होम / यूटिलिटी / जुलाई से दौड़ने के लिए तैयार वंदे मेट्रो, जानिए इस मेट्रो में क्या है खास?

जुलाई से दौड़ने के लिए तैयार वंदे मेट्रो, जानिए इस मेट्रो में क्या है खास?

‘वंदे मेट्रो’ वंदे भारत एक्सप्रेस का एक छोटी दूरी का वर्जन है. इसे लगभग 100-250 किलोमीटर की दूरी के भीतर 124 शहरों को जोड़ने के लिए तैयार किया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन (Vande Bhart Train) ने यात्रियों को ट्रेन में सफर करने का एक अलग अनुभव दिया है. वंदे भारत ने स्‍पीड और सुविधाओं में विदेशी ट्रेनों को भी टक्‍कर दी है. वहीं, अब इसी ट्रेन के आधार पर ही भारतीय रेलवे ने वंदे मेट्रो (Vande Metro) चलाने की तैयारी कर ली है. जुलाई 2024 से वंदे मेट्रो का ट्रायल शुरू हो रहा है और ये ट्रैक पर दौड़ने लगेगी. इसके बाद जल्द ही इसे यात्रियों के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा, तो चलिए जानते हैं वंदे मेट्रो में क्या खास है और ये किन रूट्स पर दौड़ेगी? 

आम आदमी की पॉकेट के अनुसार होगा किराया
भारतीय रेलवे अनुसार जुलाई 2024 से वंदे मेट्रो का ट्रायल रन शुरू हो जाएगा और ट्रायल के कुछ समय बाद इसे लांच कर दिया जाएगा. वंदे मेट्रो किफायती किराये में शटल जैसा अनुभव प्रदान करेगी. वंदे मेट्रो, प्रतिष्ठित वंदे भारत एक्सप्रेस का एक छोटी दूरी का वर्जन है. इसे 250 किमी तक की दूरी तय करने वाले शहरी यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है. इसे 100-250 किलोमीटर की दूरी के भीतर 124 शहरों को जोड़ने के लिए तैयार किया गया. 

एक्स पर मिली वंदे मेट्रो की झलक
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अपने ऑफिशियल ‘X’ अकाउंट पर कपूरथला कोच फैक्‍टरी में बनी वंदे मेट्रो का वीडियो (Vande Metro Video) भी शेयर किया है. मेट्रो बेहद शानदार लग रही है, जिसमें यात्रियों को सफर करने का एक अलग और नया अनुभव मिलेगा.

130 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी रफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वंदे मेट्रो 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार (Vande Metro Train Speed) से चल सकेगी. ट्रेनों में एक अद्वितीय कोच कॉन्फ़िगरेशन है, जिसमें 4 कोच एक यूनिट का गठन करेंगे. वंदे मेट्रो में 12 कोच होंगे और इसमें ऑटोमैटिक दरवाजे होंगे. रेलवे शुरू में 12 वंदे मेट्रो चलाएगा. वंदे मेट्रो पूरी तरह से एयरकंडिशन्‍ड ट्रेन होगी और बड़े शहरों के बीच यात्रियों की जरूरतों को पूरा करेंगी और अनारक्षित श्रेणी में अधिक यात्रियों को ले जाएंगी. इसके प्रत्येक कोच में 280 लोग यात्रा कर सकते हैं, जिसमें 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, जबकि 180 लोग खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं.

पहले इन रूट पर चलेगी
वंदे मेट्रो के लिए रूट (Vande Metro Train Route) भी तय किए जा चुके हैं. इनमें से कुछ महत्वपूर्ण रूटों में दिल्ली से रेवाड़ी, आगरा से मथुरा, लखनऊ से कानपुर, भुवनेश्वर से बालासोर और तिरूपति से चेन्नई शामिल हैं. वंदे मेट्रो ट्रेन का किराया (Vande Metro Train Ticket Price) कितना होगा, इसकी आधिकारिक सूचना अभी नहीं आई है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि किराया आम आदमी की जेब के हिसाब से होगा.

इसे भी पढ़ें-घर खरीदने वालों को अतिरिक्त TDS से राहत, विक्रेता को 31 मई तक करना होगा ये काम

दिन में कितनी बार चलेगी वंदे मेट्रो?
वंदे मेट्रो एक रूट पर दिन में 4 से 5 बार चलेंगी, इस ट्रेन से यात्रियों को रैपिड शटल जैसा अनुभव होगा. इससे जॉब करने वाले लोग और स्टूडेंट्स कम समय में एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा कर पाएंगे. वे वर्ल्ड क्लास परिवहन सुविधा का लाभ ले सकेंगे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

38 minutes ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

2 hours ago