होम / एक्सप्लेनर / शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, अब नहीं मिलेंगे ये पॉपुलर व्हिस्की ब्रांड्स! 

शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, अब नहीं मिलेंगे ये पॉपुलर व्हिस्की ब्रांड्स! 

डियाजियो का मुख्यालय लंदन में है और यह दुनियाभर के 180 देशों में शराब के 200 से अधिक ब्रांड्स बेचती है. भारत में ही यह 50 से अधिक ब्रांड्स बनाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आप व्हिस्की के शौकीन हैं और जॉनी वॉकर, मैकडॉवेल, रॉयल चैलेंज या फिर ब्लैक डॉग फेवरेट ब्रांड्स में शामिल हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है. इन लोकप्रिय व्हिस्की ब्रांड्स को बनाने वाली कंपनी डियाजियो (Diageo) ने कई राज्यों में बिक्री बंद कर दी है. इसका सीधा सा मतलब है कि मौजूदा स्टॉक खत्म होने के बाद आपको अपनी पसंदीदा व्हिस्की के लिए मशक्कत करनी होगी.

भारत में बनाती है 50+ ब्रांड्स
पूरा मामला समझने से पहले, डियाजियो के बारे में जानते हैं. इस कंपनी का मुख्यालय लंदन में है और यह दुनियाभर के 180 देशों में शराब के 200 से अधिक ब्रांड्स बेचती है. भारत में ही यह 50 से अधिक ब्रांड्स बनाती है. 1997 में स्थापित इस कंपनी के कुछ प्रमुख व्हिस्की ब्रांड्स में जॉनी वॉकर, मैकडॉवेल, रॉयल चैलेंज, सिग्नेचर, ब्लैक डॉग, वैट 69 और एंटीक्विटी शामिल हैं. इसका रिवेन्यु 2,244.8 करोड़ ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग है.

यह है बिक्री रोकने की वजह
अब जानते हैं कि आखिर कंपनी ने भारत के कई राज्यों में बिक्री बंद करने का फैसला क्यों लिया? कंपनी ने अपने इस फैसले के पीछे जो तर्क दिया है, वो अधिकांश लोगों को चौंका सकता है. डियाजियो का कहना है कि कीमतें नहीं बढ़ा पाने की वजह से उसे घाटा हो रहा है. अमूमन यह माना जाता है कि शराब बनाने वालीं कंपनियां ज़बरदस्त मुनाफा कमाती हैं, क्योंकि इस सेक्टर में कभी मंदी नहीं आती. हालांकि, डियाजियो का कहना है कि शराब बनाने की प्रक्रिया पर महंगाई की मार पड़ी है, इसलिए पुरानी दरों पर शराब बेचकर उसे नुकसान हो रहा है. यही वजह है कि कंपनी ने कई राज्यों में अपने कुछ ब्रांड्स की बिक्री रोक दी है.

क्यों नहीं बढ़ा पा रही कीमतें?
यहां यह सवाल भी लाजमी है कि आखिर डियाजियो को शराब के दाम बढ़ाने से कौन रोक रहा है? दरअसल, भारत सरकार द्वारा शराब की कीमतों पर अधिकतम सीमा लागू की गई है. यानी कि एक निश्चित सीमा के आगे दाम नहीं बढ़ाए जा सकते. इसी वजह से डियाजियो लागत के अनुरूप कीमत नहीं बढ़ा पा रही है. इस वजह से उसके और सरकार के बीच गतिरोध उत्पन्न हो गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का दावा है कि पुरानी कीमत पर शराब बेचने की वजह से उसे पहले ही 90 लाख डॉलर का नुकसान हो चुका है.  डियाजियो अब और घाटा उठाने की स्थिति में नहीं है, इसलिए कंपनी की भारतीय शाखा ने कुछ ब्रांड्स की बिक्री रोक दी है.

उल्टा न पड़ जाए फैसला
डियाजियो इंडिया बिक्री रोकने के फैसले को भले ही सही बता रही हो, लेकिन इसका उल्टा असर भी हो सकता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फेस्टिवल सीजन में शराब की डिमांड में काफी इजाफा होगा, ऐसे में कंपनी को प्रोडक्शन बढ़ाकर सेल में वृद्धि के बारे में सोचना चाहिए था. उधर, कंपनी चाहती है कि सरकार महंगाई बढ़ने के साथ शराब की कीमत बढ़ाने के लिए एक मशीनरी तैयार करे. मौजूदा व्यवस्था के तहत हर राज्य शराब की अपनी कीमत तय करते हैं. साथ ही कंपनी यह भी चाहती है कि शराब को भी GST के दायरे में लाया जाए, जिससे शराब बिक्री की प्रक्रिया आसान हो जाएगी. हालांकि, राज्यों के लिए शराब कमाई बड़ा बढ़िया साधन है, इसलिए वे इसे जीएसटी में शामिल करने के खिलाफ हैं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

15 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

16 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

23 hours ago