होम / जॉब्स-एजुकेशन / अब साल में दो बार होंगे बोर्ड एग्जाम, जानिए क्या हैं नए बदलाव?

अब साल में दो बार होंगे बोर्ड एग्जाम, जानिए क्या हैं नए बदलाव?

शिक्षा मंत्रालय द्वारा फ्रेमवर्क में कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं और अब बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा साल में दो बार होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बच्चे देश का भविष्य होते हैं और देश के भविष्य को संवारने में शिक्षा बहुत ही जरूरी भूमिका निभाती है. भारत सरकार द्वारा पिछले कुछ समय से शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए बहुत से प्रयास किए जा रहे हैं. अब हाल ही में भारत सरकार द्वारा एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बहुत ही जरूरी बदलाव किए गए हैं.  

शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया बदलाव
हाल ही में शिक्षा मंत्रालय द्वारा अपने फ्रेमवर्क में कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं. शिक्षा मंत्रालय द्वारा कहा गया है नए बदलावों के तहत 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को अब दो भाषाओं को पढ़ना होगा. इतना ही नहीं, CBSE बोर्ड्स द्वारा आयोजित किए जाने बोर्ड एग्जाम भी अब साल में दो बार आयोजित किए जाएंगे. छात्रों को दो भाषाओं को तो पढ़ना ही होगा साथ ही यह एक बदलाव भी किया गया है कि छात्रों को एक भारतीय भाषा को भी पढ़ना होगा.

विषयों का चयन
इसके साथ ही कक्षा 11वीं और 12वीं में आपके विषयों का चयन भी अब आपकी स्ट्रीम तक सीमित नहीं होगा. छात्रों को पूरी छूट दी जाएगी की वह अपने अनुसार विभिन्न स्ट्रीम से अलग-अलग विषयों का चयन कर सकें. इसके साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी भी दी है कि कक्षा में किताबें और सिलेबस कवर करने की वर्तमान प्रैक्टिस को भी खत्म किया जाएगा और किताबों की कीमत पर भी विशेष रूप काम किया जाएगा. शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि NEP (नई शिक्षा नीति) के आधार पर 2024 के अकादमिक सेशन के लिए किताबों को विकसित किया जाएगा.

क्या-क्या बदला जाएगा?
बोर्ड एग्जाम को पहले के मुकाबले काफी आसान बनाने की कोशिश की जाएगी. बोर्ड एग्जाम को इस तरह से डिजाईन किया जाएगा कि वह बच्चों की समझ और उनकी उपलब्धियों को समझ सकें न की सिर्फ कोचिंग और रट्टा मारने की बच्चे की क्षमताओं को. बच्चों को अपना प्रदर्शन दिखाने का पूरा समय मिले इसके लिए साल में दो बार बोर्ड एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. पहली बार परीक्षा देने के बाद छात्र उन विषयों को चुन सकते हैं और सिर्फ उन विषयों के लिए परीक्षा दे सकते हैं जिनके लिए वह तैयार हों. उन्हें उनका बेस्ट स्कोर देने की पूरी अनुमति दी जाएगी.  
 

यह भी पढ़ें: भारत ने चांद को किया फतेह, सफलतापूर्वक लैंड हुआ Chandrayaan-3!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago