होम / एक्सप्लेनर / Stock Market: शेयर बाजार आखिर क्यों लगा रहा है गोता, क्या है गिरावट की वजह?

Stock Market: शेयर बाजार आखिर क्यों लगा रहा है गोता, क्या है गिरावट की वजह?

पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को भी बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फेस्टिवल सीजन में जहां हर तरफ खुशी का माहौल है. वहीं, शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों की आंखों में आंसू हैं. पिछले कुछ दिनों से मार्केट में गिरावट का दौर चल रहा है. सोमवार को बाजार ने इतना गहरा गोता लगाया कि निवेशकों के एक ही झटके में 7.59 लाख करोड़ डूब गए. आज यानी 24 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट बंद है, इसलिए गिरावट थमती है या नहीं ये कल ही पता चल पाएगा. एक रिपोर्ट बताती है कि गिरावट के लगातार 4 सत्रों में BSE सेंसेक्स 1,925 अंक और NSE निफ्टी लगभग 530 अंक टूट चुका है.

इजरायल-हमास युद्ध भी वजह
बाजार में लगातार आ रही गिरावट से यह सवाल लाजमी हो जाता है कि आखिर इसकी वजह क्या है? मार्केट को कई फैक्टर्स प्रभावित करते हैं, इसलिए गिरावट की कोई एक वजह नहीं हो सकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इजरायल-हमास युद्ध के चलते निवेशकों में अनिश्चितता का माहौल है. दरअसल, इस जंग का दायरा बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. यदि ईरान जैसे दूसरे देश इसका हिस्सा बनते हैं, तो दुनिया के कारोबार पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में निवेशक ज्यादा जोखिम मोल लेना नहीं चाहते. इसके अलावा, अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और इजाफे की संभावना भी निवेशकों को प्रभावित कर रही है. 

कच्चा तेल बिगाड़ रहा तेल
वहीं, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी बाजार के मिजाज बिगाड़ दिया है. क्रूड ऑयल 90 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड कर रहा है. ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत चढ़कर 92.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है और इसके 100 डॉलर के ऊपर जाने का अनुमान है. इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा बिकवाली भी जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर में विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से अब तक 12 हजार करोड़ से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं. हमारे शेयर बाजार की चाल काफी हद तक विदेशी निवेशकों के रुख पर निर्भर करती है. जब वो खरीदारी करते हैं, तो बाजार चढ़ता है और उनके पैसा निकालते ही मार्केट धड़ाम हो जाता है. 

डॉलर की मजबूती भी कारण
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स पिछले एक सप्ताह से 105 अंक से ऊपर चल रहा है, जिससे दुनियाभर की मुद्राओं में गिरावट देखने को मिली है. भारतीय रुपया भी डॉलर की मजबूती से प्रभावित हुआ है और इसका असर बाजार पर नजर आ रहा है. कुछ कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे भी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे हैं, जिसके निवेशकों की उनके प्रति धारणा पर असर पड़ा है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

7 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 day ago