होम / ताकत खेल की / Happy Birthday: उम्र संग बढ़ रहा Sachin की दौलत का ग्राफ, जानें कितनी है नेटवर्थ

Happy Birthday: उम्र संग बढ़ रहा Sachin की दौलत का ग्राफ, जानें कितनी है नेटवर्थ

2020 में सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ 834 करोड़ थी. 2021 में यह बढ़कर 1080 करोड़ हुई और अब यह आंकड़ा 1350 करोड़ रुपए पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्रिकेट की दुनिया के 'भगवान' कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आज (24 अप्रैल) 50 साल के हो गए हैं. महज 16 साल की उम्र में टीम इंडिया का हिस्सा बने सचिन ने 24 सालों तक क्रिकेट फैंस को खुश होने के अनगिनत मौके दिए. उनकी कई पारियां इतनी धमाकेदार थीं कि आज भी जब उनकी रिकॉर्डिंग प्ले होती है, तो टीवी से नजरें नहीं हटतीं. सचिन केवल खेल के हुनर में ही 'अमीर' नहीं रहे. दौलत के मामले में भी उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं. वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार रहे हैं. 2001 में वे पहले ऐसे इंडियन क्रिकेटर बने थे, जिसने एक ब्रैंड के साथ 100 करोड़ रुपए की डील साइन की थी.

मिलती है पेंशन
सचिन तेंदुलकर ने 2013 में क्रिकेट से सन्यास ले लिया था, लेकिन इसके बाद भी उनकी कमाई का ग्राफ नीचे नहीं आया है. यह कहना गलत नहीं होगा कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनकी दौलत भी बढ़ती जा रही है. उनकी नेटवर्थ 1350 करोड़ रुपए है. उनकी सालाना कमाई की बात करें, तो यह 50 करोड़ से ज्यादा है. सचिन की कमाई के कई सोर्स हैं. उन्हें BCCI से पेंशन मिलती है. वह राज्यसभा सांसद भी रहे हैं, लिहाजा उन्हें पूर्व सांसद की पेंशन भी मिलती है. तेंदुलकर कई ब्रैंड से जुड़े हुए हैं, यहां से भी उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है.

कई कंपनियों से जुड़े
एक रिपोर्ट बताती है की 2020 में उनकी नेटवर्थ 834 करोड़ थी. 2021 में यह बढ़कर 1080 करोड़ हुई और अब यह आंकड़ा 1350 करोड़ रुपए पहुंच गया है. सचिन कोका कोला, एडिडास, BMW इंडिया, तोशिबा, जिलेट सहित तमाम कंपनियों के विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं. उन्होंने 2011 से 2013 के बीच अकेले कोका कोला से करार करते हुए करीब 1.25 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. ब्रैंड एंडोर्समेंट से हर साल उनके खाते में 20-22 करोड़ रुपए आते हैं. सचिन ने कई कंपनियों में निवेश किया हुआ है. उदाहरण के तौर पर उन्होंने पिछले साल एंटरटेनमेंट एंड टेक्नोलॉजी कंपनी जेटसिंथेसिस (JetSynthesys) में 15 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किये थे. इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स में Adar Poonawalla और Kris Gopalakrishnan भी शामिल हैं.

अपना क्लोथिंग ब्रैंड
2014 में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी केरला ब्लास्टर्स एफसी, बैडमिंटन प्रीमियर लीग टीम बेंगलुरु ब्लास्टर्स और कबड्डी में सचिन तेंदुलकर सह-मालिक बने. हालांकि, सितंबर 2018 में उन्होंने आईएसएल में अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी. उन्होंने क्लोथिंग बिजनेस में भी हाथ आजमाया है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि क्लोथिंग ब्रैंड ट्रू ब्लू तेंदुलकर और अरविंद फैशन ब्रांड्स लिमिटेड के बीच एक जॉइंट वेंचर है, जिसे मई 2016 में लॉन्च किया गया था. 2019 में सचिन ने अपने इस ब्रैंड को US और UK के बाजारों में भी उतारा था. सचिन की योजना अगले 5 साल में इसका रिवेन्यु 200 से 300 करोड़ तक ले जाने की है.

रियल एस्टेट में निवेश
सचिन तेंदुलकर ने रियल एस्टेट में भी निवेश किया है. वह बांद्रा स्थित आलीशान बंगले में रहते हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 100 करोड़ के आसपास है. 6 हजार स्कवायर फीट में फैले इस तीन मंजिला बंगले के लोअर बेसमेंट में 40 से 50 कारों को पार्क करने की जगह है. इसके अलावा बांद्रा के कुर्ला कॉम्पलेक्स में भी सचिन का एक फ्लैट है, जिसकी कीमत लगभग 6 से 8 करोड़ रुपए है. केरल में उनके नाम पर एक प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत करीब 78 करोड़ रुपए है. इतना ही नहीं, लंदन में लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के पास भी सचिन का एक घर है, जहां अक्सर वह छुट्टियां मनाने जाते हैं. उन्होंने इस घर को 47 करोड़ रुपए में खरीदा था.

लग्जरी कारों का शौक
सचिन तेंदुलकर को लग्जरी कारों का भी बेहद शौक है. उनकी पहली कार मारुति 800 थी, आज उनके पास करोड़ों रुपए की कारें हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके कलेक्शन में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य की की 10 कारें हैं. उनके पास बीएमडब्लू आई-8 भी है, ये एक हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार है. उनकी 360 मोडेना फरारी कार सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी. उन्हें ये कार फॉर्मूला 1 चैंपियन माइकल शूमाकर ने बतौर तोहफा दी थी. उनके कलेक्शन में Ferrari 360 Modena, Nissan GT-R, BMW i8, BMW M5, Mercedes-Benz, BMW X5M और BMW M6 भी शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

3 days ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

12 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

12 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

12 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

17 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

14 hours ago