✕

होम / B टाउन / Happy Birthday : आज भी फैंस के दिलों में राज कर रहीं धक धक गर्ल, जानते हैं इनकी Networth?

Happy Birthday : आज भी फैंस के दिलों में राज कर रहीं धक धक गर्ल, जानते हैं इनकी Networth?

आज बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का जन्मदिन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड में धक-धक गर्ल नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) आज 57 साल की हो चुकी हैं. आज यानी 14 मई को वह अपना 57वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं. इस उम्र में भी माधुरी फिल्मों में एक्टिव हैं और अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं. इन दिनों वो रियलिटी शो डांस दीवाने 4 में बतौर जज नजर आ रही हैं. क्या आप जानते हैं खूबसूरती और डांस की मिसाल बनीं माधुरी 90 के दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताते हैं कि बॉलीवुड में उन्होंने अपना सफर कैसे शुरू किया और आज उनके पास कितनी दौलत है?

माधुरी के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड 
1984 में रिलीज फिल्म अबोध से बॉलीवुड में आईं माधुरी का शुरुआती सफर बेहद मुश्किल रहा. उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुई और उन्हें साइड रोल दिया जाने लगा. देखने वालों ने कहा कि ये लड़की हीरोइन मटेरियल नहीं है, फिर उन्होंने अपने हुनर से बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई. यही कारण है कि साजन फिल्म में माधुरी को संजय दत्त और हम आपके हैं कौन में सलमान से भी ज्यादा फीस मिली थी. खूबसूरती और डांस की मिसाल बनीं माधुरी 90 के दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं, जिसके चलते उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. एक दौर में माधुरी की पॉपुलैरिटी का वो आलम था कि उन्हें बुर्का पहनकर अपनी फिल्म देखने जाना पड़ता था.

करोड़ों की संपत्ति का ढेर 
माधुरी दीक्षित करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास करीब 250 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वह एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. वहीं, रियलिटी शो में एक शो के 2 से 3 करोड़ और पूरे सीजन के लिए 24-25 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. वह विज्ञापन से भी करोड़ों रुपये कमाती हैं.

इसे भी पढ़ें-इस Bank ने लॉन्च किया अपना पहला वर्चुअल क्रेडिट कार्ड, ऐसे करें आवेदन

माधुरी दीक्षित और उनके पति के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन
इस नई रेंज रोवर कार के अलावा माधुरी दीक्षित के पास Mercedes Maybach S560 सिडैन भी है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये तक है. इसके अलावा पिछली जनरेशन की रेंज रोवर और मर्सिडीज बेंज जीएलएस एसयूवी भी है. वहीं, उनके पति श्रीराम नेने के पास कई सुपरकार हैं, इनमें फरारी 296 जीटीबी, Porsche 911 Carrera 4S और 992 Porsche 911 Turbo S, टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स का डार्क एडिशन भी है.

मुंबई में करोड़ों की कीमत के 2 घर
माधुरी दीक्षित के पास मुंबई में 2 घर हैं, जिनकी कीमत 12.50 करोड़ रुपये है. उनके यह दोनों घर लोखंडवाला में स्थित हैं. उनका लाइफस्टाइल भी काफी लग्जीरियस है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

08-October-2026

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

9 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

14 hours ago