होम / BW HealthCare / आज से महंगी हो गई हैं ये 800 दवाएं, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह? 

आज से महंगी हो गई हैं ये 800 दवाएं, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह? 

इससे पहले 2022 में भी दवाओं की कीमत में इजाफा हुआ था. उस वक्‍त भी दवाओं की कीमत में 10 से 12 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देशभर में आज यानी 1 अप्रैल से 800 दवाओं की कीमत में इजाफा हो गया है. सरकार की ओर से होल सेल प्राइस इंडेक्‍स में बदलाव के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. इस बदलाव के कारण दवाओं की कीमत में 10 से 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. कीमतों में बढ़ोतरी का असर कुछ जरूरी दवाओं में भी देखने को मिलेगा जिन्‍हें आप रोजमर्रा की बीमारी में इस्‍तेमाल करते हैं. 

क्‍यों हुआ है ये इजाफा ? 
दरअसल सरकार की ओर से आवश्‍यक दवा सूची में 0.55 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. समझने वाली बात ये है कि सरकार साल में एक बार ही दवाओं की कीमत में इजाफा कर सकती है. इससे पहले 2022 में भी दवाओं की कीमत में 10 से 12 प्रतिशत तक इजाफा किया गया था. अगर रोजमर्रा की दवाओं पर नजर डालें तो पैरासिटामॉल की कीमत में 100 प्रतिशत से ज्‍यादा का इजाफा हुआ है. जबकि एक्‍सीसिएंट के दामों में 18 से 262 प्रतिशत तक बढ़े हैं. सिर्फ यही नहीं कई और दवाओं की कीमत में भी इजाफा हुआ है. 

किन किन दवाओं में हुआ है इजाफा? 
जिन दवाओं की कीमत में इजाफा हुआ है उनमें पैरासिटामोल, एजिथ्रोमाइसिन जैसी दवाएं जो सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल होती हैं. इसके अतिरिक्‍त एनीमिया विरोधी दवाएं विटामिन और आयरन जैसी दवाएं शामिल हैं. कोविड 19 में इस्‍तेमाल होने वाली दवाओं के दामों में भी इजाफा हुआ है. ग्लिसरीन और प्रोपलीन, ग्‍लाइकोल, सिरप सहित सॉल्‍वैंट्स में 263 प्रतिशत और 80 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. अगर पेनिसिलीन जी की कीमतों में हुए इजाफे पर नजर डालें तों वो 175 प्रतिशत तक महंगा हुई हैं. 

महंगाई पर क्‍या बोली दवा कंपनियां 
दवा कंपनियों की ओर से दाम बढ़ाने के लिए सरकार से इजाजत मांगी जाती है. दवा कंपनियों का तर्क है कि दवाओं में इस्‍तेमाल होने वाले सामान के दामों में इजाफा होने के कारण लागत में इजाफा हो रहा था. लेकिन अब दाम बढ़ने के बाद उनको बड़ी राहत मिली है. 

ये भी पढ़ें: कितने दिनों तक कायम रहेगी पेट्रोल-डीजल पर मिली राई जैसी राहत? सता रहा है ये डर
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago