होम / एक्सप्लेनर / मौजूदा टीआरपी सिस्‍टम बंद होना चाहिए, इसे सोशल मीडिया आधारित होना चाहिए : जगदीश चंद्रा

मौजूदा टीआरपी सिस्‍टम बंद होना चाहिए, इसे सोशल मीडिया आधारित होना चाहिए : जगदीश चंद्रा

उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा टीआरपी सिस्‍टम का कोई आधार नहीं है, इसे पूरी तरह से सोशल मीडिया पर आधारित होना चाहिए.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

समाचार4मीडिया के मीडिया संवाद 2023 कार्यक्रम में कई नामी पत्रकारों ने ‘मीडिया की चुनौती’ विषय पर अपनी बात कही. इस मौके पर वरिष्‍ठ पत्रकार जगदीश चंद्रा ने अपनी बात कहते हुए दो प्रमुख बातें कहीं. उन्‍होंने कहा कि सरकार को छोटे चैनलों के लिए पैकेज की घोषणा करनी चाहिए और उन्‍होंने टीआरपी पर तल्‍ख टिप्‍पड़ी करते हुए इसके अस्तित्‍व पर ही सवाल उठा दिया. उन्‍होंने इसका विकल्‍प भी सुझाया. 

मीडिया की राजधानी बनकर उभरा है नोएडा
‘भारत 24’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ जगदीश चंद्रा ने कहा कि प्रतिभा की कोई सीमाएं नहीं होती हैं. उन्‍होंने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्‍हें मौका मिलना चाहिए. तो पिछले कुछ समय में नोएडा मीडिया की राजधानी के तौर पर उभरकर सामने आया है. इससे काफी प्रतिभाओं का सम्‍मान मिला है. उन्‍होंने कहा कि नोएडा में एक दो दर्जन चैनल आए लेकिन वो नहीं चल पाए. पूरे नोएडा को जब मैं देखता हूं तो उसमें मुझे उन पत्रकारों की आवाज भी दिखाई देती है, जो चैनल को चला नहीं पाए. वो आज या तो गांव लौट गए या कुछ और कर रहे हैं. 

बीमारु चैनलों के लिए मेरा सुझाव 
‘भारत 24’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ जगदीश चंद्रा ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती मुझे ये लगती है कि जब मैं ईटीवी में था, कई मेरे मित्र थे तो अपना चैनल खोलना चाहते थे. बहुत समझाया मत जाओ मृत्‍यु का रास्‍ता है, पिछले जन्‍म में जो पाप करता है वो चैनल खोलता है, पत्रकार बनना अच्‍छा है लेकिन अपना चैनल चलाना बहुत चुनौतीपूर्ण है. वो लोग नहीं माने हुआ वही जो मैने कहा था. उन्‍होंने कहा कि वो जयपुर की चुनौतियां मुझे आज भी सुनाई देती है. मैने एक सुझाव दिया कि जितने भी चैनल बीमारु हो गए हैं, जिनकी संख्‍या कुल चैनलों की संख्‍या से आधी रह गई है. सरकार ऐसा पैकेज लाए उन पत्रकारों के लिए जो आज बेरोजगार हो चुके हैं. आप एक मानदंड लेकर आओ एक चैनल पांच साल से लॉस चल रहा है, उस चैनल के लॉस में चलने का असर उसके पत्रकार पर पड़ रहा है.

सरकार तय कर ले, 200 चैनल हैं जो रिकवर नहीं हो सकते हैं. उनके पत्रकारों को 20-25 लाख रुपये देकर ससम्‍मान विदा कर दीजिए. इस बात को लेकर कोई आलोचना करे, या ट्रोल करे तो वो करता रहे. जब हम बड़े चैनल की बात करते हैं इसमें एलीट क्‍लास हैं और दूसरे बीपीएल चैनल हैं, मैं अपने आप को बीपीएल चैनल मान लेता हूं, इनके पास फ्री डिश भी है 15 करोड़ का, 100 करोड़ का डिस्‍ट्रीब्‍यूसन भी है. लेकिन मैं इतना कहना चाहूंगा कि कितना भी बड़ा नेटवर्क है, वो सोचता जरूर होगा. मेरा मानना है कि 15 करोड़ का फ्री डिश और 100 करोड़ का डिस्‍ट्रीब्‍यूसन,इन्‍होंने नए चैनल की प्रतिभा को बाहर आने से रोक दिया है. फ्री डिश को सरकार को फ्री कर देना चाहिए. सूचना प्रसारण मंत्रालय का बजट 400 से 500 करोड़ है. अनुराग ठाकुर को कहना चाहिए कि ये 500 करोड़ रुपये मैं जनहित में सरेंडर करता हूं. इसका फायदा तो पब्लिक को मिलेगा. 

रेटिंग सिस्‍टम पर भी लगनी चाहिए रोक 
‘भारत 24’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ जगदीश चंद्रा ने रेटिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि रेटिंग सिस्‍टम को खत्‍म कर दो. टीआरपी हमें ये करने पर मजबूर करती है जिसमें यूक्रेन चलेगा, एक घंटे पाकिस्‍तान चलेगा. मैं कहता हूं न्‍यूज कहा है. मेरा कहना है कि सरकार ये दो काम कर दे. उन्‍होंने इसका विकल्‍प सुझाते हुए कहा कि आपको  रेटिंग करनी है तो आप उसे सोशल मीडिया पर आधारित कर दो. पुराना सिस्‍टम बहुत खराब सिस्‍टम है. इसका मैं एक उदाहण देना चाहता हूं. हमारे वहां रूबिका लियाकत ने ज्‍वॉइन किया. वो 6 बजे का और 9 बजे का बुलेटिन करती हैं. जिस दिन उन्‍होंने ज्‍वॉइन किया उस दिन हमारी सोशल मीडिया पर प्रजेंस हजार गुना हो गई.

वो 9 से 9000 हो गई. सोशल मीडिया यथार्थ हो गई. उन्‍होंने कहा कि मैंने इसे लेकर बार्क के सीईओ से मुलाकात की और पूछा कि एक आदमी की सोशल मीडिया पर हमारे वहां प्रजेंस 9 से 9000 हो गई. लेकिन वो आपके सिस्‍टम में नहीं दिखाई दी. कई हफ्ते तक आपके वहां वो फीगर में दिखाई नहीं देता है. उन्‍होंने अपनी टीम को बुलाया, उन्‍होंने कहा इसका कारण पता नहीं चल पा रहा है. यही सबसे खराब सिस्‍टम है.

यह भी पढ़ें: सच साबित हुई आशंका, OCCRP के निशाने पर अब आई अनिल अग्रवाल की Vedanta


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago