होम / एक्सप्लेनर / बूस्टर डोज तो हुआ Free, पर इस 'सरकारी तोहफे' में क्या-क्या बातें हैं ध्यान देने वाली

बूस्टर डोज तो हुआ Free, पर इस 'सरकारी तोहफे' में क्या-क्या बातें हैं ध्यान देने वाली

सरकार ने जो ये तोहफा दिया है, वो लिमिटेड टाइम के लिए वैलिड है. यह ऑफर 75 दिनों के लिए वैलिड है.

चंदन कुमार 4 years ago

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने पूरे देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. 18 से 59 साल के आयु वर्ग के लोग अब कोरोना का बूस्टर डोज भी Free में लगवा सकते हैं. बूस्टर डोज लगवाने के लिए अब तक प्राइवेट सेंटर्स में 375 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे.

इस ऑफर में ध्यान देने वाली क्या बात
अब बात करते हैं, इस जबरदस्त ऑफर में ध्यान देने वाली क्या बात है?

ऑफर की शुरुआत: इस ऑफर की शुरुआत 15 जुलाई से होगी. उससे पहले ये ऑफर लागू नहीं है.

लिमिटेड टाइम ऑफर: सरकार ने जो ये तोहफा दिया है, वो लिमिटेड टाइम के लिए वैलिड है. यह ऑफर 75 दिनों के लिए वैलिड है. इसलिए, लाइफटाइम फ्री समझकर कहीं आप लापरवाही न कर देना, नहीं तो आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे. इसलिए डेट का विशेष ध्यान रखें और सरकार के इस ऑफर का लाभ उठाएं.

कहां लगेगी फ्री वैक्सीन: 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक बूस्टर डोज सरकारी अस्पतालों में Free लगेगा.

प्राइवेट सेंटर्स पर फ्री नहीं: प्राइवेट अस्पतालों में सरकार की यह स्कीम लागू नहीं है. यदि आप प्राइवेट सेंटर्स पर बूस्टर डोज लगवाते हैं तो आपको अभी भी 375 रुपये खर्च करने होंगे.

सरकार क्यों लेकर आई ये स्कीम
- भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत यह अभियान चलाया जाएगा.

- कोविड एहतियाती खुराकों के प्रति सरकार लोगों को जागरूक करना चाहती है. इसे भी ध्यान में रखकर ये छूट दी गई है. 18 से 59 साल की 77 करोड़ आबादी को बूस्टर डोज लगना है, लेकिन 1 प्रतिशत से भी कम लोगों ने यह खुराक लगवाई है.

- टीके की बरबादी भी हो रही है. इसे रोकने के लिए भी मोदी सरकार ने ये फैसला लिया. एक अनुमान के अनुसार, कोविशील्ड और कोवैक्सीन की करोड़ों खुराक सितंबर के अंत तक बेकार हो जाएगी.

सरकार पर कितना बोझ पड़ेगा
75 दिनों तक मुफ्त टीकाकरण विशेष अभियान के कारण सरकारी खजाने पर 1600 करोड़ रुपये का बोझ पड़ने का अनुमान है.

कौन लगवा सकता है बूस्टर डोज
इस स्कीम के तहत 18 से 59 साल के वो व्यक्ति जो कोविड टीके की दूसरी खुराक ले चुके हैं और उन्हें दूसरी खुराक लिए हुए 6 महीने हो चुके हैं, उन्हें ही बूस्टर डोज दिया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

14 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago