होम / एक्सप्लेनर / BW Supply Chain Summit: मल्टी-मॉडल में क्या है भारत की स्थिति, कैसे पड़ा डिजिटल का प्रभाव?

BW Supply Chain Summit: मल्टी-मॉडल में क्या है भारत की स्थिति, कैसे पड़ा डिजिटल का प्रभाव?

जब भी हम मल्टीमॉडल्स की बात कर रहे होते हैं तो दरअसल हम अंतर्राष्ट्रीय मोड्स की बात कर रहे होते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सप्लाई चेन में निहित चुनौतियों और उन चुनौतियों से निपटने के लिए उठाये जा रहे विभिन्न कदमों को समझने के लिए आज यानी 6 दिसंबर 2023 को BW बिजनेसवर्ल्ड (BW Businessworld) द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में BW सप्लाई चेन के एक इवेंट का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान सप्लाई चेन पर डिजिटलाइजेशन के प्रभाव और मल्टी-मॉडल में भारत की स्थिति समझने के लिए एक्सपर्ट्स के एक विशेष पैनल का आयोजन भी किया गया था. 

मल्टी-मॉडल्स के परिदृश्य में भारत
जब भी हम मल्टीमॉडल्स की बात कर रहे होते हैं तो दरअसल हम अंतर्राष्ट्रीय मोड्स की बात कर रहे होते हैं और मल्टीमॉडल के इस अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में भारत स्थिति को समझना बेहद जरूरी है. इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए  जैक्सन ग्रुप के ग्रुप चीफ सप्लाईचेन ऑफिसर अजय गुप्ता कहते हैं कि मल्टी-मॉडल स्पेस में हवा या समुद्र के माध्यम से प्राप्त होने वाले कार्गो को शामिल किया जाता है और पहले के मुकाबले लॉजिस्टिक ग्रुप्स ने भारत में अपनी स्थिति को बेहतर किया है और अब वह देश के ज्यादा क्षेत्रों में मौजूद हैं. लेकिन अभी भी भारत मल्टी-मॉडल्स के परिदृश्य में उस स्थिति पर नहीं पहुंच पाया है जहां उसे होना चाहते हैं. हमारे लिए जरूरी है कि हम देश में मौजूद पानी के अधिक रास्तों को तलाशें और बखूबी उनका इस्तेमाल करें. 

सप्लाई चेन पर डिजिटलाइजेशन का असर
पिछले कुछ समय के दौरान डिजिटलाइजेशन काफी तेजी से हुआ है और मल्टीमॉडल्स के क्षेत्र में भी तकनीक बहुत महत्त्वपूर्ण है. इसके साथ ही डिजिटलाइजेशन का संबंध उत्पादकता से भी है और यह समझना भी बेहद जरूरी है कि मल्टीमॉडल पर डिजिटलाइजेशन का क्या असर हुआ है? इस विषय पर अपनी राय प्रकट करते हुए बेक्टर डिकिन्सन के सप्लाई चेन डायरेक्टर आशुतोष धर कहते हैं कि उनके अनुसार कंट्रोल टावर या लाइटहाउस कॉन्सेप्ट को मल्टी-मॉडल में आये हुए अब काफी समय हो गया है लेकिन इसका पिछला अवतार प्रमुख रूप से केवल एक ही काम करता था और वह था शिपमेंट के इम्पोर्ट का ध्यान रखना. आशुतोष कहते हैं कि यह तरीका काफी ज्यादा बेहतर हुआ है और इसने पूरा खेल ही पलटकर रख दिया है.  
 

यह भी पढ़ें: टॉप 15 अरबपतियों में शामिल हुआ Gautam Adani, Mukesh Ambani से बस इतना हैं दूर!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

Paytm के शेयरों में 7% से ज्यादा उछाल, पहली बार पूरे साल मुनाफे में आई कंपनी

मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गई. वहीं EBITDA भी अब पॉजिटिव हो गया है.

1 hour ago

दमदार नतीजों के बाद बजाज ऑटो का बड़ा फैसला, डिविडेंड के साथ बायबैक का ऐलान

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1500 प्रतिशत डिविडेंड के बराबर है.

6 minutes ago

भारत का निर्यात बना नई ताकत, 863 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी व्यापार

निर्यात वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र का रहा है. सेवा निर्यात 2024-25 में 387.55 अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में 421.32 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो 8.71 प्रतिशत की वृद्धि है.

2 hours ago

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में बढ़ेगी कोटक महिंद्रा की हिस्सेदारी, RBI से निवेश की मंजूरी

RBI की मंजूरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक का AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

खनिज अधिकार कर मामले में केंद्र-राज्य आमने-सामने, 20 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

यह मामला 25 जुलाई 2024 को आए सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ के फैसले से शुरू हुआ था. 8:1 के बहुमत से दिए गए इस फैसले में कहा गया कि राज्यों के पास खनिज अधिकारों पर कर लगाने की विधायी क्षमता है.

4 hours ago