✕

होम / बातें साहित्य की / IBLF: अनीता भोगले की महिलाओं को सलाह - सुंदरता से ज्यादा जरूरी है कॉन्फिडेंस 

IBLF: अनीता भोगले की महिलाओं को सलाह - सुंदरता से ज्यादा जरूरी है कॉन्फिडेंस 

BW Business World द्वारा आयोजित ‘इंडिया बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल’ (IBLF) के मुंबई चैप्टर में अनीता भोगले ने अपने विचार रखे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

#IBLF: देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘BW Business World’ द्वारा ‘इंडिया बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल’ (IBLF) के मुंबई चैप्टर का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में जाने-माने लेखक शिरकत कर रहे हैं. इस मौके पर लेखिका अनीता भोगले (Anita Bhogle) ने अपनी किताब 'Equal, Yet Different: Career Catalysts for the Professional Woman' के बारे में बताया. 

इस तरह मिली प्रेरणा
अनीता भोगले ने कहा कि किताब लिखने की प्रेरणा उन्हें उनकी लाइफ से मिली, लेकिन ये किताब अकेले उनकी कहानी पर ही आधारित नहीं है. इसमें तमाम महिलाओं की अनगिनत परेशानियां, उनके अनुभव और सोसाइटी में महिलाओं के साथ होने वाले पक्षपात पर बात की गई है. यह एक रिसर्च बुक है, जिसके लिए उन्होंने हर वर्ग की महिलाओं से बात की है. अनीता ने कहा कि जब उनके बच्चे बड़े हो रहे थे, तो उन्हें फैमिली का पर्याप्त समर्थन नहीं मिला. पति को काम के सिलसिले में काफी समय तक बाहर रहना पड़ता था. जिसकी वजह से उन्हें करियर से जुड़े कई अवसर गंवाने पड़े.

सुनाई एक लड़की की कहानी
अनीता भोगले ने आगे कहा कि उन्होंने कई अवसर जरूर खोये, लेकिन कुछ अलग, कुछ बड़ा करने की इच्छा हमेशा मन में जगाए रखी. उन्होंने कहा कि हमारे देश में क्षमता के आधार पर अवसरों को विभाजित नहीं किया जाता, बल्कि ये विभाजन महिला-पुरुष के आधार पर होता है. उन्होंने एक लड़की की कहानी भी सुनाई, जो एक ट्रेडिशनल फैमिली से थी. उसने IIT करने के बाद CAT की तैयारी की, लेकिन उसके परिवार ने बीच में ही उसकी शादी करा दी. उसका करियर पर एक तरह से वहीं फुल स्टॉप लग गया था, मगर उसने दो बच्चे होने के बाद अपने सपने पूरे किए. आईआईएम अहमदाबाद गई और लाइफ में सफलता हासिल की. अनीता ने सवाल किया कि ऐसा कितने पुरुषों के साथ होता है?    

बदलनी होगी मानसिकता
उन्होंने कहा कि किताब के सिलसिले में जब वह एक लड़की से मिलीं तो उसने बताया कि वो MBA करना चाहती थी, लेकिन परिवार ने सपोर्ट नहीं किया. अनीता भोगले ने कहा - हर रोज महिलाएं सोचती हैं लाइफ फेयर नहीं है. उन्हें हर कदम पर पक्षपात का सामना करना पड़ता है. वर्क लाइफ बैलेंस नहीं होने के चलते अधिकांश महिलाओं को करियर से समझौता करना पड़ता है. हमें अपनी मानसिकता अब बदलनी होगी.

कैसे आया लिखने का ख्याल?
BW Businessworld के सीनियर एडिटर रूहेल अमीन के इस सवाल पर कि किताब लिखने का ख्याल कब और कैसे आया? अनीता भोगले ने कहा कि मेरी लाइफ ने मुझे किताब लिखने पर ट्रिगर किया, लेकिन ये अकेले मेरी कहानी पर ही बेस्ड नहीं है. पहले मैंने सीरिज ऑफ ब्लॉग लिखने का सोचा था, लेकिन लोग जुड़ते गए, कहानियां बढ़ती गईं, तो इसे किताब की शक्ल दे दी. किताब के टाइटल से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी प्रेरणा मुझे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव वॉग के एक भाषण से मिली, जो उन्होंने कई सालों पहले एक लीडरशिप कांफ्रेंस में दिया था. उन्होंने कहा था कि लीडर अपने लोगों को इक्वली और डिफ्रेंटली ट्रीट करते हैं  

बड़े सपने देखने चाहिए
महिलाओं को सलाह देते हुए अनीता भोगले ने कहा कि उन्हें बड़े सपने देखने चाहिए, जब वह बड़ा सोचेंगी, तभी कुछ बड़ा हासिल कर पाएंगी. उन्होंने कहा कि सुंदर दिखने से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि हमारे अंदर कॉन्फिडेंस कितना ज्यादा है, हम कितने इंडिपेंडेंट हैं. भोगले ने कहा कि महिलाओं को खुलकर अपनी बात रखना आना चाहिए, उन्हें फैमिली से अपने करियर को लेकर खुलकर बात करनी चाहिए.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago