होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / मेडिकल टूरिज्म में भारत के लिए क्या हैं अवसर? BW Healthcare में मिला जवाब

मेडिकल टूरिज्म में भारत के लिए क्या हैं अवसर? BW Healthcare में मिला जवाब

भारत में हर साल मेडिकल, वैलनेस और IVF ट्रीटमेंट आदि के लिए 78 देशों के 2 मिलियन मरीज आते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Healthcare द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सर्विस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर अभय सिन्हा ने भारत में मेडिकल टूरिज्म  - अवसर' विषय पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने बताया कि सरकार इस दिशा में क्या कर रही है और अस्पतालों को क्या भूमिका निभानी चाहिए. सर्विस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स का सेटअप है, जिसकी स्थापना 2006 में हुई थी. इसका उद्देश्य सभी सर्विस के एक्सपोर्ट को प्रमोट करना है, जिसमें मेडिकल वैल्यू टूरिज्म भी शामिल है. 

मेडिकल वैल्यू टूरिज्म
डॉक्टर अभय सिन्हा ने आगे कहा - सर्विस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल में हमने महसूस किया है कि जब आप टूरिज्म की बात करते हैं, तो इसमें 2-3 मुख्य कॉम्पोनेन्ट होते हैं, जैसे कि फिल्म टूरिज्म, मेडिकल टूरिज्म और मेडिकल वैल्यू टूरिज्म. मेडिकल वैल्यू टूरिज्म को आइसोलेशन में नहीं रखा जा सकता. यह केवल अस्पताल या उन फेसिलिटेटर्स के बारे में ही नहीं है जो विदेशों से मरीजों को भारत लाते हैं, बल्कि यह सम्पूर्ण वैल्यू चेन के बारे में है. जहां आपको मरीज की यात्रा, मतलब अपने देश से वो भारत ऐसे आया और उसे किस तरह की सेवाओं की ज़रूरत है, आदि का विश्लेषण किया जाता है.  इसकी जानकारी जरूरी 
मेडिकल वैल्यू टूरिज्म यानी MVT ई-कोसिस्टम की बात करते हुए उन्होंने बताया कि DG टूरिज्म और IRCTC एक ऐसा पोर्टल बनाने पर विचार कर रहे हैं जहां वे सभी होटल और हॉस्पिटल को एक दूसरे से अलाइन कर सकें. हालांकि, अभी काफी काम किया जाना बाकी है. इस दिशा में कई चुनौतियां हैं. मेडिकल वैल्यू टूरिज्म को लेकर आजकल बीमा सबसे महत्वपूर्ण विषय बन गया है. विदेशी मरीज भारत आ रहे हैं, वे बीमित हैं या नहीं, ये महत्वपूर्ण सवाल है. साथ ही जानकारी, केवल अस्पताल की जानकारी ही नहीं बल्कि यह भी कि ग्लोबल मार्केट में उनकी क्रेडेबिलिटी क्या है. इसके साथ ही मीडिएटर, जो भारत के हेल्थ केयर सिस्टम के लिए वैल्यू जनरेट कर रहे हैं, लेकिन इसमें यह अंतर कैसे किया जाए कि कौन वास्तव में ऐसा कर रहा है और कौन नहीं. 

अस्पतालों की भागीदारी आवश्यक
भारत में MVT की बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेडिकल टूरिज्म इंडेक्स 2020-21 में भारत का नंबर 46 देशों में 10वां था. भारत में NABH accredited 1600 से ज्यादा अस्पताल है. जबकि 52 JSI हॉस्पिटल हैं, हमने इस संख्या में वृद्धि की है, लेकिन दूसरों से तुलना में हम पाएंगे ये चिंता का विषय है. भारत में हर साल मेडिकल, वैलनेस और IVF ट्रीटमेंट आदि के लिए 78 देशों के 2 मिलियन मरीज आते हैं. इससे इंडस्ट्री को 6 बिलियन डॉलर की इनकम होती है, जो 2026 में 13 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. लेकिन इमर्जिंग एरिया पर ध्यान देने के लिए कोई रणनीति नहीं है. व्यक्तिगत रूप से हॉस्पिटल और डॉक्टर बेहतरीन काम कर रहे हैं. लेकिन यदि हमें मेडिकल वैल्यू टूरिज्म पर राष्ट्रीय रणनीति बनानी है तो हमें डेटा के कन्वर्जन पर ध्यान देना होगा, पर्यटन मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय के विचारों के कन्वर्जन पर ध्यान देना होगा. वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से मैं कह सकता हूं कि हम इस पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन यहां अस्पतालों की भागीदारी बेहद आवश्यक है. 

दूसरे देश जा रहे विदेशी मरीज
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए डॉक्टर अभय सिन्हा ने कि हमने कास्ट एडवांटेज के बारे में काफी बात की है, लेकिन शायद ये पहले जैसा न रहे. भारत आने वाले कई मरीज अब स्पेशलाइज्ड ट्रीटमेंट के लिए दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं. थाईलैंड हाल ही में हमारे मजबूत प्रतिद्वंदी के रूप में सामने आया है, इसी तरह तुर्की और UAE भी हमें कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं. इसलिए हमें इसे लेकर एक स्पष्ट रणनीति की जरूरत है. हमें वैल्यू चेन में ऊपर जाना होगा. ऐसे अस्पताल बढ़ाने होंगे जो लागत प्रभावी होने के साथ ही अच्छी देखभाल प्रदान करें. हमें अल्टरनेटिव मेडिसिन जैसे कि आयुष पर भी फोकस करने की जरूरत है. इंडस्ट्री ACIS जैसी स्कीम की मांग कर रही है. वहीं, सरकार 2-3 चीजों के लिए पूरा समर्थन प्रदान करने को तैयार है. जिसमें मार्केट एक्सेस, ग्लोबल ब्रांडिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और न्यू इमर्जिंग टेक्नोलॉजी शामिल हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपनी सक्सेस स्टोरी को दुनिया तक पहुंचाने की जरूरत है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-जापान साझेदारी और मानव-केंद्रित एआई का भविष्य

प्रोफेसर सी. राज कुमार लिखते हैं, 'भारत और जापान एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां वे AI के लिए चौथा और मौलिक मार्ग विकसित कर सकते हैं.

2 days ago

ईरान को ‘अनफ्रीज’ करना: असली चुनौती अब शुरू होगी

सिद्धार्थ अरोड़ा लिखते हैं, 'अमेरिका-ईरान शांति समझौता अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और रिपोर्टों के अनुसार 60 दिनों की अवधि में लगभग 24 अरब डॉलर जारी किए जा सकते हैं. ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि यह पैसा जब ईरान पहुंचेगा, तब उसका क्या होगा?'

3 days ago

2026 की तीसरी तिमाही का ज्योतिष: एआई, संघर्ष और वैश्विक परिवर्तन

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं कि 2026 के पहले छह महीनों के दौरान इनमें से कई विषय पहले ही उभरने लगे हैं. प्रौद्योगिकी कंपनियों के मूल्यांकन को लेकर चिंताएँ लगातार अधिक स्पष्ट होती जा रही हैं. यह चिंता केवल AI से जुड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया की कुछ सबसे मूल्यवान निजी कंपनियों, जैसे स्पेसएक्स, के उच्च मूल्यांकन को लेकर भी देखी जा रही है.

6 days ago

दिल्ली में मार्को रुबियो, मेरी मां की Alexa पर गूंजे राजा राम

हंस चुगेगा दाना-दुनका... कौवा मोती खाएगा और भारत सबको उलझन में रखेगा. बैकग्राउंड में बज रहा वह पुराना भजन आधुनिक भू-राजनीति को किसी भी संयुक्त बयान से बेहतर समझता था.

27-May-2026

रणनीतिक रिजर्व एसेट के रूप में तेल: सप्लाई चेन जोखिम के खिलाफ भारत का संप्रभु सुरक्षा कवच

भारत के पास लगभग 700 अरब अमेरिकी डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है, जो मुख्य रूप से अमेरिकी और गैर-अमेरिकी ट्रेजरी, सोना और IMF के स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स से बना है. फिर भी देश की सबसे बड़ी व्यापक आर्थिक कमजोरी, कच्चे तेल, LNG और LPG पर निर्भरता के खिलाफ मौजूदा रिजर्व संरचना में कोई समान सुरक्षा मौजूद नहीं है.

21-May-2026


बड़ी खबरें

₹1 लाख करोड़ राजस्व का लक्ष्य, FMCG में बड़ा दांव; ईशा अंबानी ने RCPL के विस्तार का रोडमैप रखा

फूड पार्क नेटवर्क में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, कैंपा और इंडिपेंडेंस ब्रांड की तेज बढ़त के दम पर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की बड़ी महत्वाकांक्षा

3 hours ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को दी बड़ी राहत, इंट्राडे उधारी के नियम हुए आसान

कैश मैनेजमेंट, ट्रेड सेटलमेंट और डेरिवेटिव दायित्वों के लिए अब ले सकेंगे शॉर्ट-टर्म लोन, परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद

2 hours ago

जियो का मेगा IPO लॉन्च के करीब, 4 अरब डॉलर जुटाने के लिए सेबी के पास DRHP दाखिल

जियो का यह इश्यू, देश के सबसे बड़े IPO में से एक होगा, जिसका वैल्यूएशन का अनुमान 100 अरब डॉलर से अधिक है.

3 hours ago

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

23 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

21 hours ago