिला उन्‍होंने मेरा बहुत ध्‍यान रखा. मैने इंडिया की ज्‍यादातर फिल्‍में देखी हैं. मैं इस प्‍यार के लिए भारत के लोगों का बहुत ध्‍न्‍यवाद करता हूं. Ken Honda ने Happy Money जैसी सक्‍सेस बुक लिखी है जिसकी अब तक 90 लाख से ज्‍यादा कॉपियां बिक चुकी हैं. ken Honda  जापान के अरिगातो समुदाय से आते हैं. 

आपने भारत को लेकर क्‍या सोचा था? 
डॉ. बत्रा के साथ हुए इस सेशन में जब उन्‍होंने Ken से पूछा कि आपने भारत आने से पहले इसके बारे में क्‍या सोचा था तो इस पर ken ने कहा कि मैं भारत के कई गुरुओं के साथ रहा, कई फिल्‍मों के बारे में सुना था, मेरी पत्‍नी एक यंग योगा टीचर हैं. लेकिन मैने भारत आकर पाया कि यहां के लोग बहुत ही वास्‍तविक हैं. मुझे मुंबई और कोलकाता जाने का मौका मिला. 

 

आपको भारत आकर किसी बात से दुख हुआ
डॉ. बत्रा के इस सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि मैने यहां देखा कि लोग कई बार अपनी सीमाएं पार कर जाते हैं. दूसरा यहां के लोग हार्न बहुत बजाते हैं. मेरा जो ड्राइवर है वो कई-कई बार हार्न बजाता है. उन्‍होंने ये भी कहा कि भारतीय लोग बहुत ही शानदार हैं और यहां की फिल्‍मों की तरह ड्रैमैटिक भी होते हैं. 

आपने किताबें लिखना कैसे शुरु किया आप लेखक कैसे बने?
मैंने  लिखने की शुरुआत अपने दोस्‍तों के लिए की,  मैं उनके लिए लिखता था. उन्‍हें मेरा लेख पसंद आता था. मैने सोचा उनके लिए किताब छपवाउं तो एक दिन मैं एक दिन प्रिंटर के पास गया और कहा कि मुझे 300 कॉपी छपवानी हैं. लेकिन प्रिंटर ने मुझसे कहा कि अगर आप 3000 कॉपी छपवाओगे तो सस्‍ती पड़ेगी. मैने उसके कहने पर बुक्‍स छपवा दी और कुछ दिन बाद किताबों का भरा ट्रक मेरे घर पर आ गया. उन्‍होंने कहा कि मैं अब तक कई किताबें लिख चुका हूं. 

एक बार महिला आई और बोली आपका वॉलेट चेक करना है 

ken Honda ने एक बार का जिक्र करते हुए कहा कि मैं एक पार्टी में था और वहां एक लेडी आई और बोली कि मुझे आपका वॉलेट चेक करना है. मैंने कहा ठीक है और अपना वॉलेट दे दिया. उसने मेरे पर्स को चेक किया और कहा कि मुझे लगता है कि आपके आसपास हैपीनेस है. आपने टेस्‍ट पास कर लिया है. मैंने कहा कैसा टेस्‍ट तो उसने कहा कि मुझे लगता है कि आपके आसपास काफी खुशी है. आपका पैसा स्‍माइल कर रहा है.  इसका मतलब है कि आप दूसरे लोगों को खुश कर रहे हैं. आपके पास स्‍माइलिंग मनी है. जब कभी भी आपके पास पैसा होता है तो आप और पैसा बनाने की सोचते हैं लेकिन जब आपको लगे ये मेरे लिए काफी है तो समझिए वो आपके लिए काफी है. 


खुश रहने के लिए कितना पैसा जरूरी?
डॉ. बत्रा के इस सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि आपके दिल में लिखने की चाहत होनी चाहिए. मातापिता दोस्‍त कोई नहीं सोच सकता था कि मैं लिख सकता हूं लेकिन ये मैं जानता था. जब आप एक बार पैसा कमाते हैं तो आप उसके गुलाम हो जात हैं, लेकिन जब आप उसके बारे में सोचना बंद कर देते हैं तो आप हैपी हो जाते हैं. काफी लोग मेरे अच्‍छे दोस्‍त है मैं जिनपर विश्‍वास करता हूं अगर मैं कल सबकुछ नहीं रहेगा तो वो 2 मिनट में मुझे पैसे भेज देंगे. . 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम! अब 1601 नंबर से आएगी बिजली, गैस और कूरियर कंपनियों की कॉल

TRAI ने वॉयस कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामलों पर लगाम लगाने के लिए 1601 नंबर सीरीज शुरू की है.

16 hours ago

सेबी का अजीब आंकड़ा: 26 बच्चों को पुरस्कार, एक भी मुखबिर को नहीं मिला इनाम

छह साल पहले मुखबिरों को 10 करोड़ रुपये तक इनाम देने का वादा हुआ था, लेकिन सेबी की पिछली दो रिपोर्टों में किसी को इनाम नहीं मिला.

10 hours ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

10 hours ago

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

13 hours ago

LPG पर सरकारी तेल कंपनियों का घाटा घटा, अगस्त में ₹188 प्रति सिलेंडर रह गया नुकसान

जुलाई में ₹500 प्रति 14.2 किलो सिलेंडर था घाटा, सरकार पर अब भी ₹59,000 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी देनदारी

13 hours ago