होम / BW HealthCare / नौकरी देने को लेकर हेल्‍थकेयर सेक्‍टर में हुआ इजाफा, इतने फीसदी लोगों के आए अच्‍छे दिन 

नौकरी देने को लेकर हेल्‍थकेयर सेक्‍टर में हुआ इजाफा, इतने फीसदी लोगों के आए अच्‍छे दिन 

आंकड़ा बता रहा है कि सांगठनिक स्‍तर में 44 प्रतिशत लोगों को एंट्री लेवल पर हायर किया गया,35 प्रतिशत लोगों को मिड लेवल पर हायर किया गया, ये वो लोग थे जिनमें 5 से 10 साल का काम का अनुभव था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में भले ही बेराजगारी का मुद्दा आए दिन सुनाई देता हो लेकिन अगर हेल्‍थकेयर सेक्‍टर में पिछले साल 2023 में नौकरी देने के प्रतिशत पर नजर डालें तो उसमें इजाफा हुआ है. सीआईईएल एचआर के आंकड़ों के अनुसार 2023 में हेल्‍थकेयर सेक्‍टर में पैदा होने वाली नौकरियों में 9 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि सबसे ज्‍यादा जॉब सेल्‍स और बिजनेस डेवलपमेंट में देखने को मिली हैं.

क्‍या कहते हैं सर्वे के आंकड़े? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिपोर्ट कहती है कि हेल्‍थकेयर के जिन विभागों में सबसे ज्‍यादा लोगों की डिमांड रही उनमें डेवऑप्‍स इंजीनियर, मोबाइल ऐप डेवलपर,फुल स्‍टैक डेवलपर, डेटा साइंटिस्‍ट और डेटा इंजीनियर शामिल हैं. आईटी और इंजीनियरिंग क्षेत्र में सॉफ्टवेयर डेवलपर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, प्रोडक्‍ट मैनेजर, और एआई इंजीनियर जैसे पदों पर सबसे ज्‍यादा लोगों को नियुक्ति मिली. इसी तरह, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और कॉर्पोरेट सेल्स मैनेजर, बिजनेस डेवलपमेंट और सेल्स डोमेन में, मांग वाले प्रमुख पदों में सेल्स मैनेजर, शामिल हैं. 

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ? 
आंकड़े जुटाने वाली सीआईईएल एचआर के सीईओ, आदित्य नारायण मिश्रा ने कहा ने इसे लेकर कहा कि सोशियो इकोनॉमिक बदलावों के बीच मरीजों की देखभाल, मैन्‍युफैक्‍चरिंग और रिसर्च के क्षेत्र में हमारे द्वारा दी जा रही सेवाओं के चलते टेक्‍नोलॉजी का क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है. इसमें पिछले साल में लगातार बढ़ोतरी हुई है. फंडिग की कमी के बीच नियुक्तिओं में बढ़ोतरी हुई है. इस क्षेत्र में और प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए जरूरी है कि कुछ रणनीतिक बदलाव किए जाएं. 

किस लेवल पर कितनी हुई हायरिंग 
अगर अलग-अलग स्‍तर पर होने वाली हायरिंग में ये देखें कि आखिर किस स्‍तर पर कितने लोगों को जॉब मिला तो उसमें दिलचस्‍प आंकड़ा सामने आता है. आंकड़ा बता रहा है कि सांगठनिक स्‍तर में 44 प्रतिशत लोगों को एंट्री लेवल पर हायर किया गया,35 प्रतिशत लोगों को मिड लेवल पर हायर किया गया, ये वो लोग थे जिनमें 5 से 10 साल का काम का अनुभव था. जबकि अनुभवी लोगों को 21 प्रतिशत हायर किया गया, इनमें 10 से 30 साल के अनुभव वाले लोग शामिल थे. 

ये भी पढ़ें: कहीं फ्रीज तो नहीं हो गया आपका PPF, NPS, Sukanya अकाउंट? जानें एक्टिव करने का तरीका
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago