✕

होम / B टाउन / शिल्पा-राज कुंद्रा मुश्किल में, किसने की 97 करोड़ 79 लाख की संपत्ति जब्त

शिल्पा-राज कुंद्रा मुश्किल में, किसने की 97 करोड़ 79 लाख की संपत्ति जब्त

शिल्पा शेट्टी के पति, बिजनेसमैन और एक्टर राज कुंद्रा एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. बिटकॉइन फर्जीवाड़ा केस में उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा की मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज कुंद्रा के खिलाफ ED ने कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है. ईडी ने शिल्पा और राज की 97 करोड़ 79 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है. इसमें शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित फ्लैट को भी अटैच किया गया है. साथ ही ईडी ने पुणे का बंगला और इक्विटी शेयर को भी जब्त किया है. 

97 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच

ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने कारोबारी राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को कुंद्रा की 97 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है. कार्रवाई बिटकॉइन स्कैम से जुड़े एक मामले में की गई है. केंद्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि कारोबारी के पास अब भी 285 बिटकॉइन हैं जिनकी कीमत अभी 150 करोड़ रुपये से अधिक है. कुंद्रा बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं. 

कुंद्रा की प्रॉपटी भी हुई अटैच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने कुंद्रा की जिन प्रापर्टियों को अटैच किया है, उनमें शेट्टी का जुहू स्थित बंगला भी शामिल है. कारोबारी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA, 2002 के तहत यह कार्रवाई की गई है. खास बात है कि शेट्टी की पहले इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL टीम राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी भी थी.

Adani के ये 6 शेयर बन सकते हैं रॉकेट, GQG Partners ने लगाया है पैसा

क्या है पूरा मामला?

ईडी ने बिटकॉइन पॉन्जी स्कैम में कुंद्रा के खिलाफ ऐक्शन लिया है. अटैच की गई संपत्तियों में पुणे स्थित बंगला और इक्विटी शेयर भी शामिल हैं. खबर है कि ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस की तरफ से वन वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड और आरोपी दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज FIR के बाद जांच शुरू की थी. आरोप हैं कि आरोपियों ने बिटकॉइन्स के रूप में लोगों से बड़ा फंड जुटा लिया था और बिटकॉइन के ही रूप में हर महीने 10 फीसदी वापस करने का वादा किया था.

पोर्नोग्राफी मामले में हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें कि 2021 में पोर्नोग्राफी मामले में भी राज कुंद्रा का नाम सामने आया था. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी. उन्हें 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर लिया गया था. उन पर आरोप था कि वो अडल्ट फिल्में बनाते हैं और उन्हें हॉटशॉट्स नाम के एप के जरिए डिस्ट्रीब्यूट करते हैं. वह 63 दिन जेल में रहे लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago