होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / महिला सशक्तिकरण से लेकर राजनीतिक विश्वास तक, मोदी नेतृत्व में नए भारत की कहानी

महिला सशक्तिकरण से लेकर राजनीतिक विश्वास तक, मोदी नेतृत्व में नए भारत की कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की महिलाएं सशक्त और सम्मानित बन रही हैं. उनकी नीतियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है.

रिचा पांडेय मिश्रा 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व आज भारत की राजनीति में न केवल निर्णायक है, बल्कि विश्वसनीयता का प्रतीक बन चुका है. जिस तरह अहिल्या बाई होलकर ने अपने समय में सामाजिक उत्थान, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और अर्थव्यवस्था को एक दिशा दी, वैसा ही नेतृत्व आज मोदी जी के रूप में दिखाई देता है.

एक महिला नेत्री होने के नाते, जब भी मुझे महिलाओं के बीच मोदी जी की योजनाओं और उनके प्रभावों को साझा करने का अवसर मिलता है, मैं उन्हें कविता के रूप में प्रस्तुत करती हूँ. ये पंक्तियाँ सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि देश की हर महिला के दिल से निकली कृतज्ञता की आवाज हैं-

हर बहन-बेटी को है एहसास: मोदी जी हैं साथ

हर बहन बेटी को ये अहसास है

सिर पे हमारे मोदी जी का हाथ है

कोई संकट या समस्या आएगी

भारत की बहनों को नहीं छू पाएगी

सबकी मर्यादा का रखा ध्यान है

इज्जत घर से मिल रहा सम्मान है 

अब धुँआ आँखों को रुलाता नहीं

उज्जवला अब बन गई वरदान है

हर बहन बेटी को ये अहसास है 

हमारे सर पे मोदी जी का हाथ है

कोई संकट या समस्या आएगी

भारत की बेटी को नहीं छू पाएगी

लखपति दीदी शान से कह रही

घर की डोर अब हमारे हाथ है

नल से जल देकर किया जीवन सरल 

पैरों के छाले पुरानी बात है

माँ शिशु के पोषण का भी ध्यान है

मातृत्व वंदन योजना का साथ है

खिलखिलाती है हर बेटी कोख में 

बेटी बचाओ अभियान एक मिसाल है

मेटरनिटी लीव 26 हफ़्ते अब 

एक रुपये में सैनिट्रीपैड भी

सुविधा सुरक्षा साथ में सम्मान भी

मोदी जी को हर बहन का ध्यान है

हर बहन बेटी को ये अहसास है

सिर पे हमारे मोदी जी का हाथ है

हर क्षेत्र में बहनों की भागीदारी बढ़ी

विकसित भारत दूर का सपना नहीं

संसद में महिला आरक्षण पास हुआ

सेना में परमानेंट कमीशन मिल गया 

देखों पुलिस वरदी में बेटी फब रही

खिलाड़ी डॉक्टर इंजीनियर सब  बन रही

लखपति हर बहन अब बनने लगी

आर्थिक सुरक्षा उसको है मिलने लगी

हर बहन बेटी को ये अहसास है 

हमारे सर पे मोदी जी का हाथ है 

कोई संकट या समस्या आएगी

भारत की बेटी को नहीं छू पाएगी

बैंक के खातों में धन आने लगा

बहने अचल संपत्ति के सौदे में अब

कम स्टैंप और ट्रांसफ़र शुल्क अदा करे

जीवन बीमा में प्रीमियम कम लगे

महिला के ऋण लेने पे ब्याज कम लगे

मुद्रा योजना में 27 करोड़ों को

कन्या समृद्धि से नयी ताक़त मिली

भारत की बहन बेटियों ने ठाना है

देश को विकसित भारत बनाना है 

कोई संकट या समस्या आएगी

भारत की बेटी को नहीं छू पाएगी 

हर बहन बेटी को ये अहसास है

सिर पे हमारे मोदी जी का हाथ है

मोदी जी के नेतृत्व में महिलाएं हो रही सशक्त

उपरोक्त पंक्तियां केवल कार्यकर्ता बहनों को प्रेरित करने वाला एक गीत नहीं हैं, और न ही ये सिर्फ मोदी सरकार की महिला कल्याण नीतियों का विवरण हैं. ये हर भारतीय महिला के दिल से निकला आभार है, उस नेतृत्व के लिए जिसने महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और सम्मानित जीवन दिया.

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और भारत को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं.

दिल्ली में भाजपा की जीत - मोदी की गारंटी
मेरी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक 'BJP Delhi Win – Modi ki Guarantee' में मैंने उन सभी प्रमुख कारणों का उल्लेख किया है, जिन्होंने दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत को संभव बनाया. इस विजय का श्रेय केवल चुनावी रणनीति को नहीं, बल्कि उस गहरे जुड़ाव को भी जाता है जो भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रधानमंत्री मोदी के साथ है. यह जुड़ाव पारंपरिक राजनीतिक कार्यप्रणाली से ऊपर उठकर देखा गया, जहाँ दिल्ली भाजपा की स्थानीय इकाई ने एक सशक्त टीम के रूप में कार्य किया और यह सुनिश्चित किया कि हर कार्य समयबद्ध रूप से पूरा हो. यह समर्पण और संगठनात्मक एकजुटता इस जीत की असली नींव रही.

राजनीति में "विश्वसनीयता" को पुनः स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी का हार्दिक आभार. आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं!

-अतिथि लेखक-रिचा पांडेय मिश्रा

(भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं. हाल ही में इनकी दूसरी पुस्तक ‘भाजपा दिल्ली की जीत : मोदी जी की गारंटी’ प्रकाशित हुई है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 day ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

1 day ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

1 day ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

1 day ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

1 day ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago