होम / जॉब्स-एजुकेशन / छंटनी के मौसम में इस विदेशी कंपनी ने सुनाई अच्छी खबर, भारत में करेगी भर्ती 

छंटनी के मौसम में इस विदेशी कंपनी ने सुनाई अच्छी खबर, भारत में करेगी भर्ती 

दुबई की इस कंपनी का कहना है कि वो भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ वक्त से छंटनी का मौसम चल रहा है. हर तरफ से कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की खबर आ रही है. Twitter और Facebook जैसी दिग्गज कंपनियों ने बड़े पैमाने पर लोगों को निकाला है. इस बीच, दुबई के एक कंपनी से अच्छी खबर आई है. डीपी वर्ल्ड (DP World) भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने जा रही है. कंपनी ने गुरुग्राम में अपने नए टेक्नोलोजी इनोवेशन सेंटर की शुरूआत की है. इसके लिए जल्द ही ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़े कामकाज के लिए 250 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी. 

50 से 450 हुई संख्या
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, DP World के पास भारत में 2021 की शुरुआत में टेक्नोलोजी सॉल्यूशंस पर काम करने वाले सिर्फ 50 कर्मचारी थे, लेकिन अब ये संख्या बढ़कर 450 से अधिक हो गई है. DP वर्ल्ड के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) प्रदीप देसाई का कहना है कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 2025 तक एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. भारत में टेक प्रोफेशनल्स का पूल तेजी से बढ़ रहा है और हमारी कंपनी इस संसाधन का इस्तेमाल करेगी. भारत में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या अगले वर्ष के मध्य तक 700 तक पहुंचने की उम्मीद है.

2005 में हुई थी शुरुआत
DP वर्ल्ड का नया टेक सेंटर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 17 किलोमीटर दूर है. कंपनी के मुताबिक, इस सेंटर पर एक बड़ा डेवेलपमेंट ग्रुप होगा जो डीपी वर्ल्ड के नवीनतम अत्याधुनिक व्यापार और लॉजिस्टिक्स समाधानों पर काम करेगा. इससे ग्लोबल सप्लाई चेन के हर लिंक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्थिरता पैदा हो और कार्गो मालिकों के लिए सुरक्षा एवं लाभ मिलें. DP World 2005 में अस्तित्व में आई थी और इसमें लगभग 97,600 कर्मचारी काम करते हैं. कंपनी की मौजूदगी कई देशों में है. 

भारत में निवेश करेगी ये कंपनी
उधर, एविएशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी बोइंग ने भारत में 20 करोड़ डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही कंपनी 25 फीसदी वर्कफोर्स भी बढ़ाने जा रही है. वर्तमान में भारत में बोइंग के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर में कुल 4000 कर्मचारी हैं, जिनमें 3,000 तो केवल इंजीनियर्स हैं. आने वाले समय में कंपनी इस संख्या को 25 फीसदी बढ़ाएगी. वहीं, टाटा समूह की टेक्निकल सपोर्ट और सॉफ्टवेयर सेवाएं देने वाली कंपनी टाटा कंसल्टेंसी यानी TCS भी नई भर्तियां करेगी, हालांकि, ये केवल अमेरिका के लिए होंगी. TCS ने कहा है कि वह 2024 के अंत तक अमेरिका में 1200 नई नौकरियां पैदा करेगी और लोगों को हायर करेगी. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago