होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BW Retail: टेक्नोलॉजी से Retail के Ecosystems में आया है क्रांतिकारी बदलाव, जानिए कैसे?

BW Retail: टेक्नोलॉजी से Retail के Ecosystems में आया है क्रांतिकारी बदलाव, जानिए कैसे?

रिटेल सेक्टर के ईकोसिस्टम में काफी बड़ा बदलाव हुआ है. ये ग्राहकों के व्यवहार, बाजार की गतिशीलता और तकनीकी प्रगति के कारण फलीभूत हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Business world के Building Blocks of Retail Summit में रिटेल सेक्टर की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. किस तरह रिटेल के इकोसिस्टम में बदलाव आया है इस विषय पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए. पैनल में रिटेल सेक्टर की दिग्गज हस्तियों ने अपने अनुभवों को साझा किया. इस पैनल में DLF Malla के वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ ऑपरेशन मनीष मेहरोत्रा, Raymond के हेड ऑफ स्टोर डेवलपमेंट आकाश श्रीवास्तव, Aqualite Industries के प्रेसिडेंट अतुल जैन, ReneuSleep India के फाउंडर और CEO प्रांजल बरुआ मौजूद रहे.

रिटेल सेक्टर के इकोसिस्टम में आया बदलाव

DLF Malla के वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ ऑपरेशन मनीष मेहरोत्रा ने कहा कि पिछले दशक में रिटेल सेक्टर के ईकोसिस्टम में काफी बड़ा बदलाव हुआ है. ये ग्राहकों के व्यवहार, बाज़ार की गतिशीलता और तकनीकी प्रगति के कारण फलीभूत हुआ है. ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग के बीच का अंतर धुंधला हो गया है. उपभोक्ता सहजता से डिजिटल और इन-स्टोर अनुभवों के बीच बदलाव कर रहे हैं. चाहे स्मार्टफोन के माध्यम से ब्राउज़ करना हो, स्थानीय बाजार में घूमना हो, या शॉपिंग मॉल की खोज करना हो, अब यह सब शॉपिंग का हिस्सा माना जाता है.

पिछले कुछ सालों में कितना बदल गया है रिटेल वर्ल्ड? BW इवेंट में मिला जवाब

ज्यादा सुलभ हो गया है रिटेल सेक्टर

Raymond के हेड ऑफ स्टोर डेवलपमेंट आकाश श्रीवास्तव ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कोविड महामारी के बाद देश भर में रिटेल कारोबार की बिक्री में भी शानदार उछाल आया है. डिजीटल टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स को लोगों ने बहुत तेजी से अपनाया है. महामारी से सबक लेते हुए यह खरीदारी करने के लिए सुरक्षित, आसान व सुविधाजनक तरीका बनकर उभरा है. इससे बी2बी रिटेल इकोसिस्टम में भी परिवर्तन आया, जिसका लाभ सभी स्टेकहोल्डर्स को निश्चित रूप से मिल रहा है. रिटेल इकोसिस्टम में पहले से ज्यादा पारदर्शिता, ज्यादा बचत, कम स्टॉक-आउट्स, ज्यादा फिल-रेश्यो के साथ विभिन्न प्रकार के उत्पादों की उपलब्धता और वह भी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रही है.

अब कंज्यूमर हो गए है जागरूक

Aqualite Industries के प्रेसिडेंट अतुल जैन ने कहा कि रिटेल के ईकोसिस्टम में सबसे बड़ा बदलाव आया है कि अब कंज्यूमर जागरूक हो गए है. कंज्यूमर ने डिजिटल टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स को लोगों ने बहुत तेजी से अपनाया है. डिजिटलीकरण और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है, ग्राहकों के बर्ताव में बहुत बदलाव आया है और ई-कॉमर्स को अपनाने वालों की तादाद तेजी से बढ़ी है. हम क्या खरीदते हैं, कैसे खरीदते हैं, कहां खरीदते हैं, क्यों खरीदते हैं, इन सभी पहलुओं पर ग्राहकों की आदतों में तेजी से परिवर्तन हो रहा है. एक आधुनिक, डिजिटली सक्षम कंज्यूमर कुछ ही समय में मार्केट इंटेलीजेंस और रुझानों पर अहम जानकारी प्राप्त कर सकता है जिसके चलते सही उत्पादों की खरीद व बिक्री से पूरा ईकोसिस्टम मजबूत हो गया है.

AI से रिटेल सेक्टर में हो रही है वृद्धि

ReneuSleep India के फाउंडर और CEO प्रांजल बरुआ ने अपनी बात रखते हुए कहा कि रिटेलर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कई लाभ मिल रहे हैं. यदि रिटेलर्स AI का रुख अपनाते हैं तो वे नए ग्राहक जुटाने में भी सक्षम हो सकते हैं. यह महत्वपूर्ण है, खासकर जब ई-कॉमर्स उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और प्रतिस्पर्धा भयंकर हो गई है. AI से कंज्यूमर अपनी पसंद खरीददारी कर रहे हैं. रिटेल सेक्टर में AI एक कारगर हथियार बनता जा रहा है. AI ने रिटेल सेक्टर को एक नई पहचान दी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

18 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

18 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

19 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

21 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

13 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

15 hours ago