✕

होम / बिजनेस / गिरकर संभला बाजार, लेकिन Adani के शेयरों में क्यों छाई है मायूसी?

गिरकर संभला बाजार, लेकिन Adani के शेयरों में क्यों छाई है मायूसी?

शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन ही उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर रहा है. बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन बाद में वो कुछ संभालता नजर आया है. सुबह 11.30 बजे तक BSE सेंसेक्स 118.83 अंक और NSE निफ्टी 1.35 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था. हालांकि, अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों के शेयर केवल ढलान पर हैं. समूह की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises के शेयर करीब ढाई प्रतिशत की नरमी के साथ 2921.5 रुपए पर पहुंच गए हैं. 

किसमें आई, कितनी नरमी
इसी तरह, Adani Ports भी 2.4% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं. अडानी पावर का भी कुछ ऐसा ही हाल है. कंपनी का शेयर करीब 2 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 593.8 रुपए पर पहुंच गया है. खबर लिखे जाने तक ACC सेमेंट्स में 0.3%, अडानी ग्रीन में 1.0%, Ambuja Cements में 1.4 प्रतिशत, Adani Total Gas में 1.7%, Adani Wilmar में 1.4% और NDTV के शेयर 2.3% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे. इस समय सबसे ज्यादा नुकसान में Adani Enterprises और Adani Ports हैं. 

नोटिस बना गिरावट की वजह
अडानी समूह के शेयरों में गिरावट की वजह सेबी के कारण बताओ नोटिस को माना जा रहा है. ग्रुप की छह कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी SEBI ने संबंधित पक्ष लेनदेन के कथित उल्लंघन और सूचीबद्धता नियमों का अनुपालन नहीं करने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है. बता दें कि सेबी का नोटिस उस जांच का हिस्सा है, जो हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा पिछले साल अडानी समूह के खिलाफ कॉर्पोरेट धोखाधड़ी और शेयर मूल्य में हेरफेर के गंभीर आरोप लगाने के बाद शुरू की गई थी. 

अब तक दिया अच्छा रिटर्न
अडानी के शेयरों में सेबी के नोटिस के चलते आ रही गिरावट के साथ समूह के शेयरों को लेकर आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए, यह सबसे अहम सवाल है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के असर से निकलने के बाद समूह की अधिकांश लिस्टेड कंपनियों ने अच्छा रिटर्न दिया है. अडानी पोर्ट्स इस साल अब तक 22% से ज्यादा चढ़ चुका है. अडानी पावर ने 12% से अधिक रिटर्न दिया है. इसी तरह, ACC इस अवधि में 12%से अधिक, Ambuja Cements 13% से अधिक, अडानी ग्रीन 11% से अधिक से अधिक चढ़ चुका है. समूह की वित्तीय स्थिति भी मजबूत है. ऐसे में इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि मौजूदा गिरावट थोड़े समय के लिए हो.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

10 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

17 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

17 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

18 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

18 hours ago

बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

17 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

16 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

10 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

20 hours ago