होम / जॉब्स-एजुकेशन / अब चलते-फिरते हो सकेगी पढ़ाई, स्टूडेंट्स की मुश्किल आसान कर रहा Audicate 

अब चलते-फिरते हो सकेगी पढ़ाई, स्टूडेंट्स की मुश्किल आसान कर रहा Audicate 

Audicate App पर UPSC, NEET और PSC सहित अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑडियो बुक का संग्रह है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऑडियोबुक ऐप का कॉन्सेप्ट भारत में धीरे-धीरे हिट होता जा रहा है. ऐसे कई ऑडियोबुक ऐप हैं, जो किसी न किसी तरह से स्टूडेंट्स के लिए मददगार साबित हो रहे हैं. इसी कड़ी में एक नाम Audicate का भी है. ये ऐप की एक व्यापक लाइब्रेरी पेश करता है, जिसे स्टूडेंट्स चलते-फिरते सुन सकते हैं. बता दें कि Audicate App भारत का पहला ऐसा ऑडियो बुक ऐप है, जिसने छात्रों को उनके कोर्स की किताबों का ऑडियोबुक बनाकर दिया है. इतना ही नहीं दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए इस पर रजिस्ट्रेशन निःशुल्क कर दिया गया है. 

समझने में मिलेगी मदद
सामान्य स्टूडेंट्स के लिए Audicate पर रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ फीस निर्धारित की गई है. Audicate की ऑडियोबुक विशेष रूप से सीखने में अक्षम और ऐसे छात्रों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जिन्हें पढ़ने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. ऑडियोबुक सुनने से छात्रों को सामग्री को बेहतर ढंग से समझने और जानकारी को अधिक प्रभावी ढंग से बनाए रखने में मदद मिल सकती है.. इसके अतिरिक्त, ऑडियोबुक ऐप अक्सर बुकमार्किंग और स्पीड एडजस्टमेंट जैसी सुविधाओं की पेशकश करते हैं, जिससे छात्रों के लिए नोट्स लेना और अपनी गति से अध्ययन करना आसान हो जाता है. कुल मिलाकर, ऑडियोबुक ऐप भारतीय छात्रों के लिए एक मूल्यवान उपकरण हो सकता है, जो शैक्षिक सामग्री की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुंच प्रदान करता है.

पढ़ाई का तरीका भी बदला
Audicate App के डायरेक्टर एवं फाउंडर अंकित मालवीय ने बताया कि इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से बिना किसी शुल्क के डाउनलोड कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ-साथ पढ़ाई करने तरीका भी बदल गया है. Audicate के माध्यम से विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं. इसके साथ ही दृष्टिहीन विद्यार्थियों को भी इस ऐप फायदा मिलेगा. ऐसे स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन फ्री रखा गया है. जबकि सामान्य छात्र निर्धारित फीस देकर ऑडियोबुक इस्तेमाल कर सकते हैं

Audicate App में मिलेगा ये सब
पहली बार है, जब किसी App के माध्यम से विद्यार्थी कोर्स का सारांश सुन सकेंगे. Audicate App पर UPSC, NEET और PSC सहित अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑडियो बुक का संग्रह है. इसमें Visual Audio में 500 से ज्यादा पुस्तकों और धार्मिक ग्रंथ गीता को रखा गया है. कक्षा 6 से 12 तक की NCERT की पुस्तकें भी इसमें उपलब्ध है


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago