होम / हेल्थ / आखिर क्‍या होता है खसरा, क्‍यों भारत के पांच राज्‍यों में फैल रही है ये बीमारी

आखिर क्‍या होता है खसरा, क्‍यों भारत के पांच राज्‍यों में फैल रही है ये बीमारी

केन्‍द्र सरकार ने खसरा और रूबेला जैसी बीमारी को अगले साल दिसंबर तक खत्‍म करने का लक्ष्‍य रखा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोरोना बीमारी भले ही चली गई हो लेकिन इस बीमारी के कारण जो सबकुछ रूका उसके दुष्‍परिणाम अब सामने आ रहे हैं.कोरोना बीमारी के कारण पूरी दुनिया में करोड़ों बच्‍चों को वैक्‍सीन नहीं लग पाई, जिसके कारण अब हमारे देश के कई राज्‍यों में खसरा तेजी से फैल रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर खसरा होता क्‍या है. आखिर इन राज्‍यों में ये मामले सामने क्‍यों आ रहें है. 
क्‍या होता है खसरा
सीनियर पीडियेट्रिक डा प्रदीप कुमार कहते हैं कि खसरा बीमारी खसरा वायरस के कारण होती है. इस बीमारी का वायरस शरीर में जाने पर तेज बुखार, उल्‍टी-दस्‍त, शरीर में चकते और कान में संक्रमण जैसी बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं. डा प्रदीप कुमार कहते हैं कि डाक्‍टरों के मुताबिक ये बुखार बच्‍चों को आने वाले 10 दिनों तक रह सकता है. सीनियर पीडियेट्रिक डा प्रदीप कुमार कहते हैं कि सामान्‍य तौर पर इसमें बुखार, उल्‍टी और शरीर में चकते हो सकते हैं. जो सामान्‍य दवाओं से ठीक हो जाता है लेकिन अगर न हो तो आप उसे किसी नजदीकी सेंटर पर लेकर जाएं. 

आखिर क्‍यों चर्चा में आई ये बीमारी
दरअसल पिछले कुछ दिनों में देश के कुछ राज्‍यों में इसके मामले सामने आए हैं. ये बड़ी संख्‍या में सामने आया है, बीमारी की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गुजरात, महाराष्‍ट्र, झारखंड, बिहार, हरियाणा और केरल में इसके मामलों में बढ़ोतरी  हुई है, जिसके बाद केन्‍द्र सरकार सतर्क हुई और कई राज्‍यों में उसने अपनी टीम भेजी है.

आखिर क्‍यों बढ़े ये मामले
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार इन मामलों में बढ़ोतरी इसलिए हुई है क्‍योंकि एक तो इन राज्‍यों में सामान्‍य राज्‍यों के मुकाबले पहले ही वैक्‍सीनेशन कम होता है. इनका औसत राष्‍ट्रीय औसत से काफी कम है, जिसके कारण इस तरह की परेशानी सामने आई है. इसकी दूसरी सबसे बड़ी वजह कोरोना के दौरान लाखों बच्‍चों में वैक्‍सीनेशन न होना भी रहा है. जिसे अब सरकार उन बच्‍चों को डोज देने पर विचार विचार कर रही है.

केन्‍द्र सरकार ने 2023 तक खत्‍म करने का रखा है लक्ष्‍य
केन्‍द्र सरकार ने खसरा और रूबेला जैसी बीमारी को अगले साल दिसंबर तक खत्‍म करने का लक्ष्‍य रखा है. इसके लिए सरकार ने बकायदा कार्यक्रम भी बनाया हुआ है. इसे खत्‍म करने को लेकर इस साल नौ और दस मई को हमारे देश में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक भी हो चुकी है. हमारे देश में अभी तक 89 प्रतिशत बच्‍चों को पहली डोज जबकि 82 प्रतिशत बच्‍चों को दूसरी डोज दी जा चुकी है. सरकार का मानना है कि वो इस लक्ष्‍य को हासिल कर लेगी.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

6 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

3 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

20 hours ago