होम / एक्सप्लेनर / सबसे बड़ा सवाल: Subrata Roy के निधन के बाद Sahara के निवेशकों का क्या होगा?

सबसे बड़ा सवाल: Subrata Roy के निधन के बाद Sahara के निवेशकों का क्या होगा?

सहारा ग्रुप की 4 कोऑपरेटिव सोसाइटी में लाखों निवेशकों ने पैसा लगाया था, जिसके मिलने आस कुछ समय पहले ही जगी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सहारा समूह (Sahara Group) के प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) के निधन के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या सहारा के लाखों निवेशकों को उनका पैसा वापस मिलेगा? सुब्रत रॉय का मंगलवार की रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. लाखों निवेशकों ने सहारा समूह की चार कंपनियों में अपनी गाढ़ी कमाई जमा कराई थी. सालों के इंतजार के बाद अब उन्हें अपना पैसा वापस मिलने की उम्मीद जगी थी. ऐसे में सुब्रत रॉय का दुनिया से जाना, उनके मन में कई सवालों को जन्म दे रहा है. जिसमें से सबसे बड़ा तो यही है कि कहीं उनका पैसा डूब तो नहीं जाएगा? 

प्रभावित नहीं होगी प्रक्रिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सुब्रत रॉय सहारा के निधन से रिफंड की प्रक्रिय प्रभावित नहीं होगी. केंद्र सरकार ने हाल ही में सहारा के निवेशकों को उनका अटका पैसा वापस दिलाने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया था, जिसकी मदद से निवेशकों को उनकी निवेश राशि वापस लौटाई जा रही है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सहाराश्री की मौत से इस रिफंड प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यानी निवेशकों को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें - नहीं रहे Subrata Roy: एक चाहत ने सबकुछ दिलाया, दूसरी में सबकुछ गंवा दिया

ऐसे मिल रहा है पैसा
सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में सहारा निवेशकों को राहत देते हुए उनके पैसे ब्याज सहित वापस करने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के लाभ करीब 3 करोड़ निवेशकों को मिलेगा. अदालत के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने कुछ वक्त पहले सहारा रिफंड पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in/ लॉन्च किया था. इस पोर्टल के जरिए सहारा के निवेशकों को उनका पैसा लौटाया जा रहा है.

इस तरह करें आवेदन
सहारा ग्रुप की 4 कोऑपरेटिव सोसाइटी में लाखों निवेशकों का पैसा अटका है. यदि आप भी इन निवेशकों में शामिल हैं, तो 'सहारा रिफंड पोर्टल' के जरिए रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं. रिफंड के लिए निवेशकों को केवल ऑनलाइन ही क्लेम करना होगा. इसके लिए जरूरी कागजात और रसीद अपलोड करनी होगी. वैरिफिकेशन के बाद निवेशकों को उनका पैसा मिल जाएगा. सरकार निवेशकों को किश्तों में पैसा वापस कर रही है. यदि निवेशक को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आती है, तो इसके लिए टोल फ्री नंबरों (1800 103 6891 / 1800 103 6893) पर संपर्क किया जा सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago