होम / BW HealthCare / NATHEALTH के नए अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, जानते हैं कौन है ये शख्स?

NATHEALTH के नए अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, जानते हैं कौन है ये शख्स?

NATHEALTH के 10वें आरोग्य भारत शिखर सम्मेलन 2024 की वार्षिक बैठक में इसकी घोषणा की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय हेल्थकेयर इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करने वाली सर्वोच्च संस्था NATHEALTH ने मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अभय सोई को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया. है सोई वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान NATHEALTH के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आशुतोष रघुवंशी की जगह कार्यभार ग्रहण करेंगे और संगठन को नए क्षितिज की ओर ले जाने की जिम्मेदारी संभालेंगे. 10वें NATHEALTH आरोग्य भारत शिखर सम्मेलन 2024 की वार्षिक बैठक में इसकी घोषणा की गई.

NATHEALTH की नई टीम का गठन

अभय सोई की नई टीम में मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की प्रमोटर और एमडी अमीरा शाह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संगीता रेड्डी वाइस प्रेसिडेंट के रूप में शामिल हुई हैं. वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में डॉ. ओम प्रकाश मनचंदा, कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. लाल पैथलैब्स और सेकेट्री के रूप में हेल्थियम मेडटेक के सीईओ और एमडी अनीश बाफना ने अपनी जिम्मेदारी संभाली. उद्योग जगत के दिग्गजों की यह टीम भारत भर में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच और गुणवत्ता को आगे बढ़ाने के NATHEALTH के मिशन को आगे बढ़ाएगी.

Vodafone Idea इस दिन लॉन्च करेगी अपना FPO, इतने हजार करोड़ जुटाने का है लक्ष्य

हेल्थकेयर इकोसिस्टम को और मजबूत करेंगे

NATHEALTH के अध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति पर बोलते हुए मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर अभय सोई ने कहा कि विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए इस परिवर्तनकारी समय के दौरान NATHEALTH के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलना एक सौभाग्य की बात है. प्रधानमंत्री की सभी के स्वास्थ्य के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता और 2047 तक विकसित भारत के उनके विजन को हम साकार करने की कोशिश करेंगे. NATHEALTH सरकार के साथ साझेदारी करके यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जिससे माननीय प्रधानमंत्री का विजन साकार हो. अध्यक्ष के रूप में यह सुनिश्चित करने का प्रयास करूंगा कि NATHEALTH एक ऐसा हेल्थकेयर इकोसिस्टम बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखेगा जो समावेशी, इनोवेटिव और गुणवत्ता से पूर्ण हो.

हेल्थकेयर सिस्टम को देंगे नया आकार

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की प्रमोटर और एमडी अमीरा शाह और NATHEALTH की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमीरा शाह ने इस मौके पर कहा कि हमारे देश के हेल्थकेयर सिस्टम नया आकार देने के लिए इस अनुभवी टीम के साथ जुड़ना सम्मान की बात है. मुझे फिर से यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए NATHEALTH का आभार व्यक्त करती हूं और ट्रांसफॉर्मेशन और इंपैक्टफुल इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं. वहीं अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संगीता रेड्डी और NATHEALTH की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. संगीता रेड्डी ने कहा कि हम भारत में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत का स्वागत कर रहे हैं, मुझे NATHEALTH की उपाध्यक्ष के रूप में शामिल होने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago