होम / जॉब्स-एजुकेशन / एयर इंडिया से जुड़ने का मौका दे रहा है TATA ग्रुप, इस पोस्ट के लिए निकाली है वैकेंसी 

एयर इंडिया से जुड़ने का मौका दे रहा है TATA ग्रुप, इस पोस्ट के लिए निकाली है वैकेंसी 

एयर इंडिया की योजना अपने एयरक्राफ्ट की संख्या को बढ़ाने की है, ऐसे में नौकरी के मौके आगे भी मिलते रहेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया अपने साथ काम करने का मौका दे रही है. हालांकि, फिलहाल ये अवसर केवल महिलाओं के लिए है. एयर इंडिया केबिन क्रू की भर्ती कर रही है. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि सरकारी हाथों से निकलकर टाटा ग्रुप में आने के बाद से एयर इंडिया की स्थिति में काफी सुधार हुआ है. कंपनी अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में एंट्री और हाई लेवल पोजीशंस के लिए भर्ती कर रही है. एयर इंडिया की योजना अपने एयरक्राफ्ट की संख्या को बढ़ाने की है, ऐसे में नौकरी के मौके आगे भी मिलते रहेंगे.

इस तरह करें आवेदन
एयर इंडिया ने ट्वीट कर बताया है कि उसे फीमेल केबिन क्रू मेंबर्स की जरूरत है. एयरलाइन ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'अपने सपनों को पंख देने के लिए हमारी शानदार टीम से जुड़ें. हम फिर से भर्ती के लिए दिल्ली आ रहे हैं. अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए कृपया QR कोड स्कैन करें या लिंक पर जाएं.' इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 नवंबर 2022 है.

ये योग्यताएं होनी चाहिए
एयर इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर भर्ती से जुड़ी योग्यताओं की भी जानकारी दी है. इसके मुताबिक, फ्रेशर कैंडिडेट की उम्र 18 से 22 साल के बीच जबकि अनुभवी कैंडिडेट की आयु सीमा 32 साल है. कैंडिडेट के लिए अंग्रेजी और हिंदी दोनों का ज्ञान जरूरी है. कैंडिडेट का आई विजन 6/6 हो और उसकी हाइट न्यूनतम 155 सेमी होनी चाहिए. उसकी बीएमआई रेंज 18 से 22 हो और उसने न्यूनतम 69 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास की हो. कैंडिडेट को इंटरव्यू में अपना CV साथ लाना होगा. अनुभवी कैंडिडेट्स से अपने SEP Card की कॉपी साथ लाने के लिए कहा गया है.

मजबूत हुई एयर इंडिया
बता दें कि एविएशन सेक्टर में टाटा की स्थिति और मजबूत हो गई है. मलेशिया की एयरलाइन एयरएशिया (AirAsia) ने भारत को अलविदा कह दिया है. दरअसल, कंपनी ने एयरएशिया इंडिया में अपनी शेष 16.33 प्रतिशत हिस्सेदारी एयर इंडिया (Air India) को बेचने के लिए करार किया है. इसका मतलब है कि अब यह एयरलाइन पूरी तरह से TATA की हो गई है. एयरएशिया इंडिया ने 2014 में भारत के आसमान में उड़ना शुरू किया था. यह टाटा ग्रुप और एयरएशिया का जॉइंट वेंचर था. एयरएशिया ग्रुप की भारत में आठ साल की यह यात्रा काफी मुश्किलों भरी रही. उसका घाटा लगातार बढ़ रहा था. यही वजह रही कि एयरएशिया ने भारत को पूरी तरह 'टाटा' कहने का फैसला लिया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago