✕

होम / B टाउन / Happy Bithday: बॉ़लीवुड को सुपरहिट फिल्में देने वाले ये लेखक, करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Happy Bithday: बॉ़लीवुड को सुपरहिट फिल्में देने वाले ये लेखक, करोड़ों की संपत्ति के मालिक

बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों के लेखक नॉवलिस्ट चेतन भगत का आज (22 अप्रैल) जन्मदिन है. वह देश के इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के नोवलिस्ट हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाफ गर्लफ्रेंड, टू स्टेट्स और थ्री इडियट्स जैसी मशहूर फिल्मों के लेखक नॉवलिस्ट चेतन भगत (चेतन भगत) का आज यानी 22 अप्रैल को जन्मदिन है. चेतन भगत अपनी लव स्टोरी व मर्डर मिस्ट्री वाली फिक्शन नॉवल्स से युवाओं के बीच बहुत पॉप्युलर हैं. उनकी फिल्मों की कहानी सीधे युवाओं को खुद से जोड़ती हैं. चेतन भगत लेखक के अलावा मोटिवेशन स्पीकर भी हैं. इन्होंने अपने लेखन से बॉलीवुड में शौहरत के साथ खूब दौलत भी कमाई है. तो चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं इनकी नेटवर्थ कितनी है?

इतने करोड़ संपत्ति के मालिक 
चेतन भगत के पास कुल 28 मिलिनय डॉलर (करीब 208 करोड़ रुपये की संपत्ति है. चेतन भगत महीने में करीब डेढ़ करोड़ रुपये तक कमाई कर लेते हैं. वह फाइव प्वाइंट समवन, वन नाइट @ द कॉल सेंटर, द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ, 2 स्टेट्स, रिवोल्यूशन 2020 और व्हाट यंग इंडिया वांट्स जैसे बेस्टसेलिंग उपन्यासों के लेखक हैं. उनकी सभी किताबें रिलीज़ होने के बाद से बेस्टसेलर बनी हुई हैं और चार नॉवल पर बॉलीवुड फिल्में भी बनी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह भारत के इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के उपन्यासकार हैं.

दिल्ली के पॉश इलाके में आलीशान घर
थ्री इडियट्स और टू स्टेट जैसी सुपर हिट के लेखक 2022 में चेतन भगत ने दिल्ली के पॉश इलाके दक्षिण दिल्ली स्थित वेस्टएंड एरिया के सी ब्लॉक में एक आलीशान घर खरीदा. वहां उन्होंने 500 वर्ग गज के 4BHK अपार्टमेंट में मिडिल फ्लोर खरीदा है, जिसका क्षेत्रफल करीब 288.15 वर्ग मीटर है. दिल्ली के वेस्टएंड में बड़े अधिकारी और व्यापारिक रहते हैं. यह कॉलोनी दक्षिण दिल्ली के सबसे अच्छे स्कूल, अस्पताल और शॉपिंग मॉल के नजदीक होने के कारण भी बहुत खास है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके इस घर की कीमत लगभग 11.6 करोड़ रुपये है. 

लेखन से भी करोड़ों कमाए
चेतन भगत के उपन्यासों की अब तक 7 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं. वहीं, उनके नाम साल 2008 में भारत के इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के उपन्यासकार का खिताब है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चेतन भगत ने केवल इस बिक्री से कम से कम  2 मिलियन डॉलर (लगभग 16.48 करोड़ ) कमाए हैं. 

बैंकर से लेखक बनने का सफर 

चेतन भगत का जन्म दिल्ली में हुआ था. उन्होंने दिल्ली के आईआईटी (IIT) से  मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके बाद अहमदाबाद के आईआईएम (IIM) से एमबीए किया और उन्हें वहीं से गोल्डमैन सैक्स ( Goldman Sachs ) के हांगकांग कार्यालय में इनवेस्टमेंट बैंकर की नौकरी मिल गई. इस नौकरी के दौरान उन्होंने अपना पहला उपन्यास फाइव प्वाइंट समवन (Five Point Someone) लिखा. इसके बाद उनका दूसरा उपन्यास वन नाइट  @द कॉल सेंटर (One Night @ the Call Center) प्रकाशित हुआ. उसी साल उनके तीसरे नॉवेल 'The 3 Mistakes of My Life' की 5 लाख प्रतियां बिकीं. बाद में चलकर इसी उपन्यास पर आमिर खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म '3 इडियट्स' बनी. इसके बाद चेतन भगत ने बैंक की नौकरी छोड़, लेखक के रूप में अपना करियर शुरू किया
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago