✕

होम / बिजनेस / तो क्‍या तय हो चुका है रिलायंस कैपिटल का बिकना, खरीदने वाले ने बताया कहां से आएगा पैसा

तो क्‍या तय हो चुका है रिलायंस कैपिटल का बिकना, खरीदने वाले ने बताया कहां से आएगा पैसा

रिलायंस कैपिटल के लिए हिंदुजा समूह की आईआईएचएल की ओर से सबसे ज्‍यादा बोली लगाई गई है. लेकिन इस खरीद प्रक्रिया की धीमी रफ्तार को लेकर भी सवाल उठाया जा चुका है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए वैसे तो बोलियां कई लोगों ने लगाई हैं लेकिन अब तक की सबसे बड़ी बोली हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग की ओर से लगाई गई है. लेकिन वो फंड जुटा पाएगी या नहीं इसे लेकर संशय चल रहा था. लेकिन अब कंपनी की ओर से ये बताया गया है कि वो कैसे इसके लिए फंड का इंतजार करेगी. कंपनी की ओर से ये जानकारी सामने आने के बाद माना जा रहा है कि अब अनिल अंबानी की कंपनी का बिकना तय है. 

हिंदुजा समूह ने अपनी जानकारी में क्‍या कहा? 
दरअसल हिंदुजा समूह इंडसइंड इंटरनेशन होल्डिंग का टारगेट 2030 तक 50 अरब डॉलर यानी 4.2 लाख करोड़ रुपये तक लेकर जाना चाह रही है. कंपनी ने इस टारगेट में रिलायंस कैपिटल के साथ होने वाला नया कारोबार भी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अशोक हिंदुजा बैंक में अपनी हिस्‍सेदारी को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 26 प्रतिशत पर ले जाना चाह रही है. इसके लिए समूह की ओर से रेग्‍यूलेटरी अप्रूवल भी ले लिए गए हैं. लेकिन कंपनी का कहना है कि वो इस काम को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी. 

ये भी पढ़ें; बाजार खुलते ही इस कारोबारी के स्‍वाहा हो गए करोड़ों रुपये! जानते हैं कौन हैं ये

अब जानिए आखिर कहां से पैसा जुटाएगा हिंदुजा समूह 
रिलायंस कैपिटल को खरीदने हिंदुजा समूह ने 9661 करोड़ रुपये में बोली लगाई है. हिंदुजा समूह का कहना है कि जैसे ही इरडा (इंश्‍योरेंस रेग्‍यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी) की ओर से इस डील को मंजुरी मिलेगी तुरंत सभी बैंकों का बकाया अदा कर दिया जाएगा. उनका कहना है कि हमें बैंकरों से 7500 करोड़ मिल जाएंगे. इस मामले में बैंकरों ने हमें पत्र से सूचित किया है. उन्‍होंने ये भी कहा है कि कंपनी रिलायंस हेल्‍थ स्‍कीम को फिर से लाने पर विचार कर रही है. यही नहीं कंपनी रिलायंस सिक्‍योरिटीज और रिलायंस एसेट क्रिएशन को भी बढ़ाने का फैसला किया है. 

27 मई तक लागू करनी है समाधान योजना 
कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल को लेकर हिदुंजा समूह को 27 मई तक का समय दिया गया है. ये तारीख समूह को एनसीएलटी (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्‍यूनल) की ओर से दी गई है. IIHL को रिलालंस कैपिटल के कर्जदारों को 9650 करोड़ रुपये का भुगतान करना है. इससे पहले रिलायंस कैपिटल का ऑडिट करने वाली कंपनी और उसके ऑडिटर्स पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है. कंपनी और ऑडिटर्स पर 4.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

10 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

17 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

17 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

18 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

18 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

17 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

16 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

10 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

20 hours ago