होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BW AUTO: तकनीक वो है जो फायदेमंद और सुरक्षित हो और जो काम को आसान बनाए

BW AUTO: तकनीक वो है जो फायदेमंद और सुरक्षित हो और जो काम को आसान बनाए

तकनीक के एक्‍सपर्ट कई जानकारों ने इस बात पर जोर दिया कि आ‍ज हर कोई नई तकनीक चाहता है. लेकिन जानकार ये भी मानते हैं कि उसका सुरक्षित होना भी बेहद अनिवार्य है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW AUTO के दिल्‍ली में हो रहे इवेंट के दूसरे पैनल में इस सेक्‍टर के कई जानकारों ने भाग लिया. तकनीक की भूमिका पर अपनी बात कहते हुए जहां कुछ विशेषज्ञों ने बताया कि आज की जनरेशन जहां टेक सेवी है वहीं कई विशेषज्ञों ने तकनीक की सुरक्षा को लेकर भी अपनी बात कही. उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से आज हर क्षेत्र में तकनीक आ रही है ऐसे में उसका सुरक्षित होना भी बेहद जरूरी है. 

आज की जनरेशन को तकनीक बहुत पसंद है
Mobec के फाउंडर और सीईओ Harry Bajaj ने कहा कि अगर मौजूदा जनरेशन की बात करें तो वो बहुत तकनीक पसंद जनरेशन है. अगर मैं अपनी बात कहूं तो हमने एक गेयर्ड कार से अपना सफर शुरू किया था लेकिन आज ऑटोमैटिक कार आ चुकी है. आज हम चीजों पर तकनीक के कारण बहुत भरोसा कर रहे हैं. जो भी आज उन कारों को या दूसरे वाहनों को बना रहे हैं वो इस तकनीक को मोनेटाइज कर रहे हैं. वो अपने प्रोडक्‍ट में तकनीक का भरपूर इसतेमाल कर रहे हैं. आज अगर दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले देखें तो भारत में सबसे ज्‍यादा यूथ हैं. हम वर्करों को इंपोर्ट नहीं करते हैं बल्कि हमारे पास पर्याप्‍त संख्‍या में हैं. आज हम उनका इस्‍तेमाल कर रहे हैं लेकिन यूएस और चाइना जैसे देशों के पास ज्‍यादा एक्‍सेसेबिलिटी है. ये दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. मैं मानता हूं कि हमारे वहां भी बढ़ेगी लेकिन तकनीक का इंटीग्रेशन हर जगह तेजी से बढ़ रहा है. 

हम तकनीक का विकास सही समय पर कर रहे हैं
Pravaig के Founder & Chief Executive Officer, Siddhartha Bagri ने कहा कि , आज तकनीक का रोल और उसकी भूमिका बेहद अहम होती जा रही है. मैं मानता हूं कि भारत ग्‍लोबली तकनीक को शेप दे सकता है. आप ओएनडीसी मार्केट और यूपीआई को देख सकते हैं. आप जेनरिक मेडिसिन को ही देख लें या किसी भी दूसरे सेक्‍टर को देख लें, सभी जगह एआई तेजी से बढ़ रहा है. ये दुनिया के किसी एक हिस्‍से में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से ग्रो कर रहा है. ये हमारे ऊपर है कि हम यहां कैसे तकनीक का इस्‍तेमाल करते हैं. अब वो सेमीकंडक्‍टर हो या दूसरा कोई सेक्‍टर वहां बहुत ज्‍यादा स्‍कोप है, हम एक सही समय और एक सही जगह से इसकी शुरुआत कर रहे हैं. 

सप्‍लाई साइड में सामने आती है ज्‍यादा चुनौती 
FlixBus India के Senior Manager - Public Affairs, Jit Shankar Banerjee ने दूसरे सेशन में अपनी बात रखते हुए कहा कि 
सप्‍लाई साइड हो या डिमांड साइड हो सभी जगह टेक्‍नोलॉजी बड़ी भूमिका निभा रही है. बस ऑपरेटर के लिए सप्‍लाई साइड में तकनीक का इस्‍तेमाल करना उतना आसान नहीं होता है. तकनीक की उसी कमी ने इस बाजार को सीमित किया हुआ है. इसी के कारण हम अपने पार्टनरों को नेटवर्क पॉवर टेक्‍नोलॉजी के जरिए सशक्‍त बना रहे हैं. ताकि वो अपनी क्षमता में इजाफा कर सके.इसी तरह से डेटा साइंस के जरिए हम प्राइवेट सेक्‍टर के बस ऑपरेटर को मदद कर रहे हैं, जिससे वो लोड फैक्‍टर को मैनेज कर सकें. हम बस ऑपरेटरों को उनके काम को आसान बनाने के लिए तकनीक मुहैया करा रहे हैं, जिससे वो अपने डे टू डे ऑपरेशन को मैनेज कर सकें. ये वो कदम हैं जिन्‍हें हम सप्‍लाई साइड में अपने कस्‍टमर को प्रोवाइड कर रहे हैं. जबकि सप्‍लाई साइड में किस तरह की तकनीक मौजूद है इसकी जानकारी तो हम लोग जानते ही हैं 

तकनीक के क्‍या हैं असली मायने? 
AMO Electric Bikes, Founder & Managing Director, Sushant Kumar ने कहा कि टेक्‍नोलॉजी इवोल्‍यूशन का एक बड़ा हिस्‍सा है. जो कोई भी चीज नई हो लेकिन उसका मतलब हो तो हम उसे तकनीक कहते हैं, जिससे कोई भी कम्‍यूनिटी और आदमी फायदा ले सकता है. लेकिन जब हम तकनीक की बात करते हैं तो हमें उसके रिसर्च और डेवलपमेंट वाले पार्ट को जरूर देखना चाहिए. मेरा मानना है कि ऐसे में इंडस्‍ट्री को इस पर ज्‍यादा निवेश करना चाहिए जिससे टेक्‍नोलॉजी को सामने लाया जा सके. उन्‍होंने कहा कि मेरा ये भी मानना है कि तकनीक को कस्‍टमाइज और सिक्‍योर होना भी बेहद जरूरी है. अंत में मैं यही कहना चाहूंगा कि तकनीक कुछ भी हो उसको यूजफुल होना चाहिए और सभी के काम आना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: आज ऑटो सेक्‍टर की सभी कंपनियों का मार्केट कैप तेजी से बढ़ रहा है: डॉ. अनुराग बत्रा


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

19 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

22 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

28 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago