होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / टियर 2 व 3 शहरों में क्या है रिटेल सेक्टर का भविष्य, जानें रिटेलर्स की जुबानी?

टियर 2 व 3 शहरों में क्या है रिटेल सेक्टर का भविष्य, जानें रिटेलर्स की जुबानी?

BW Retail World Summit में रिटेल की दुनिया से जुड़ी हस्तियों ने पैनल चर्चा में भाग लेकर रिटेल इंडस्ट्री के भविष्य और कंज्यूमर्स की आवश्कताओं जैसे बिंदुओं पर चर्चा की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Retail World Summit में रिटेल की दुनिया से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुई. दिल्‍ली में आयोजित हुए बिजनेस वर्ल्‍ड के इस समिट के दौरान Retail Infra 101- How are retailers looking at the cities for tomorrow? विषय पर आयोजित हुई पैनल चर्चा में Trehan Iris के लीजिंग वाइस प्रेजिडेंट आकाश नागपाल, Meena Bazar के पार्टनर समीर मंगलानी, Pansari Group के डायरेक्टर शम्मी अग्रवाल और Campus Sutra की को-फाउंडर और सीओओ खुशबू अग्रवाल ने अपने विचार रखे. उन्होंने टियर 2 और टियर 3 के शहरों में रिटेलर सेक्टर के भविष्य और कंज्यूमर सेंटिमेंट जैसे  बिदुओं पर चर्चा की.   

कंज्यूमर्स को मॉल कल्चर आ रहा पसंद
त्रेहन इरीज के वाइस प्रेजीडेंट आकाश नागपाल ने कहा कि टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी मॉल की जरूरत है. भारत का फलता-फूलता और बढ़ती रिटेल इंडस्ट्री काफी हद तक उच्च प्रयोज्य आय, शहरीकरण और मध्यम वर्ग की जीवनशैली में बदलाव से प्रेरित है. खरीदार आज हलचल भरे केंद्रों जैसे मल्टी स्टोर, बड़े काम्प्लेक्स और बहुमंजिला मॉल को पसंद करते हैं, जो एक ही छत के नीचे खरीदारी, मनोरंजन और भोजन की पेशकश करते हैं. छोटे शहरों में कई उपभोक्ता ब्रांडेड प्रोडक्ट खरीदने की आकांक्षा रखते हैं और उन्हें खरीदने की उनकी क्षमता बढ़ रही है. ऐसे शहरों में अगर रिटेलर मॉल बनाते हैं, तो वह एक गेम चेंजर होगा. हमें ऐसे शहरों में निवेश करने की आवश्यकता है. 

रोड कनेक्टिविटी ने खोले विकास के रास्ते

मीना बाजार के पार्टनर समीर मंगलानी ने कहा कि कई रिटेल उद्योग लखनऊ, पुणे, जयपुर सहित टियर 2  और टियर 3 शहरों में स्थानांतरित या विस्तारित हो गए हैं. इन क्षेत्रों में हाउसिंग हब के विकास के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में मॉल की वृद्धि हुई है, जो निवेशकों को रिटेल स्थान की अनुमति देते हैं. उन्होंने कहा कि वह खुद भी अयोध्या में राम मंदिर शुरू होने से पहले वहां अपना एक स्टोर खोलने जा रहे हैं. इन शहरों में रोड कनेक्टिविटी बढ़ेगी, तो रिटेल इंडस्ड्री भी बढ़ेगी और नए स्टोर खुलेंगे, जिससे ग्राहकों को बहुत सुविधा मिलेगी.   

सस्ता किराया और जमीन 

पंसारी ग्रुप के डायरेक्टर शम्मी अगवाल ने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे, ग्रामीण विकास और सार्वजनिक स्वास्थ्य में निवेश कर रही है, अधिक मजबूत खुदरा वातावरण सुनिश्चित कर रही है और नीतियों को सरल बना रही है. पारंपरिक मेट्रो क्षेत्रों के बाहर खुदरा विकास तेजी से बढ़ रहा है. महानगरों की तुलना में इन शहरों में जमीन के बड़े हिस्से भी उपलब्ध हैं और कीमत भी कम है. वहीं, रिटेलर को हाइपरलोकल ब्रांड भी बनना होगा, तभी महानगर के साथ टियर 2,3 के शहरों में भी ये तेजी से बढ़ेंगे.  

टियर 2 व टियर 3 शहरों में एक आशाजनक भविष्य

कैंपस सूत्र की को-फाउंडर और सीओओ खुशबू अग्रवाल ने कहा कि भारत की आर्थिक क्षमता छोटे शहरों के विकास में निहित है जो सभी मोर्चों पर परिवर्तन देख रहे हैं. शहरी आवास, बुनियादी ढांचे, कार्यालय और रिटेल अचल संपत्ति, इस विकास का एक प्रमुख घटक होने के नाते, टियर 2 और टियर 3 शहर देश में मॉल के भविष्य में आशाजनक विकास दिखा रहे हैं. पैसे का मूल्य, धारणा, ग्राहक को समझना और आपकी ऑफ लाइन और ऑनलाइन दोनों जगह उपस्थिति होनी चाहिए. रिटेलर को माइक्रो इन्फ्लुएंसर बनने की जरूरत है और अब तो कंज्यूमर भी एक्सपेरिमेंटल हो गए हैं. उन्हें कपड़े से लेकर खाने पीने कीहर चीज में वैरायटी चाहिए. ऐसे में रिटेलर को कंज्यूमर की जरूरत के हिसाब में इन शहरों में बढ़ने की जरूरत है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

18 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

18 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

19 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

21 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

12 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

15 hours ago