होम / हेल्थ / ...तो डायबिटीज जानलेवा हो जाता है, जानिए इसके इलाज में आयुर्वेद कैसे करता है मदद

...तो डायबिटीज जानलेवा हो जाता है, जानिए इसके इलाज में आयुर्वेद कैसे करता है मदद

डायबिटीज को गलती से भी हल्के में न लें. थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी जान ले सकती है, इसलिए जानिए इसके लक्षण और बचाव के आयुर्वेदिक उपाय.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

  • डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, कृष्णा हर्बल एंड आयुर्वेद

नई दिल्ली: डायबिटीज इंसान को बहुत कमजोर करने वाली बीमारी है. जैसे-जैसे समय बीतता जाता है, यह अनियंत्रित होता जाता है. ठीक से इलाज नहीं होने पर यह जानलेवा और घातक हो सकता है. जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, डायबिटीज के रोगी को हृदय रोग, स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी, तंत्रिका तंत्र की बीमारी और उच्च रक्तचाप जैसे गंभीर विकारों का खतरा होता है.

डायबिटीज क्या है?
जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है, तब शरीर की कोशिकाएं कम होने लगती हैं और रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे कई समस्याएं पैदा होती हैं. इस विकार को ही डायबिटीज कहते हैं.

डायबिटीज के प्रमुख लक्षण क्या-क्या हैं:
- बार-बार प्यास लगना
- अत्यधिक पेशाब आना
- शरीर में थकान
- अचानक वजन बढ़ना या घटना
- बहुत भूख लगना
- घावों आदि का देर से भरना
- धुंधली दृष्टि
- हाथ और पैरों में झनझनाहट

डायबिटीज का आयुर्वेदिक इलाज
'आयुर्वेद', एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है "जीवन का विज्ञान", जो मन, शरीर और आत्मा के बीच एक स्वस्थ संबंध को बढ़ावा देने के लिए भौतिक (प्रकृति), आध्यात्मिक (पुरुष) और शारीरिक प्रक्रियाओं को जोड़ता है. इससे कठिन से कठिन बीमारियां दूर हो जाती हैं. कई अध्ययन में यह साबित हुआ है कि आयुर्वेद कई पुरानी बीमारियों के लिए लाभकारी और उपचारात्मक है. आयुर्वेद डायबिटीज के इलाज में भी बहुत कारगर है.

डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी
चूंकि डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, इसलिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां और जीवनशैली में कुछ बदलाव शरीर को सक्रिय रखने और बीमारियों से दूर रखने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं. अमेरिकी डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, डायबिटीज का इलाज एक्सरसाइज, उचित भोजन और लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ किया जाना चाहिए. आयुर्वेद डायबिटीज के इलाज के लिए इसी तरीके का इस्तेमाल करता है. यानी आप जितना व्यायाम करेंगे, उचित आहार लेंगे और मीठे से परहेज करेंगे तो डायबिटीज कंट्रोल में रहेगा.

आपको लाइफस्टाइल में भी बदलाव करना होगा और एक रूटीन फॉलो करना होगा. जैसे- समय से सोना, समय से जगना, निर्धारित समय में एक्सरसाइज, भोजन और विश्राम करना आपको इस बीमारी से दूर रखेगा.

VIDEO : डायबिटीज के बारे में हैं ये 5 Myth, जिसे आमतौर पर लोग मानते हैं सही


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

9 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

17 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago