✕

होम / बातें साहित्य की / IBLF: इस साल कई अन्‍य शहरों में भी आयोजित होगा IBLF: डॉ.अनुराग बत्रा

IBLF: इस साल कई अन्‍य शहरों में भी आयोजित होगा IBLF: डॉ.अनुराग बत्रा

इस प्रकार के प्रोग्राम को आयोजित कराने के लिए लंबी तैयारी और बहुत सारे एफर्ट की जरूरत होती है. ऐसे में इस प्रोग्राम के लिए तैयारी करने वाली पूरी टीम बधाई की पात्र है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्‍ली में हुए बिजनेस वर्ल्‍ड ग्रुप के इवेंट IBLF(indian Business litreture festival) के शानदार आयोजन के बाद अब मुंबई में आयोजित हो रहा है. इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बिजनेस वर्ल्‍ड ग्रुप के एडिटर इन चीफ व चेयरमैन और एक्‍सचेंज फॉर मीडिया के संस्‍थापक डॉ.अनुराग बत्रा ने कहा कि  लॉकडाउन के दौरान मेरी बेटी ने किताब लिखी. मुझे भी लॉकडाउन के दौरान काफी किताबें पढ़ने का मौका मिला. उन्‍होंने कहा कि ये इवेंट मेरे लिए एक पैशन की तरह है और इस साल हम इसे कई अन्‍य शहरों में भी आयोजित करने जा रहे हैं.


7 अन्‍य शहरों में आयोजित करने की है प्‍लानिंग 
बिजनेस वर्ल्‍ड ग्रुप के एडिटर इन चीफ व चेयरमैन और एक्‍सचेंज फॉर मीडिया के संस्‍थापक डॉ.अनुराग बत्रा ने कहा कि कभी-कभी हम पूरी किताब को नहीं पढ़ते है केवल उसका कुछ कंटेट पढ़ते हैं. कभी-कभी कुछ कंटेंट के साथ केवल कुछ पन्‍नों को ही पढ़ते हैं. हमने अभी हाल ही में दिल्‍ली में IBLF का कार्यक्रम आयोजित किया था. हम उसे देश के 7 और शहरों में आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें बैंग्‍लुरु, आगरा, भोपाल, चेन्‍नई जैसे शहर शामिल हैं. जहां इस कार्यक्रम को आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं.


IBLF अवॉर्ड की ज्‍यूरी भी है कुछ खास 
बिजनेस वर्ल्‍ड ग्रुप के एडिटर इन चीफ व चेयरमैन और एक्‍सचेंज फॉर मीडिया के संस्‍थापक डॉ.अनुराग बत्रा ने कहा कि हमने इसमें अवॉर्ड देने का भी कार्यक्रम बनाया है, जिसकी ज्‍यूरी में कई नामी लेखक शामिल हैं. इनमें एस रवि, मेरी सहयोगी नूर फातिमा सहित नामी नाम शामिल हैं. मैं मिस्‍टर चोपड़ा का हार्दिक अभिनंदन करना चाहता हूं. इस इवेंट के लिए हमारे कई सहयोगियों ने मदद की है लेकिन मैं दो लोगों के बारे में विशेष रूप से कहना चाहूंगा, जिसमें देविका और प्रियांशी शामिल हैं जिन्‍होंने इसमें बेहतरीन एफर्ट किया है. मैं यहां तृप्ति का भी नाम लेना चाहूंगा. यहां पर जो भी लोग मौजूद हैं मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. मैं इस प्रोग्राम को यहां कराने के लिए काम करने वाली पूरी टीम की सराहना करना चाहूंगा जिन्‍होंने इसके लिए बहुत सारे एफर्ट किए हैं. इस तरह के इवेंट कराने के लिए लंबी प्‍लानिंग से लेकर बहुत सारे एफर्ट की जरूरत होती है.


इस साल अपनी किताब पूरी करूंगा 
इससे पहले दिल्‍ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि ये इवेंट मेरे लिए एक पैशन की तरह है. इसके पीछे जिन लोगों की ब्‍लेसिंग हैं, उनमें मेरे माता-पिता सहित कई और लोग भी शामिल हैं. उन्‍होंने कहा कि हाल ही के दिनों में मेरे कई दोस्‍तों की किताबें आई हैं. लेकिन मैं अभी तक अपनी किताब को पूरा नहीं कर पाया हूं. लेकिन इस साल मैं अपनी किताब को पूरा करूंगा. डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि हमारे इस सफर में बहुत सारे लोगों ने मेरी मदद की, मैं उन सभी का आभार व्‍यक्‍त करना चाहता हूं. डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मैं हर हफ्ते कई किताबें खरीदता हूं, लेकिन पढ़ पाता हूं या नहीं ये नहीं कह सकता है. 2018, 2019 और 2020 में हमने इस IBLF को किया.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago