होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / मीडिया संवाद 2023: खतरे मोल लेना जरूरी, हर अवस्था में काम करना जरूरी

मीडिया संवाद 2023: खतरे मोल लेना जरूरी, हर अवस्था में काम करना जरूरी

आलोक मेहता ने पत्रकारिता के सामने आ रही चुनौतियों एवं प्रिंट, टेलीविजन, एवं डिजिटल पत्रकारिता के बारे में भी बात की.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर चर्चा करने और इसकी समस्याओं को समझने के लिए आज देश की राजधानी दिल्ली में समाचार 4 मीडिया द्वारा मीडिया संवाद 2023 का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम के दौरान देश के सम्मानित पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में मौजूद चुनौतियों पर गहन रूप से चर्चा की गई. 

सराहनीय है समाचार 4 मीडिया का ये कदम
इस दौरान पद्मश्री से सम्मानित पत्रकार एवं इंडिया टीवी (India TV) के एडिटोरियल डायरेक्टर यानी संपादकीय निदेशक आलोक मेहता ने पत्रकारिता के सामने आ रही चुनौतियों एवं प्रिंट, टेलीविजन, एवं डिजिटल पत्रकारिता के बारे में भी बात की. अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सबसे पहले आलोक मेहता ने समाचार 4 मीडिया (Samaachar 4 Media) एवं E4M का शुक्रिया अदा किया. आलोक ने कहा की नौजवान पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए समाचार 4 मीडिया द्वारा शुरू किए गए 40 अंडर 40 अवार्ड्स सराहनीय हैं. 

हमेशा रहेंगी चुनौतियां
इसके साथ ही आलोक मेहता ने अपने संबोधन के दौरान बताया की एक पत्रकार को देश के विभिन्न भागों में काम करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए. आलोक ने कहा की दिल्ली ही भारत नहीं है बल्कि भारत के विभिन्न प्रदेश और राज्य हैं जो इसे भारत बनाते हैं. आलोक मेहता ने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने हर समय में हर अवस्था में काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कितनी ही क्रान्ति क्यों न हो जाए, पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां हमेशा रहेंगी. चुनौतियां हमेशा रहती हैं लेकिन इन चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए. 

अपार संभावनाएं हैं मौजूद
अपने संबोधन के दौरान आगे आलोक मेहता ने कहा कि खतरों को मोल लेना जरूरी होता है. इसके साथ ही पद्मश्री से सम्मानित आलोक मेहता ने पत्रकारिता के विभिन्न तरीकों के बारे में भी बात की और कहा कि पत्रकारिता चाहे अखबार की हो, टीवी की हो या फिर डिजिटल की ही क्यों न हो, ये सब एक दुसरे के पूरक हैं और पत्रकारिता के किसी भी तरीके को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता. साथ ही आलोक मेहता ने यह भी बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं. 

यह भी पढ़ें: आज देश की जनता आपका ओपिनियन जानना चाहती है: प्रदीप भंडारी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

21 hours ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 day ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 day ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

5 days ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

6 days ago


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

17 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

17 hours ago